PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 22 आत्मविश्वास

Hindi Guide for Class 5 PSEB आत्मविश्वास Textbook Questions and Answers

I. बताओ.

प्रश्न 1.
लेखक ने आत्मविश्वास किसे कहा है ?
उत्तर:
लेखक ने अपनी शक्ति और योग्यता पर विश्वास को आत्मविश्वास कहा है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास

प्रश्न 2.
साहसी मनुष्य की क्या पहचान है ?
उत्तर:
साहसी मनुष्य बिना किसी डर के आत्मविश्वास के सहारे आगे बढ़ता है। यही उसकी सबसे बड़ी पहचान है।

प्रश्न 3.
असफल हो जाने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
असफल हो जाने पर हमें घबराना नहीं चाहिए बल्कि फिर से उस कार्य को करने के लिए पहले से भी अधिक शक्ति के साथ कमर कस लेनी चाहिए।

प्रश्न 4.
लेखक ने अधम वर्ग वाले लोग किन्हें कहा है?
उत्तर;
लेखक ने अधम वर्ग वाले लोग उन्हें कहा है जो सदा ही काम करने से डरते हैं या सफलता की शंका में घिरे रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने से हिचकिचाते रहते हैं।

प्रश्न 5.
लेखक ने मध्यम वर्ग वाले लोग किन्हें कहा है ?
उत्तर:
ऐसे लोग जो किसी काम को कर तो लेते हैं, परन्तु थोड़ा-सा नुकसान देखकर घबरा कर काम को बीच में ही छोड़ देते हैं; ऐसे लोगों को लेखक ने मध्यम वर्ग के लोग कहा है।

प्रश्न 6.
लेखक ने उत्तम वर्ग वाले किन्हें कहा है ?
उत्तर:
लेखक के अनुसार उत्तम वर्ग वाले लोग ऐसे लोग हैं जो किसी काम को उत्साहपूर्वक शुरू करते हैं और चाहे कितनी ही रुकावटें आएं, कितना नुकसान हो जाए, वे कार्य बीच में नहीं छोड़ते बल्कि हर हालत में उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

प्रश्न 7.
हमें विकट परिस्थितियों में किस प्रकार सोचना चाहिए ?
उत्तर:
हमें विकट परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोचना चाहिए। ऐसी सोच ही हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाएगी।

प्रश्न 8.
लेखक ने आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन किसे कहा है ?
उत्तर:
लेखक ने डर को आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन कहा है।

II. शुद्ध शब्द पर गोला लगाएँ।

(1) रुकाव/रूकावट – दुश्कर/दुष्कर
(2) प्रतीयोगिता/प्रतियोगिता – आविष्कार/आविश्कार
(3) कठिनाईयां/कठिनाइयाँ – शास्तरी/शास्त्री
(4) मूरती/मूर्ति – शरीरिक/शारीरिक
(5) परीचित/परिचित – आज़ादी/आजादी
(6) गुरू/गुरु – लक्षय/लक्ष्य
उत्तर:
(1) रुकावट – दुष्कर।
(2) प्रतियोगिता। – आविष्कार।
(3) कठिनाइयाँ। – शास्त्री।
(4) मूर्ति। – शारीरिक।
(5) परिचित। – आज़ादी।
(6) गुरु। – लक्ष्य।

III. निम्नलिखित मुहावरों को वाक्यों में प्रयोग करें-

मुहावरा – अर्थ – वाक्य
कमर कस लेना – तैयार हो जाना – …………..
दामन पकड़ना – किसी की शरण में जाना – ……………..
कदम चूमना – कामयाबी मिलना – ……………..
उत्तर:
(i) कमर कस लेना = तैयार हो जाना| अब परीक्षा के लिए अपनी कमर कस लो।
(ii) दामन पकड़ना = किसी की शरण में जाना- सेठ जी, मैंने आपका दामन थामा है, निराश मत करना।
(ii) कदम चूमना = कामयाबी मिलना-परिश्रम करो, कामयाबी तुम्हारे कदम चूमेगी।

