PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

Hindi Guide for Class 5 PSEB हाथी कैसे तोला गया Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
राजा को अपना हाथी क्यों प्रिय था ?
उत्तर:
राजा का हाथी अनेक युद्धों में अपनी बहादुरी तथा साहस दिखा चुका था। इसीलिए राजा को अपना हाथी प्रिय था।

प्रश्न 2.
राजा ने कितना सोना निर्धन लोगों में बाँटने का निश्चय किया ?
उत्तर:
राजा ने हाथी के भार के बराबर का सोना निर्धन लोगों में बाँटने का निश्चय किया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

प्रश्न 3.
किस व्यक्ति ने हाथी तोलने का दावा किया?
उत्तर:
एक निर्धन मछुए ने हाथी तोलने का दावा किया।

प्रश्न 4.
मछुए ने राजा से नाव बनाने के लिए कितने दिन का समय माँगा ?
उत्तर:
मछुए ने राजा से नाव बनाने के लिए सौ दिन का समय माँगा।

प्रश्न 5.
मछुए की शर्त क्या थी ?
उत्तर:
मछुए की शर्त थी कि पहले राजा के कर्मचारी एक बड़ी नाव बनाने में मछुए की मदद करें।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखो

प्रश्न 1.
मछुए ने हाथी को कैसे तोला? अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर:
मछुए ने हाथी को तोलने से पूर्व एक नाव बनवाई। कई लोगों की सहायता से नाव को समुद्र में उतारा गया। हाथी को उस नाव पर चढ़ाया गया। नाव जितनी पानी में डूब गई वहाँ पर निशान लगा दिया गया। फिर हाथी को नाव से उतार लिया गया। अब नाव में सोना डाला जाने लगा। डालतेडालते जब सोना उसी निशान तक पहुँच गया जहाँ तक हाथी के भार का निशान था। इस प्रकार सोना तोला गया।

प्रश्न 2.
आजकल हाथी. को कैसे तोला जा सकता है ?
उत्तर:
आजकल हाथी को तोलने के लिए बड़ीबड़ी मशीनें हैं। मशीनों पर हाथी को खड़ा करके उसे तोला जा सकता है।

प्रश्न 3.
इस कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर:
इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि बुद्धि के बल पर प्रत्येक कार्य किया जा सकता है। बुद्धि का प्रयोग करके असम्भव कार्य को भी सफलतापूर्वक सम्भव बनाया जा सकता है। अतः बुद्धि बल, श्रेष्ठ बल है।

III. वाक्य पढ़ो और बताओ कि यह कहानी के अनुसार सही हैं या ग़लत

(i) हाथी राजा को बहुत प्रिय था।
(ii) सभी राजदरबार के लोग हाथी तोलने का उपाय खोज कर लाए।
(iii) मछुआ समुद्र के किनारे रहता था।
(iv) राजा के आदमी दिन-रात नाव बनाने में लगे रहे।
(v) मछुए ने नाव को अकेले समुद्र में धकेला।
(vi) धीरे-धीरे कदम रखते हुए हाथी नाव पर चढ़ गया।
(vii) हाथी के बराबर सोना तुल गया-मछुए ने कहा।
उत्तर:
(i) ✓
(ii) ✗
(iii) ✓
(iv) ✓
(v) ✗
(vi) ✓
(vii) ✓

IV. विपरीत शब्दों का मिलान करो

दिन – डरपोक
बूढ़ा – सम्पन्न
साहसी – रात
निर्धन – जवान
इनाम – रंक
एक – दण्ड
राजा – अनेक
उत्तर:
दिन – रात।
बूढ़ा – जवान।
साहसी – डरपोक।
निर्धन – सम्पन्न।
इनाम – दण्ड।
एक – अनेक।
राजा – रंक।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

V. पढ़ो, समझो और लिखो

राज-दरबार = राजा का दरबार
प्रजा-जन = प्रजा के जन
अनाज-भण्डार = ………….
धन-दौलत = धन और दौलत
दिन-रात = …………..
प्रश्न-उत्तर = …………
उत्तर;
राज-दरबार = राजा का दरबार।
प्रजा-जन = प्रजा के जन (लोग)।
अनाज-भण्डार = अनाज के भण्डार।
धन-दौलत = धन और दौलत।
दिन-रात = दिन और रात।
प्रश्न-उत्तर = प्रश्न और उत्तर

