PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

SST Guide for Class 10 PSEB भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में दो

प्रश्न 1.
लोकतन्त्र से आप क्या समझते हो?
उत्तर-
लिंकन के अनुसार, लोकतन्त्र लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा शासन होता है।

प्रश्न 2.
भारतीय लोकतन्त्र की एक विशेषता बताओ।
उत्तर-

  1. लोकतान्त्रिक संविधान
  2. नागरिकों के अधिकार
  3. वयस्क मताधिकार
  4. संयुक्त चुनाव प्रणाली की व्यवस्था। (कोई एक लिखें)

प्रश्न 3.
चुनाव विधियां कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर-
चुनाव विधियां दो प्रकार की होती हैं-प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली तथा अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 4.
लोकमत से आपका क्या भाव है?
उत्तर-
लोकमत से हमारा अभिप्राय जनता की राय अथवा मत से है।

प्रश्न 5.
स्वस्थ लोकमत के निर्माण में किसी एक बाधा का नाम लिखें।
उत्तर-
निरक्षर नागरिक।

प्रश्न 6.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जन्म कब तथा किन नेताओं के नेतृत्व में हुआ?
उत्तर-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जन्म 1885 ई० में एक अंग्रेज़ अधिकारी मि० ए० ओ० ह्यम तथा अन्य देशभक्त नेताओं के नेतृत्व में हुआ।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

(ख) निम्नलिखित पर संक्षिप्त नोट लिखें

  1. भारत में धर्म-निरपेक्षता
  2. शिरोमणि अकाली दल की प्रमुख विचारधारा
  3. भारत के किसी एक राष्ट्रीय दल पर संक्षिप्त नोट लिखें।
  4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा
  5. भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा

उत्तर-

  1. भारत में धर्म-निरपेक्षता-भारत एक धर्म-निरपेक्ष राज्य है क्योंकि भारत में किसी धर्म को राज्य धर्म स्वीकार नहीं किया गया।
  2. शिरोमणि अकाली दल की प्रमुख विचारधारा
    1. निर्धनता, अभाव तथा भुखमरी को दूर करना।
    2. अनपढ़ता, छुआछूत तथा जातीय भेदभाव को दूर करना।
    3. शारीरिक आरोग्यता के उपाय।
  3. भारत का एक राष्ट्रीय दल-बहुजन समाज पार्टी की स्थापना 1948 में कासी राम ने की थी। यह पार्टी जिसमें दलित, आदिवासी, पिछड़ी जातियां और धार्मिक अल्पसंख्यक शामिल है, उनके लिए राजनीतिक सत्ता पाने का प्रयास करती है तथा उनका प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है। यह दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के मुद्दे उठाती है।
  4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा-
    1. धर्म-निरपेक्ष और समाजवादी राष्ट्र की स्थापना।
    2. गुट-निरपेक्षता।
    3. औद्योगिक क्षेत्र में सुधार।
    4. कृषि का आधुनिकीकरण।
  5. भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा-
    1. समान सिविल कोड
    2. धारा 370 की समाप्ति
    3. निर्धनता तथा बेरोज़गारी की समाप्ति
    4. गुट-निरपेक्ष विदेश नीति।

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
भारतीय लोकतन्त्र की चुनाव प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर-
चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न सोपानों का वर्णन इस प्रकार है

  1. उम्मीदवार का चयन-निर्वाचन के कुछ दिन पूर्व विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं।
  2. नामांकन-पत्र दाखिल करना-उम्मीदवारों के चयन के बाद उन्हें अपना नामांकन-पत्र दाखिल करना पड़ता है। नामांकन-पत्र दाखिल करने की अन्तिम तिथि घोषित कर दी जाती है। इसके बाद नामांकन-पत्रों की जाँच की जाती है। यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहे तो वह निश्चित तिथि तक ऐसा कर सकता है।
  3. चुनाव अभियान-निर्वाचन प्रक्रिया का आगामी चरण चुनाव अभियान है। इसके लिए पोस्टर लगाना, सभाएं करना, भाषण देना, जुलूस निकालना आदि कार्य किये जाते हैं।
  4. मतदान-निश्चित तिथि को मतदान होता है। मतदाता मतदान कक्ष में जाते हैं और गुप्त मतदान द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
  5. मतगणना-मतदान समाप्त होने पर मतों की गिनती की जाती है। जिस उम्मीदवार को सबसे अधिक मत प्राप्त होते हैं, उसे निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है। इस प्रकार चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाती है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 2.
लोकमत की भूमिका बताओ।
उत्तर-
लोकमत अथवा जनमत लोकतान्त्रिक सरकार की आत्मा होता है, क्योंकि लोकतान्त्रिक सरकार अपनी शक्ति लोकमत से ही प्राप्त करती है। ऐसी सरकार का सदा यह प्रयत्न रहता है कि लोकमत उनके पक्ष में रहे। इसके अतिरिक्त लोकतन्त्र लोगों का राज्य होता है। ऐसी सरकार जनता की इच्छाओं और आदेशों के अनुसार कार्य करती है। प्राय: यह देखा गया है कि आम चुनाव काफ़ी लम्बे समय के पश्चात् होते हैं जिसके फलस्वरूप जनता का सरकार से भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप सम्पर्क टूट जाता है और सरकार के निरंकुश बन जाने की सम्भावना उत्पन्न हो जाती है। इससे लोकतन्त्र का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। ऐसी अवस्था में जनमत लोकतान्त्रिक सरकार की सफलता का मूल आधार बन जाता है।

