PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं

Punjab State Board PSEB 3rd Class Welcome Life Book Solutions Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Welcome Life Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB अच्छा बोलें, मित्र बनाएं Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-46

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1.
सभी बच्चे सुखदीप से अपनी दूरी क्यों बनाकर रखते थे ?
उत्तर-
बड़ा होने के कारण तथा चिड़चिड़े स्वभाव के कारण सभी सुखदीप से दूरी बनाए रखते थे।

प्रश्न 2.
उसके मामा जी ने सुखदीप को क्या समझाया ?
उत्तर-
सुखदीप को प्यार से बोलने को कहा। अच्छा बोलना तथा बड़ों का सम्मान करना तथा छोटों को प्यार करना चाहिए।

प्रश्न 3.
सुखदीप ने खुद से क्या वादा किया था ?
उत्तर-
उसने अपने से बड़ों का सम्मान करने और छोटों से प्यार करने का वादा किया।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं

क्रियाएं

प्रश्न 1.
क्या बच्चों को अपने से छोटे बच्चों को प्यार से बुलाना चाहिए ?
उत्तर-
हां, बच्चों को अपने से छोटे बच्चों को प्यार से बुलाना चाहिए।

प्रश्न 2.
क्या छोटे बच्चों द्वारा बड़ों का सम्मान करना चाहिए ?
उत्तर-
हां।

प्रश्न 3.
एक-दूसरे को कैसे और क्या कहकर बुलाना चाहिए ?
उत्तर-
छोटों को प्यार से और बड़ों को सम्मान के साथ बुलाना चाहिए।

पृष्ठ-48

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1.
कविता में बच्चा दादा-दादी को कैसे बुलाता है ?
उत्तर-
बच्चा दादा-दादी को सत् श्री अकाल कह कर बुलाता है।

प्रश्न 2.
बच्चा मम्मी-पापा का सम्मान कैसे करता है ?
उत्तर-
बच्चा मम्मी-पापा का कहा मानकर उनका सम्मान करता है तथा जब मम्मी-पापा उसे आशीर्वाद देते हैं तो उसका रोम-रोम मुस्कराता है।

प्रश्न 3.
सभी उसको शाबाश क्यों देते हैं ?
उत्तर-
क्योंकि वह बड़ों को जी-जी कहकर बुलाता है तथा छोटों को गले लगाकर मिलता है।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं

प्रश्न 4.
सबसे मीठा बोलने के कारण उसको कैसा बालक कहते हैं ?
उत्तर-
सबसे मीठा बोलने के कारण उसको अच्छा बालक कहते हैं।

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB अच्छा बोलें, मित्र बनाएं Important Questions and Answers

(i) बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. सुबह उठ जाऊं फिर :
(क) ब्रश करने के बाद स्नान करूं
(ख) भोजन करूं
(ग) पार्टी में जाऊं.
(घ) रिश्तेदारों के पास जाऊं।
उत्तर-
(क) ब्रश करने के बाद स्नान करूं।

2. जब दो बच्चे आपस में मिलते हैं तो कहते हैं :
(क) सत् श्री अकाल बहन
(ख) सत् श्री अकाल भाई
(ग) दोनों (क) और (ख)
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) दोनों (क) और (ख) ।

3. प्यार से बोलने पर क्या मिलता है ?
(क) इज्जत, प्यार
(ख) दूरियां बढ़ जाती हैं
(ग) रिश्ता टूट जाता है
(घ) कुछ भी नहीं।
उत्तर-
(क) इज्जत, प्यार।

(ii) एक वाक्य से छोटे उत्तरों वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
बड़ों को क्या कहा जाता है ?.
उत्तर-
बड़ों को जी-जी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
सबसे मधुर बोलने वाला क्या कहलाता है ?
उत्तर-
अच्छा बालक।

प्रश्न 3.
माता-पिता से मिले आशीर्वाद से क्या होता है ?
उत्तर-
रोम-रोम मुस्कराता है।

प्रश्न 4.
दादा-दादी जी को क्या कहना चाहिए ?
उत्तर-
सत् श्री अकाल।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 7 अच्छा बोलें, मित्र बनाएं

प्रश्न 5.
बहन-भाई आपस में मिलते समय क्या कहते हैं ?
उत्तर-
सत् श्री अकाल बहन जी तथा सत् श्री अकाल भाई जी।

प्रश्न 6.
बहन-भाई क्या कहकर बुलाते
उत्तर-
भाई जी तथा बहन जी।

(iii) रिक्त स्थान भरें:

1. ……………………. का मन बिल्कुल भी स्कूल जाने को नहीं चाहता था।
उत्तर-
सुखदीप,

2. …………………….. के कारण वह हर किसी से रूखा बोलता है।
उत्तर-
बड़ा होने,

3. सुखदीप अपने …………………………….. की बात ध्यान में रखकर स्कूल गया।
उत्तर-
मामा जी,

4. बड़ों को जी-जी कहूँ ………………………….. को गले लगाऊँ।
उत्तर-
छोटों।

(iv) बड़े उत्तर वाला प्रश्न :

प्रश्न-
हमारी बोल-चाल कैसी होनी चाहिए ?
उत्तर-
हमें सुबह उठना चाहिए, स्नान करना चाहिए और अपने दादा-दादी जी को सत् श्री अकाल कहना चाहिए। अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेना चाहिए। सबको जी-जी कहना चाहिए तथा सभी को | खुशी देनी चाहिए। इससे सभी उस बच्चे को शाबाश | देते हैं। सभी के साथ मधुर बोल-चाल रखनी चाहिए।

Leave a Comment