VI. हाथी के चित्र में से उपयुक्त समानार्थक शब्द चुनकर लिखो

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया 1

(i) राजा = नृप, ………….
(ii) हाथी = ………….. , …………..
(iii) पानी = ………….. , …………..
(iv) समुद्र = ………….. , …………..
(v) नाव = ………….. , …………..
(vi) सोना = ………….. , …………..
उत्तर:
पर्यायवाची/समानार्थक शब्द
(i) राजा = नृप, नरेश।
(ii) हाथी = गज, नाग।
(ii) पानी = अम्बू, नीर।
(iv) समुद्र = जलधि, वारिधि।
(v) नाव = नैया, नौका।
(vi) सोना = कनक, स्वर्ण।

VII. विराम चिह्न लगाओ

(i) कई दिन बीत गए पर राज्य में किसी भी व्यक्ति ने कोई उपाय नहीं सुझाया
(ii) परन्तु नाव हाथी कैसे तोलेगी महाराज ने प्रश्न किया
उत्तर:
(i) कई दिन बीत गए, पर राज्य में किसी भी व्यक्ति ने कोई उपाय नहीं सुझाया।
(ii) परन्तु नाव हाथी कैसे तोलेगी ?’ महाराज ने प्रश्न किया।

VIII. उपयुक्त अक्षर लगाकर पाठ में आए शब्द को पूरा करो.

1. मूल्य ___ न
2. उ. ___ य
3. सा ___ स
4. म ___ आ
5. क ___ चारी
6. श ___ ती
7. ___ हाज
8. ___ त।
उत्तर:
1. मूल्यवान
2. उदय।
3. साहस
4. मछुआ।
5. कर्मचारी
6. शहतीर।
7. महाराज।
8. शर्त।

IX. शब्द में से कम-से-कम दो शब्द ढूँढकर लिखो

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया 2
उत्तर:
(1) निकालेगा-(i) निकाल, (ii) काले, (iii) कागा (iv) लेगा।
(2) तराजू-(i) तर (ii) राजू।
(3) सहायता-(i) हाय (ii) सह (iii) सहाय।
(4) दरबार-(i) दर (i) बार (iii) दरबा।
(5) मालामाल-(i) माल (ii) माला।
(6) महावत-(i) महा (i) हाव।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

प्रयोगात्मक व्याकरण

राजा ने अपने मंत्रियों से कहा कि तुम में से जो भी हाथी को तोलने का उपाय बताएगा उसे मैं इनाम दूंगा। एक कर्मचारी ने राजा से कहा कि समुद्र के किनारे एक मछुआ रहता है। वह हाथी को तोलने का दावा करता है।

उपर्युक्त पंक्तियों में राजा, मन्त्री और मछुआ शब्द संज्ञा हैं। यहाँ राजा ने अपने लिए ‘मैं’, मन्त्रियों के लिए ‘तुम’ और ‘उसे’ तथा मछुए के लिए ‘वह’ शब्द का प्रयोग किया है। ये शब्द संज्ञा के स्थान पर आने के कारण सर्वनाम हैं।

अत: संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग में आने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे मैं, हम, आप, तुम, तू, वह, वे आदि। अन्य सर्वनाम शब्द :-उन्हें, उस, उसका, मेरा, हमारा, तेरा, तुम्हारा, अपना, स्वयं
आदि।

X. रेखांकित शब्दों के स्थान पर उचित सर्वनाम का प्रयोग करके वाक्य दोबारा लिखें।

प्रश्न 1.
हाथी को कैसे तोला जाए कि हाथी तोल के बराबर सोना तुल जाए।
उत्तर:
हाथी को कैसे तोला जाए कि उसके तोल के बराबर सोना तुल जाए।

प्रश्न 2.
राजा के पास एक हाथी था। राजा हाथी को बहुत प्यार करता था।
उत्तर:
राजा के पास एक हाथी था। वह उसको बहुत प्यार करता था।

प्रश्न 3.
एक राजा था। प्रजा राजा को बहुत चाहती थी।
उत्तर:
एक राजा था। प्रजा उसे बहुत चाहती थी।