(घ) निम्नलिखित पर संक्षिप्त नोट लिखो

प्रश्न 1.
शिरोमणि अकाली दल के मूल उद्देश्य।
उत्तर-
शिरोमणि अकाली दल की स्थापना 1920 में हुई थी। 2 सितम्बर, 1974 को शिरोमणि अकाली दल की कार्य समिति ने इस दल का एक विधान स्वीकार किया। इस विधान में निम्नलिखित उद्देश्यों का वर्णन है

  1. गुरुद्वारों के प्रबन्ध में सुधार और उनकी सेवा सम्भाल के लिए प्रयत्न करना।
  2. सिक्खों में यह विश्वास बनाए रखना कि उनके पंथ का आज़ाद अस्तित्व है।
  3. निर्धनता, अभाव तथा भुखमरी को दूर करना, आर्थिक प्रबन्ध को अधिक न्यायकारी बनाना और निर्धन तथा धनी के अन्तर को दूर करना।
  4. निरक्षरता, छुआछूत तथा जातीय भेदभाव को दूर करना।
  5. शारीरिक आरोग्यता तथा स्वारशः रक्षा के लिए उपाय करना।

प्रश्न 2.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विदेश नीति पर नोट लिखो।
उत्तर-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी। यह दल आज भी भारतीय राजनीति में सक्रिय है। इस दल की नीतियों और प्रोग्रामों का वर्णन इस प्रकार है

  1. लोकतन्त्र और धर्म-निरपेक्षता में दृढ़ विश्वास।
  2. समाजवाद के साथ-साथ आर्थिक उदारवाद को बढ़ावा।
  3. कृषि को उद्योग का दर्जा देना, किसानों को कम ब्याज पर ऋण देना, उत्पादन का उचित मूल्य दिलवाना इत्यादि।
  4. उद्योगों को लाइसेंस प्रणाली से मुक्त करना और इन्स्पेक्टरी राज को समाप्त करना तथा पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देना।
  5. निर्धनता को कम करने के लिए बेरोज़गारों को रोज़गार देना, मज़दूरों की स्थिति में सुधार करना तथा पिछड़े और कमजोर वर्गों की धन से सहायता करना।
  6. अल्पसंख्यकों तथा स्त्रियों की दशा में सुधार।
  7. गुट-निरपेक्षता के आधार पर विदेश नीति। सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक उत्थान तथा विश्व शान्ति की पक्षधर है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 3.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना पर नोट लिखो।
उत्तर-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1925 में गठित हुई थी। इस पार्टी की मार्क्सवाद-लेनिनवाद, धर्म-निरपेक्षता और लोकतंत्र में आस्था है। 1964 में इसमें फूट पड़ गई तथा माकपा इससे अलग हो गई। इसका आधार केरल, पश्चिमबंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में है। यह अलगाववादी और सांप्रदायिक ताकतों की विरोधी है।

प्रश्न 4.
जनता दल की नीतियां एवं प्रोग्राम।
उत्तर-

  1. कृषि श्रमिकों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कल्याण के लिए उचित कदम उठाना।
  2. खेती और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता।
  3. कृषि और उद्योगों के उत्पादों के मूल्यों में न्यायपूर्ण सन्तुलन।
  4. कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान के परिवार को पचास हजार रुपये क्षति पूर्ति देने का प्रावधान करेगी।
  5. पंचायती राज प्रणाली को सुदृढ़ करना।
  6. लघु, कुटीर तथा कृषि पर आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देना।
  7. उदारीकरण की नीति।
  8. सार्वजनिक क्षेत्र में सुधार।
  9. देश के लिए आत्म-निर्भरता।
  10. शहरी पुनरुत्थान और विकास।
  11. पर्यावरण का उचित ध्यान।
  12. रोज़गार के अवसरों का विस्तार।

प्रश्न 5.
विरोधी दल की भूमिका।
उत्तर-
लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली में विरोधी-दल की बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसका वर्णन इस प्रकार किया जा सकता है

  1. विरोधी दल सदन के भीतर तथा बाहर सरकार की नीतियों की आलोचना करता है।
  2. विरोधी दल महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय मामलों तथा रचनात्मक कार्यों में सरकार को सहयोग देता है।
  3. विरोधी दल भाषणों, गोष्ठियों तथा समाचार-पत्रों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक मामलों की जानकारी देता है और उनमें राजनीतिक चेतना जागृत करता है।
  4. विरोधी दल स्वस्थ लोकमत का निर्माण करता है।
  5. विरोधी दल सरकार को सत्ता का दुरुपयोग नहीं करने देता और इस प्रकार उसे निरंकुश होने से रोकता है।
  6. यह जनता की शिकायतों को सरकार तक पहुंचाता है।
  7. समय आने पर विरोधी दल स्वयं सरकार का गठन करता है और सरकार की बागडोर सम्भालता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 6.
लोकतन्त्र को सफल बनाने की शर्ते।
उत्तर-
हमारे देश में लोकतन्त्र को सफल बनाने के लिए हमें निम्नलिखित उपाय करने चाहिएं