IV. मिलान करो

(1) श्रवण कुमार – पवनपुत्र
(2) एकलव्य – शूटर सचिन
(3) तेंदुलकर – नृत्यांगना
(4) सरदार वल्लभ भाई पटेल – अभिनेता
(5) अमिताभ बच्चन – गायक
(6) किशोर कुमार – क्रिकेटर
(7) हनुमान – पितृभक्त
(8) लुई ब्रेल. – प्रधानमन्त्री
(9) एडीसन – शतरंज खिलाड़ी
(10) सुधा चन्द्रन – ब्रेल लिपि आविष्कारक
(11) अभिनव बिन्द्रा – धनुर्धर
(12) विश्वनाथन आनन्द – नेता
(13) लाल बहादुर शास्त्री – बल्ब आविष्कारक
उत्तर:
(1) श्रवण कुमार – पितभक्त
(2) एकलव्य – धनुर्धर
(3) सचिन तेंदुलकर – क्रिकेटर।
(4) सरदार वल्लभ भाई पटेल – नेता।
(5) अमिताभ बच्चन -अभिनेता।
(6) किशोर कुमार – गायक।
(7) हनुमान – पवन-पुत्र।
(8) लुई ब्रेल – ब्रेल लिपि आविष्कारक।
(9) एडीसन – बल्ब आविष्कारक।
(10) सुधा चन्द्रन – नृत्यांगना।
(11) अभिनव बिन्द्रा – शूटर।
(12) विश्वनाथन आनन्द -शतरंज खिलाड़ी।
(13) लाल बहादुर शास्त्री – प्रधानमन्त्री।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास

V. निम्नलिखित में से विशेषण शब्दों को अलग करके लिखें

1. यही साहसी मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान
2. उत्तम लोग कार्य को बीच में नहीं छोड़ते।
3. उसने अपार सफलता प्राप्त की।
4. सुधा चन्द्रन ने अनेक शारीरिक कष्ट सहे।
5. गुरु नानक और महात्मा बुद्ध ने गुमराह जनता को सच्ची राह दिखाई।
उत्तर:
विशेषण शब्द-
(1) साहसी
(2) उत्तम
(3) अपार
(4) अनेक
(5) गुमराह, सच्ची।

VI. पाठ में आए निम्नलिखित अव्यवस्थित शब्दों को व्यवस्थित करके लिखें

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास 1

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
आपको इस पाठ में आए किस व्यक्ति/ महापुरुष/नेता ने जीवन में प्रभावित किया है और क्यों ? तीन-चार वाक्य लिखें।
उत्तर:
हमें इस पाठ में आए महान् क्रांतिकारी सुभाष चन्द्र बोस, लाला लाजपत राय और भगत सिंह के जीवन ने बहुत प्रभावित किया है क्योंकि इन लोगों ने अपना जीवन देश की आजादी के लिए लगा दिया और देश की आज़ादी के लिए हंसतेहँसते अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

प्रश्न 2.
मान लीजिए आप स्कूल में दौड़ में भाग ले रहे हैं। आपके किसी सहपाठी ने कह दिया कि आप दौड़ में जीत नहीं सकेंगे। उस समय उसकी बात पर विश्वास कर लेंगे या जीतने की हर संभव कोशिश करेंगे। तीन-चार वाक्यों में लिखें।
उत्तर:
हम अपने किसी सहपाठी के कहने में आकर दौड़ में भाग लेने से पीछे नहीं हट जाएंगे बल्कि उसकी बात को चुनौती के रूप में स्वीकार करके और जोश और उत्साह से इस दौड़ को जीत कर दिखाएंगे।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है ?
(क) वहम
(ख) डर
(ग) शंका
(घ) अभिमान
उत्तर:
(ख) डर

प्रश्न 2.
हमें विकट परिस्थितियों में भी कैसा सोचना चाहिए ?
(क) सकारात्मक
(ख) नकारात्मक
(ग) विकारात्मक
(घ) प्रचार।
उत्तर:
(क) सकारात्मक

प्रश्न 3.
जो सदा काम करने से डरते हैं लेखक ने उन्हें क्या कहा है ?
(क) डरपोक
(ख) अधम
(ग) भगोड़े
(घ) निडर।
उत्तर:
(ख) अधम