प्रश्न 4.
मछुए ने कहा कि मछुआ हाथी को तोलूँगा।
उत्तर:
मछुए ने कहा कि मैं हाथी को तोलूँगा।

प्रश्न 5.
मछुए ने कहा कि राजा के सेवकों को सोना लाने की आज्ञा दें।
उत्तर:
मछुए ने कहा कि राजा अपने सेवकों को सोना लाने की आज्ञा दें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं-

प्रश्न 1.
राजा के पास क्या था ?
(क) हाथी
(ख) सेना
(ग) वजीर
(घ) मंत्री।
उत्तर:
(क) हाथी

प्रश्न 2.
राजा को सबसे प्रिय क्या था ?
(क) सेना
(ख) धन-दौलत
(ग) मंत्री
(घ) हाथी।
उत्तर:
(घ) हाथी।

प्रश्न 3.
हाथी तोलने का दावा किसने किया ?
(क) मंत्री ने
(ख) सेनानायक ने
(ग) मछुए ने
(घ) रानी ने।
उत्तर:
(ग) मछुए ने

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 6 हाथी कैसे तोला गया

प्रश्न 4.
दुनिया में किसके बल पर प्रत्येक कार्य किया जा सकता है ?
(क) बुद्धि के
(ख) मन के
(ग) धन के
(घ) बल के।
उत्तर:
(क) बुद्धि के

हाथी कैसे तोला गया Summary

हाथी कैसे तोला गया पाठ का सार

बहुत समय पहले की बात है कि हमारे देश में एक राजा राज्य करता था। प्रजा उसे बहुत चाहती थी। उसके पास एक हाथी था, जिसे वह बहुत प्यार करता था। एक बार उसके राज्य में सूखा पड़ा। बहुत समय तक वर्षा न होने के कारण अनाज पैदा न हुआ और लोग दुःखी रहने लगे। राजा ने लोगों के लिए अनाज के भण्डार खोल दिए। उसने ग़रीबों की सहायता के लिए अपने प्रिय हाथी के भार के बराबर सोना तोल कर ग़रीबों में बाँटने का निश्चय किया। पर एक उलझन यह थी कि इतने बड़े हाथी का भार कैसे तोला जाए ? उन दिनों भार तोलने की इतनी बड़ी मशीनें नहीं थीं। तब राजा ने प्रजा में यह घोषणा करवाई कि जो मनुष्य हाथी को तोलने का तरीका बतलाएगा, उसे वह सोने से भरी दस थैलियाँ इनाम में देगा।

बहुत-से लोगों ने सोचा लेकिन हाथी को तोलने का कोई उपाय न सूझा। अन्त में एक सेवक ने आकर बताया कि एक मछुआ हाथी को तोलने के लिए तैयार है। राजा अपने सेवकों के साथ हाथी को लेकर मछुआरे के पास गया। मछुआरे ने कहा कि पहले एक बड़ी नाव बनाई जाए। मछुआरे तथा राजा के सेवकों ने मिलकर सौ दिन मेहनत करके एक नाव तैयार की। उस नाव को समुद्र में उतारा गया। हाथी को नाव पर चढ़ाया गया। नाव का बहुत-सा भाग पानी में डूब गया। जहाँ तक नाव पानी में डूबी मछुआरे ने वहाँ निशान लगा लिया। फिर हाथी को नाव से उतार कर सोना भर दिया गया। जब निशान वाले स्थान तक नाव पानी में डूब गई तब मछुए ने कहा यही हाथी के भार के बराबर सोना है। मछुए की सूझ-बूझ देखकर सब हैरान हुए। सभी ने उसकी प्रशंसा की। राजा ने उसे पुरस्कार दिया।

कठिन शब्दों के अर्थ:

अत्यधिक = बहुत ज़्यादा। मूल्यवान् = कीमती। अचम्भित = हैरान। अंकश = लोहे की छोटी नुकीली छड, हाथी को काब में रखने का शस्त्र। कर्मचारी = काम करने वाला। विधि = तरीका। लश्कर = सेना। महावत = हाथी को हाँकने वाला। सहस्त्र = हज़ार। दृश्य = नज़ारा। चिह्न = निशान। असमर्थ = लाचार।

Leave a Comment