  1. शिक्षा का प्रसार-सरकार को शिक्षा के प्रसार के लिए उचित कदम उठाने चाहिएं। गांव-गांव में स्कूल खोलने चाहिए, स्त्री शिक्षा का उचित प्रबन्ध किया जाना चाहिए तथा प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए।
  2. पाठ्यक्रमों में परिवर्तन-देश के स्कूलों तथा कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में परिवर्तन लाना चाहिए। बच्चों को राजनीति शास्त्र से अवगत कराना चाहिए। शिक्षा केन्द्रों में प्रजातान्त्रिक सभाओं का निर्माण करना चाहिए जिनमें बच्चों को चुनाव तथा शासन चलाने का प्रशिक्षण मिल सके।
  3. चुनाव-प्रणाली में सुधार-देश में ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि चुनाव एक ही दिन में सम्पन्न हो जाएं और उनके परिणाम भी. उसी दिन घोषित हो जाएं।
  4. न्याय-प्रणाली में सुधार-देश में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि की जानी चाहिए ताकि मुकद्दमों का निपटारा जल्दी हो सके। निर्धन व्यक्तियों के लिए सरकार की ओर से वकीलों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
  5. समाचार-पत्रों की स्वतन्त्रता-देश में समाचार-पत्रों को निष्पक्ष विचार प्रकट करने की पूर्ण स्वतन्त्रता होनी चाहिए।
  6. आर्थिक विकास-सरकार को नये-नये उद्योगों की स्थापना करनी चाहिए। उसे लोगों के लिए अधिक-सेअधिक रोजगार जुटाने चाहिएं। ग्रामों में कृषि के उत्थान के लिए उचित पग उठाने चाहिएं।

प्रश्न 7.
भारतीय लोकतन्त्र की महत्त्वपूर्ण विशेषताएं।
उत्तर-
भारतीय लोकतन्त्र की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं

  1. भारत का संविधान लोकतान्त्रिक है। यहां संसदीय प्रणाली अपनाई गई है। देश का मुखिया राष्ट्रपति है। परन्तु उसकी शक्तियों का प्रयोग प्रधानमन्त्री करता है।
  2. समानता का मूल अधिकार भारतीय संविधान की एक विशेषता है। यह सिद्धान्त लोकतन्त्र की आत्मा है।
  3. स्वतन्त्रता भी लोकतन्त्र का मूल सिद्धान्त है। भारतीय संविधान में नागरिकों को अनेक प्रकार की स्वतन्त्रताएं प्रदान की गई हैं।
  4. लोकतन्त्र में बन्धुत्व की भावना संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट झलकती है।
  5. भारतीय संविधान में वयस्क मताधिकार का प्रावधान लोकतन्त्र की आत्मा है।
  6. भारत की संयुक्त चुनाव प्रणाली सभी धर्मों, नस्लों, भाषाओं के लोगों को चुनाव में समानता प्रदान करती है।
  7. भारत द्वारा स्थापित स्वतन्त्र न्यायपालिका, धर्म-निरपेक्षता और गणराज्य प्रणाली लोकतन्त्र की नींव को दृढ़ करते हैं।

PSEB 10th Class Social Science Guide भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
आधुनिक लोकतन्त्र प्रतिनिधि लोकतन्त्र (या अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र) क्यों है?
उत्तर-
इसका कारण यह है कि आधुनिक राज्य की जनसंख्या इतनी अधिक है कि देश के सभी नागरिक शासन में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं ले सकते।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 2.
चुनाव घोषणा-पत्र क्या होता है?
उत्तर-
चुनाव के समय किसी राजनीतिक दल के लिखित कार्यक्रम को चुनाव घोषणा-पत्र कहते हैं।

प्रश्न 3.
भारत में राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न क्यों प्रदान किए जाते हैं?
उत्तर-
भारत में राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न इसलिए प्रदान किए जाते हैं ताकि अशिक्षित व्यक्ति भी चुनाव चिह्न को देखकर अपनी इच्छा से उम्मीदवार का चुनाव कर सकें।

प्रश्न 4.
गुप्त मतदान का क्या अर्थ है?
उत्तर-
गुप्त मतदान से अभिप्राय नागरिक द्वारा अपने मत का प्रयोग गुप्त रूप से करने से है ताकि किसी दूसरे व्यक्ति को इस बात का पता न चल सके कि उसने अपना मत किस उम्मीदवार को दिया है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 5.
कानून का शासन क्या है?
उत्तर-
‘कानून का शासन’ से अभिप्राय ऐसे शासन से है जिसमें शासक अपनी इच्छानुसार नहीं बल्कि एक निश्चित संविधान के अनुसार शासन करता है।

प्रश्न 6.
साम्प्रदायिकता का क्या अर्थ है?
उत्तर-
साम्प्रदायिकता का अर्थ है-संकीर्ण धार्मिक विचार रखना।

प्रश्न 7.
लोकतन्त्र के मार्ग में आने वाली किन्हीं दो बाधाओं के नाम बताइए।
उत्तर-
लोकतन्त्र के मार्ग में आने वाली दो बाधाएं हैं-निरक्षरता तथा निर्धनता।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 8.
राजनीतिक दलों का कोई एक कार्य बताओ।
उत्तर-
बहुमत प्राप्त राजनीतिक दल देश का शासन चलाता है।

प्रश्न 9.
सत्ता प्राप्त करने के पश्चात् भी सरकार जनमत की अवहेलना क्यों नहीं कर सकती?
उत्तर-
यदि सरकार जनमत की अवहेलना करेगी तो अगले चुनाव में उसे सत्ता से भी वंचित होना पड़ सकता है।

प्रश्न 10.
मताधिकार से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
लोगों द्वारा मतदान करने तथा अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 11.
लोकतन्त्र में स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष चुनावों का क्या महत्त्व है? कोई एक बिंदु।
उत्तर-
स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष चुनावों से ही जनता की पसन्द के प्रतिनिधि चुने जा सकते हैं।

प्रश्न 12.
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हमारा अभिप्राय है बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वयस्क नागरिक को मत देने का अधिकार प्राप्त हो।