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास

प्रश्न 4.
जो सदा काम को उत्साह से करते हैं उन्हें लेखक ने क्या कहा है ?
(क) उत्तम
(ख) निरुत्तम
(ग) निडर
(घ) अधम।
उत्तर:
(क) उत्तम

चित्र देखकर समझ अनुसार वाक्य लिखें

(1)
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास 2
उत्तर:
1. यह मैदान बहुत बड़ा है।
2. मैदान के चारों तरफ सुंदर पेड़ हैं।
3. पेड़ हरे-भरे हैं।
4. बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
5. बच्चे आनंद ले रहे हैं।

(2)
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास 3
उत्तर:
1. आज दीवाली का त्योहार है।
2. चारों तरफ दीपक जल रहे हैं।
3. बच्चे पटाखे चला रहे हैं।
4. माँ दीपक जला रही है।
5. पिता जी बच्चों के साथ खड़े हैं।

(3)
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास 4
उत्तर:
1. स्कूल का नाम गुरु विद्या मंदिर है।
2. यह स्कूल बहुत सुंदर है।
3. सभी बच्चे पौधे लगा रहे हैं।
4. अध्यापक भी पौधे लगा रहे हैं।
5. कुछ बच्चे पौधों में पानी दे रहे हैं।

आत्मविश्वास Summary

आत्मविश्वास पाठ का सार

मनुष्य अपनी जिस शक्ति और योग्यता पर विश्वास रखता है उसे आत्मविश्वास कहते हैं। यही उसकी सफलता का मूल मंत्र है और इसी के आधार पर वह अपने जीवन को सरलतापूर्वक चला पाता है। आत्मविश्वास ही जीवन में साहस का आधार बनता है। जीवन में कई बार कठोर परिश्रम करने पर भी सफलता नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास कभी नहीं खोना चाहिए और परिश्रमपूर्वक कार्य करते रहना चाहिए। दुनिया में तीन प्रकार के लोग होते हैं-अधम, मध्यम और उत्तम। अधम वर्ग के लोग किसी भी काम को करने में झिझकते रहते हैं और मध्यम वर्ग के लोग ज़रा सी हानि होने पर काम को अधूरा छोड़ देते हैं पर उत्तम वर्ग के लोग कष्ट आने पर भी काम को पूरा कर लेते हैं। श्रवण कुमार ने आत्मविश्वास के सहारे माता-पिता को तीर्थ यात्राएं पूरी करवा दी थीं। श्रीराम, हनुमान, गुरु नानक देव जी, महात्मा बुद्ध, एकलव्य, गाँधी, एडीसन, लुई ब्रेल, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चन्द्र बोस, वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह आदि ने आत्मविश्वास के सहारे ही अपने जीवन के सभी कष्टों को पीछे धकेल कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली थी। विश्व के अनेक वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, नेताओं, अभिनेताओं, कलाकारों आदि ने आत्मविश्वास के बलबूते पर अपने-अपने लक्ष्य प्राप्त किए थे। कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी हमें आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। मन में डर और शंका को कभी उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए तभी सफलता की प्राप्ति की जा सकती है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 22 आत्मविश्वास

कठिन शब्दों के अर्थ:

शक्ति = ताकत। योग्यता = होशियारी। कुंजी = चाबी। तमाम = सारी। कठिनाइयों = मुश्किलों। मंज़िल = लक्ष्य, – उद्देश्य। निरन्तर = लगातार। मार्ग = रास्ता। रुकावटों = बाधाओं, मुश्किलों। निष्ठा = विश्वास व लगन। पुनः = फिर से। सर्वदा = हमेशा। शंकाओं = भय, डर। हिचकिचाते = घबराते। अधम = निम्न। नुकसान= हानि। अपार = बहुत ज्यादा। उत्साह = जोश। उत्तम = श्रेष्ठ। बहंगी = कांवर। तमाम = सारी। दुष्कर = मुश्किल। निर्धन = ग़रीब। आविष्कार = खोज। सक्षम = योग्य। अभाव = कमी। सर्वोच्च = सबसे ऊँचे। कामयाब = सफल। विकट = मुश्किल। दामन = हाथ। प्रवीणता = कुशल, निपुण।

Leave a Comment