प्रश्न 13.
‘डैमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) शब्द कौन-से दो शब्दों के मेल से बना है?
उत्तर-
‘डैमोक्रेसी’ शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों ‘डिमोस’ तथा ‘क्रेतिया’ से मिलकर बना है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 14.
‘डैमोक्रेसी’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर-
डैमोक्रेसी का शाब्दिक अर्थ है-लोगों का शासन।

प्रश्न 15.
लिंकन के अनुसार लोकतन्त्र क्या होता है?
उत्तर-
लिंकन के अनुसार लोकतन्त्र लोगों का लोगों के लिए लोगों द्वारा शासन होता है।

प्रश्न 16.
किस प्रकार के लोकतन्त्र को प्रतिनिधि लोकतान्त्रिक सरकार कहा जाता है?
उत्तर-
अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र को प्रतिनिधि लोकतान्त्रिक सरकार कहा जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 17.
लोकतन्त्र के दो मूल सिद्धांत कौन-से हैं?
उत्तर-
लोकतन्त्र के दो मूल सिद्धान्त समानता तथा स्वतन्त्रता है।

प्रश्न 18.
भारत में कम-से-कम कितनी आयु के नागरिक को मताधिकार प्राप्त है?
उत्तर-
18 वर्ष।

प्रश्न 19.
कौन-से अधिकार लोकतन्त्र का प्राण माने जाते हैं?
उत्तर-
राजनीतिक अधिकार।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 20.
ग्राम पंचायत से लेकर संसद् तक चुनाव लड़ने वाले नागरिक की आयु कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
उत्तर-
25 वर्ष।

प्रश्न 21.
संविधान विरोधी कानूनों को रद्द करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर-
संविधान विरोधी कानूनों को रद्द करने का अधिकार उच्चतम न्यायालय तथा राज्यों के उच्च न्यायालयों को प्राप्त है।

प्रश्न 22.
भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे?
उत्तर-
1952 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 23.
भारत में विधानमंडलों का चुनाव किस चुनाव प्रणाली द्वारा होता है?
उत्तर-
प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली।

प्रश्न 24.
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस विधि द्वारा होता है?
उत्तर-
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव विधि द्वारा होता है।

प्रश्न 25.
भारत में स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनावों (निर्वाचन) की ज़िम्मेदारी किस की है?
उत्तर-
चुनाव आयोग की।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 26.
चुनाव अभियान के किन्हीं दो साधनों के नाम बताइए।
उत्तर-
पोस्टर लगाना तथा सभाएं करना।

प्रश्न 27.
चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर-
राष्ट्रपति द्वारा।

प्रश्न 28.
चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कितने वर्षों के लिए की जाती है?
उत्तर-
6 वर्ष।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 29.
“जनता की आवाज़ परमात्मा की आवाज़ है। इसे अनसुना करना खतरे से खाली नहीं।” ये शब्द किसके हैं?
उत्तर-
रूसो।

प्रश्न 30.
लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली में लोकमत के निर्माण एवं अभिव्यक्ति का कोई एक साधन बताओ।
उत्तर-
सार्वजनिक सभाएं/चुनाव/राजनीतिक दल।

प्रश्न 31.
लोकमत के निर्माण एवं अभिव्यक्ति का कोई एक विद्युत्-चालित साधन बताओ।
उत्तर-
रेडियो/दूरदर्शन।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 32.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई?
उत्तर-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी ए० ओ० ह्यूम द्वारा की गई।

प्रश्न 33.
मुस्लिम लीग की स्थापना कब और किसके नेतृत्व में हुई?
उत्तर-
मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में सर सैयद अहमद तथा आगा खां के नेतृत्व में हुई।

प्रश्न 34.
हिन्दू महासभा की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
1907 में।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 35.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
1924 में।

प्रश्न 36.
भारतीय समाजवादी पार्टी की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
1934 में।

प्रश्न 37.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो टुकड़े कब हुए?
अथवा
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कब अस्तित्व में आई?
उत्तर-
1964 में।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 38.
(i) भारतीय जनता पार्टी का गठन कब हुआ?
(ii) इसका पहला प्रधान किसे चुना गया?
उत्तर-
(i) 6 अप्रैल, 1980 को
(ii) श्री अटल बिहारी वाजपेयी को।

प्रश्न 39.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई?
उत्तर-
श्री मनविंद्र नाथ राज के।

प्रश्न 40.
रूस की क्रांति कब और किसके नेतृत्व में हुई?
उत्तर-
रूस की क्रांति 1917 में लेनिन के नेतृत्व में हुई।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 41.
जनसंघ पार्टी के जनक कौन थे?
उत्तर-
डॉ० श्यामा प्रसाद मुकर्जी।

प्रश्न 42.
गुरुद्वारों की पवित्रता तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान को बनाए रखने के लिए किस राजनीतिक दल ने विशाल आंदोलन चलाया?
उत्तर-
शिरोमणि अकाली दल ने।

प्रश्न 43.
गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
1926 में।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 44.
भाषा के आधार पर पंजाब राज्य का पुनर्गठन कब हुआ?
उत्तर-
नवंबर 1966 में।

प्रश्न 45.
जिस राजनीतिक दल का शासन पर नियन्त्रण होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर-
सत्तारूढ़ दल।

प्रश्न 46.
जो राजनैतिक दल सत्ता में नहीं होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर-
विरोधी दल।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 47.
राजनीतिक दल क्या होता है?
उत्तर-
लोगों का वह समूह जो एक समान राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया जाता है, उसे राजनीतिक दल कहते हैं।

प्रश्न 48.
एकदलीय प्रणाली, द्विदलीय प्रणाली और बहुदलीय प्रणाली से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
एकदलीय प्रणाली में केवल एक ही राजनीतिक दल का प्रभुत्व होता है। द्विदलीय प्रणाली के अन्तर्गत देश में दो प्रमुख राजनीतिक दल होते हैं जैसे-इंग्लैण्ड और संयुक्त राज्य अमेरिका में। बहुदलीय प्रणाली के अन्तर्गत किसी देश में दो से अधिक राजनीतिक दल सक्रिय होते हैं, जैसे-भारत में।

प्रश्न 49.
भारत में किस प्रकार की दल प्रणाली है?
उत्तर-
बहुदलीय।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 50.
क्षेत्रीय दल किसे कहते हैं?
उत्तर-
क्षेत्रीय दल वे होते हैं जिनका प्रभाव पूरे देश में न होकर कुछ निश्चित क्षेत्रों में होता है।

प्रश्न 51.
क्षेत्रीय दलों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
अकाली दल तथा तेलगू देशम्।

प्रश्न 52.
चुनाव चिह्न से क्या भाव है?
उत्तर-
चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक विशेष चिह्न निश्चित होता है जिसे चुनाव चिह्न कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 53.
साधारण बहुमत से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
साधारण बहुमत वह व्यवस्था है जिसमें सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी (उम्मीदवार) को विजयी घोषित किया जाता है।

प्रश्न 54.
कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?
उत्तर-
हाथ।

प्रश्न 55.
भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?
उत्तर-
कमल का फूल।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 56.
बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?
उत्तर-
हाथी।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. साम्प्रदायिकता का अर्थ है, संकीर्ण ………… विचार रखना।
  2. समानता तथा स्वतंत्रता ………… के दो मूल सिद्धांत हैं।
  3. डेमोक्रेसी का शाब्दिक अर्थ है ………… का शासन है।
  4. भारत में कम-से-कम ……….. वर्ष की आयु के नागरिक को मताधिकार प्राप्त होता है।
  5. चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति …………… वर्ष के लिए होती है।
  6. भारत में प्रथम आम चुनाव ………….. में हुए थे।
  7. भाषा के आधार पर पंजाब का पुनर्गठन …………….. में हुआ था।
  8. चुनावों में विजयी वह दल जो सत्ता में नहीं आता ………….. दल कहलाता है।
  9. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ………….. में द्वि-दलीय राजनीतिक प्रणाली है।
  10. पंजाब का ………….. क्षेत्रीय राजनीतिक दल है।

उत्तर-

  1. धार्मिक,
  2. लोकतंत्र,
  3. लोगों,
  4. 18,
  5. छः,
  6. 1952,
  7. 1966,
  8. विपक्षी,
  9. इंग्लैंड,
  10. अकाली दल।

III. बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
निम्न में से कौन-सा बिंदु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा का नहीं है?
(A) धर्म निरपेक्ष राज्य की स्थापना
(B) धारा 370 की समाप्ति
(C) गुट निरपेक्षता
(D) औद्योगिक क्षेत्र में सुधार ।
उत्तर-
(B) धारा 370 की समाप्ति

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 2.
लोकमत के निर्माण में बाधक है
(A) निरक्षरता
(B) पक्षपाती समाचार-पत्र
(C) भ्रष्ट राजनीति
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 3.
भारत में किस प्रकार की दल प्रणाली है?
(A) बहुदलीय
(B) द्वि-दलीय
(C) एकदलीय
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(A) बहुदलीय

प्रश्न 4.
राष्ट्रपति का चुनाव किस चुनाव विधि द्वारा होता है?
(A) प्रत्यक्ष
(B) अप्रत्यक्ष
(C) हाथ उठा कर
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) अप्रत्यक्ष

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 5.
निम्न राजनीतिक दल राष्ट्रीय दल है
(A) इंडियन नेशनल कांग्रेस
(B) भारतीय जनता पार्टी
(C) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(D) उपरोक्त सभी।

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. भारत में प्रत्यक्ष लोकतंत्र है।
  2. भारत गुट-निरपेक्षता का विरोधी है।
  3. चुनाव के समय किसी राजनीतिक दल के लिखित कार्यक्रम को चुनाव घोषणा-पत्र कहते हैं।
  4. भारत में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनावों की जिम्मेवारी प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति की होती है।
  5. भाषा के आधार पर पंजाब का पुनर्गठन नवम्बर 1966 में हुआ।

उत्तर-

  1. (✗),
  2. (✗),
  3. (✓),
  4. (✗),
  5. (✓).

V. उचित मिलान

1. लोकतंत्र — राष्ट्रीय दल
2. स्वस्थ लोकमत — सरकार की निरंकुशता पर रोक
3. भारतीय जनता पार्टी — साक्षर नागरिक
4. विरोधी दल लोगों का अपना शासन।

उत्तर-

1. लोकतंत्र — लोगों का अपना शासन,
2. स्वस्थ लोकमत — साक्षर नागरिक,
3. भारतीय जनता पार्टी — राष्ट्रीय दल,
4. विरोधी दल — सरकार की निरंकुशता पर रोक।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
आधुनिक काल में लोकतन्त्र (प्रजातन्त्र) का क्या अर्थ है?
अथवा
आधुनिक लोकतन्त्र में शासन की सर्वोच्च शक्ति किसके हाथ में होती है? ऐसे शासन में कानून कौन बनाता है?
उत्तर-
आधुनिक युग लोकतन्त्र का युग है। लोकतन्त्र से हमारा अभिप्राय उस शासन से है जिसमें शासन की सर्वोच्च शक्ति जनता के हाथ में होती है। जनता प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शासन के कार्यों में भाग लेती है। जनता के प्रतिनिधि विधानमण्डलों में कानूनों का निर्माण करते हैं। वे पूर्ण रूप से जनता के कल्याण तथा हित का ध्यान रखते हैं। यदि कोई प्रतिनिधि ठीक कार्य न करे तो जनता ऐसे प्रतिनिधि को उसके पद से हटा सकती है।

प्रश्न 2.
राजनीतिक समता के सिद्धान्त से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
राजनीतिक समता से अभिप्राय यह है कि सभी लोकतान्त्रिक अधिकार कुछ व्यक्तियों तक ही सीमित रहने की बजाय सभी को समान रूप से उपलब्ध होने चाहिएं। इस सिद्धान्त के अनुसार हम नागरिकों को प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी में नहीं बांट सकते। अर्थात् ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ व्यक्ति अधिकारयुक्त हों और कुछ अधिकारहीन हों। अतः स्पष्ट है कि राजनीतिक समता का यह अर्थ है कि सभी नागरिक कानून की दृष्टि में समान हैं और वे अपनी योग्यता के आधार पर उच्च से उच्च पद पर पहुंच सकते हैं। धर्म, जाति, रंग और लिंग-भेद को कानून द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होती।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 3.
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र में क्या अन्तर है?
उत्तर-
लोकतन्त्र दो प्रकार का हो सकता है

  1. प्रत्यक्ष लोकतन्त्र
  2. अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र।

1. प्रत्यक्ष लोकतन्त्र–प्रत्यक्ष लोकतन्त्र वह शासन है जिसमें सभी नागरिक प्रत्यक्ष रूप से शासन के कार्यों में भाग लेते हैं। प्रत्येक नागरिक कानून बनाने, बजट बनाने, नया टैक्स लगाने, सार्वजनिक नीतियों आदि का निर्धारण करने में भाग लेते हैं। यहां तक कि जनता उन प्रतिनिधियों को भी पदमुक्त कर सकती है जो ठीक रूप से कार्य नहीं करते।
2. अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र-अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र में जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन कार्यों में भाग नहीं लेती अपितु वह कुछ प्रतिनिधि चुनती है। ये निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की ओर से शासन-कार्य को चलाते हैं।

प्रश्न 4.
लोकमत का निर्माण व उसकी अभिव्यक्ति किस प्रकार होती है?
अथवा
लोकमत के निर्माण एवं अभिव्यक्ति के तीन साधनों का वर्णन करो।
उत्तर-
आधुनिक युग प्रजातन्त्र का युग है। प्रजातन्त्र का मूल आधार जनमत है। एक दृढ़ एवं प्रभावशाली जनमत का निर्माण अपने-आप नहीं होता है बल्कि इस उद्देश्य के लिए राजनीतिक दलों, शासकों एवं जन-नेताओं को प्रयत्न करने पड़ते हैं। जनमत के निर्माण तथा अभिव्यक्ति के लिए अग्रलिखित साधनों का प्रयोग किया जाता है-

  1. सार्वजनिक सभाओं में राजनीतिक दलों के नेता अपने विचार प्रकट करते हैं। वे अपने दल की नीतियां स्पष्ट करते हैं। इससे अधिक लोग देश की समस्याओं से परिचित होते हैं।
  2. प्रेस जनमत की अभिव्यक्ति का मुख्य साधन है। समाचार-पत्रों द्वारा लोग अपने निष्पक्ष तथा स्वतन्त्र विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
  3. आकाशवाणी, दूरदर्शन, साहित्य, सिनेमा, शिक्षा संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं आदि जनमत का निर्माण करने में सहायता देते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 5.
क्या ‘लोकमत’ वास्तव में ‘लोकमत’ होता है?
उत्तर-
‘लोकमत’ को प्रायः निर्वाचन के परिणामों से आंका जाता है। जिस दल को बहुमत प्राप्त होता है, लोकमत उसी के पक्ष में जाता है। यदि ध्यान से देखा जाए तो लोकमत वास्तव में लोकमत नहीं होता। चुनाव में बहुमत दल को कई बार 40% से भी कम मत प्राप्त होते हैं जबकि अन्य 60% मत अन्य दलों में बंट जाते हैं। इस प्रकार वास्तव में ‘लोकमत’ विरोधी दलों के पक्ष में होता है। परन्तु विरोधी दलों में मतों का विभाजन हो जाने के कारण वे अपनी सरकार बनाने के अधिकारी नहीं होते।

प्रश्न 6.
लोकतन्त्र के मार्ग में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जा सकता है? किन्हीं दो उपायों का वर्णन करो।
उत्तर-
लोकतन्त्र के मार्ग में आने वाली बाधाओं को अग्रलिखित उपायों द्वारा दूर किया जा सकता है —

  1. शिक्षा का प्रसार-शिक्षित तथा योग्य नागरिक ही प्रजातन्त्र को सफल बना सकते हैं। अत: सरकार को शिक्षा का अधिक-से-अधिक प्रसार करना चाहिए। प्राइमरी तक शिक्षा निःशुल्क होनी चाहिए ताकि अधिक-से-अधिक जनता शिक्षा प्राप्त कर सके।
  2. स्वतन्त्र एवं ईमानदार प्रेस-प्रजातन्त्र जनमत पर आधारित है। जनमत को बनाने तथा व्यक्त करने के लिए समाचार-पत्र एक अच्छा साधन है। इसलिए ईमानदार और निष्पक्ष प्रेस का होना प्रजातन्त्र की सफलता के लिए आवश्यक है। सरकार को प्रेस पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए।

प्रश्न 7.
आधुनिक लोकतन्त्र अप्रत्यक्ष क्यों होते हैं?
उत्तर-
आधुनिक राज्य बड़े विशाल हैं जिनमें मतदाताओं की संख्या करोड़ों में है। इन सभी मतदाताओं द्वारा किसी देश का शासन चलाना सम्भव नहीं हो सकता। शासन चलाने के लिए किसी भीड़ की नहीं अपितु एक व्यवस्थित संस्था की आवश्यकता होती है। अत: शासन को व्यवस्थित करने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिसके अनुसार जनता अपने प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा एवं विधानसभाओं में भेजे। इन प्रतिनिधियों की संख्या अधिक नहीं होती। अतः उनके लिए शासन चलाना सुगम होता है। यही कारण है कि आधुनिक लोकतन्त्र प्रत्यक्ष न होकर अप्रत्यक्ष है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 8.
लोकतन्त्र में प्रतिनिधित्व का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
आज के युग में लोकतन्त्रीय सरकारों का मुख्य कार्य प्रतिनिधित्व करना है। वास्तव में आज प्रतिनिधित्व पर ही सब कुछ निर्भर है। आज संसार के सभी देशों में जनसंख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। अतः आधुनिक लोकतन्त्र में सभी नागरिक शासन में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं ले सकते। केवल उनके प्रतिनिधि ही शासन कार्यों में भाग लेते हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधित्व की विविध प्रणालियों के द्वारा ही सरकार जनता की इच्छाओं के अनुसार कार्य करती है। इस प्रकार हम देखते हैं कि लोकतन्त्र में प्रतिनिधित्व का बहुत अधिक महत्त्व है।

प्रश्न 9.
उत्तरदायी सरकार से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
उत्तरदायी सरकार से तात्पर्य उन सरकारों से है जो इंग्लैण्ड तथा फ्रांस की क्रान्तियों के पश्चात् स्थापित की गई थीं। ये उत्तरदायी सरकारें अपनी मनमानी नहीं कर सकती थीं। इन्हें कुछ निश्चित नियमों का पालन करना पड़ता था। इन सरकारों के विषय में एक विशेष बात यह है कि ये आज की लोकतंत्रीय सरकारों से बिल्कुल भिन्न थीं। आधुनिक लोकतन्त्रीय सरकार में देश के सभी नागरिकों को मत देने का अधिकार होता है, परन्तु उस समय की उत्तरदायी सरकारों के चुनाव में सारी जनता भाग नहीं लेती थी। ये सरकारें कुछ ही लोगों द्वारा चुनी जाती थीं।

प्रश्न 10.
चुनाव घोषणा-पत्र क्या है? उसका क्या उपयोग है?
उत्तर-
चुनाव घोषणा-पत्र से अभिप्राय किसी उम्मीदवार या राजनीतिक दल के लिखित कार्यक्रम से है। यह कार्यक्रम चुनाव के समय मतदाताओं के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसके द्वारा प्रायः निम्नलिखित बातों का स्पष्टीकरण किया जाता है —

  1. देश की आन्तरिक तथा बाह्य नीतियों के विषय में उस दल के क्या विचार हैं।
  2. यदि उस दल की सरकार बनी तो वह लोगों की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य करेगी।
  3. चुनाव लड़ने वाले दल विरोधी दलों से किस प्रकार भिन्न हैं।

इसके विपरीत विरोधी दल वाले अपने घोषणा-पत्र में यह बताते हैं कि वे सरकार से क्यों असहमत हैं। इस प्रकार चुनाव घोषणा-पत्र का बड़ा ही महत्त्व है। वास्तव में दलों की परख भी इसी से होती है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 11.
साधारण बहुमत से अन्तर्निहित विरोधाभास को स्पष्ट करो।
उत्तर-
साधारण बहुमत से अभिप्राय ऐसी निर्वाचन पद्धति से है जिसमें सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार (प्रत्याशी) को विजयी घोषित किया जाता है। इस प्रणाली में स्पष्ट बहुमत न मिलने पर भी किसी प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया जाता है। लोकतन्त्र की भावना के अनुसार किसी प्रत्याशी को आधे से अधिक मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। परन्तु कई बार आधे से भी कम वोट लेने वाला प्रत्याशी निर्वाचित हो जाता है। ऐसे प्रतिनिधि को हम वास्तविक प्रतिनिधि नहीं कह सकते। कई बार तो अधिक मत प्राप्त करने पर भी कोई दल विधानपालिका में विरोधी दल का स्थान ग्रहण करता है और अल्पमत का प्रतिनिधित्व करने वाला दल सत्ता में आ जाता है।

प्रश्न 12.
चुनाव अभियान का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
लोकतन्त्र में चुनाव अभियान का बड़ा महत्त्व है। इस प्रकार के अभियान द्वारा साधारण जनता को देश अथवा राज्य की विभिन्न समस्याओं का पता चलता है। राजनीतिक दल इन अभियानों द्वारा जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयत्न करते हैं। विरोधी दल जनता को अपने कार्यक्रमों के विषय में सूचित करते हैं। वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि सरकार की नीतियों में क्या कमी है। वे जनता को आश्वासन देते हैं कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे जनता की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे। इसी प्रकार सरकार जनता को अपनी सफलताओं तथा आगे की योजनाओं के विषय में बताती है। इन सभी बातों से स्पष्ट है कि चुनाव अभियान का बड़ा महत्त्व है।

प्रश्न 13.
लोकतन्त्र में चुनाव का क्या महत्त्व है? चुनावों में राजनीतिक दल क्या भूमिका निभाते हैं?
उत्तर-
लोकतन्त्र में चुनावों का महत्त्व इस प्रकार है

  1. चुनाव द्वारा जनता राज्य तथा केन्द्रीय विधानमण्डलों के सदस्यों का चुनाव करती है।
  2. चुनाव के कारण शासन-प्रणाली में स्थिरता आती है।
  3. चुनाव के द्वारा जनता सरकार पर नियन्त्रण रखती है और उसे निरंकुश बनने से रोकती है।
  4. चुनावों द्वारा जनता सरकार को बदल सकती है।

चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दल राष्ट्रीय समस्याओं को जनता के सम्मुख प्रस्तुत करते हैं। वे यह भी बताते हैं कि सत्ता में आने पर वे इन समस्याओं को कैसे हल करेंगे। वे जनता को राजनीतिक शिक्षा देते हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागृत करते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 14.
निर्वाचन में ‘साधारण बहुमत’ के दोषों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
आधुनिक लोकतन्त्र में प्रतिनिधियों का चुनाव साधारण बहुमत द्वारा किया जाता है। साधारण बहुमत से अभिप्राय यह है कि जो व्यक्ति अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से अधिक मत प्राप्त कर लेता है, उसे निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है। परन्तु यह एक दोषपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित व्यक्ति को उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं होता। इसे समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं। मान लीजिए तीन उम्मीदवारों के लिए 100 वैध मत डाले गए हैं। इनमें 25 मत एक उम्मीदवार को, 35 मत दूसरे उम्मीदवार को तथा 40 मत तीसरे उम्मीदवार को मिले हैं। ऐसी अवस्था में तीसरा उम्मीदवार विजयी होगा, जबकि उसे 100 में से आधे मत भी प्राप्त नहीं हुए हैं। इस प्रकार साधारण बहुमत लेकर कोई एक दल सत्ता में आ जाता है, भले ही वह आधे मतदाताओं का प्रतिनिधित्व भी नहीं करता।

प्रश्न 15.
आनुपातिक प्रतिनिधित्व से आपका क्या अभिप्राय है? इसके लिए कौन-सी दो प्रणालियां अपनाई जाती हैं?
उत्तर-
आनुपातिक प्रतिनिधित्व से हमारा अभिप्राय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अथवा वर्ग के लोगों को उनके अनुपात में प्रतिनिधित्व प्राप्त हो। आनुपातिक प्रतिनिधित्व को लागू करने के लिए दो प्रणालियां अपनाई जाती हैं

  1. एकल संक्रमणीय मत प्रणाली।
  2. सूची प्रणाली।

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव भी आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 16.
प्रतिनिधियों के चयन के लिए कौन-कौन सी दो चुनाव प्रणालियां अपनाई गई हैं?
उत्तर-
प्रतिनिधियों के चयन के लिए निम्नलिखित चुनाव प्रणालियां अपनाई गई हैं

  1. प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली
  2. अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली।

1. प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली-प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में मतदाता स्वयं अपने मत का प्रयोग करके अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। उदाहरण के लिए भारत में लोकसभा का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। प्रत्येक स्त्री-पुरुष, जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो, मत का प्रयोग कर सकता है।
2. अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली-कुछ प्रतिनिधियों का चुनाव मतदाता प्रत्यक्ष रूप से नहीं करते। इनका चुनाव मतदाताओं द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि करते हैं। इस प्रणाली को अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली कहा जाता है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली द्वारा होता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

प्रश्न 17.
गुप्त मतदान प्रणाली का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
गुप्त मतदान प्रणाली निष्पक्ष और स्वतन्त्र चुनाव की दृष्टि से काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। इसमें मतदाता किसी भी उम्मीदवार के दबाव में नहीं आ सकता और न ही उसे अपने मत का प्रयोग करने के बाद इस बात का भय रहता है कि कोई उम्मीदवार उसे विरोधी पक्ष को मत देने के लिए तंग करेगा। वह अपने मत का प्रयोग बिना किसी भय के स्वतन्त्र रूप से कर सकता है। गुप्त मतदान प्रणाली के महत्त्व को देखते हुए आज विश्व के अनेक देशों ने इस प्रणाली को अपनाया है।

प्रश्न 18.
लोकतन्त्रीय सरकार में दलों का इतना अधिक महत्त्व क्यों माना जाता है?
उत्तर-
लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों का विशेष महत्त्व है। ये दल निम्नलिखित कार्य करते हैं

  1. सभी राजनीतिक दल अपना राजनीतिक कार्यक्रम तैयार करते हैं। वे अपना-अपना चुनाव घोषणा-पत्र (Manifesto) तैयार करते हैं जिनके द्वारा वे देश की समस्याओं को जनता के सामने रखते हैं। वे इस बात को भी स्पष्ट करते हैं कि वे इन समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे ?
  2. जनमत का निर्माण करने में भी ये दल विशेष भूमिका निभाते हैं।
  3. ये दल प्रजातन्त्र के सिद्धान्त के अनुसार चुनाव भी लड़ते हैं।
  4. आम चुनावों के पश्चात् बहुमत प्राप्त करने वाला दल सरकार का निर्माण करता है।
  5. जो दल चुनावों में बहुमत प्राप्त नहीं कर पाता, वह विरोधी दल का निर्माण करता है।
  6. लोगों को राजनीतिक शिक्षा देने में भी राजनीतिक दलों का हाथ होता है।

प्रश्न 19.
द्वि-दलीय प्रणाली के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
द्वि-दलीय प्रणाली के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं

  1. स्थिर सरकार-द्वि-दलीय प्रणाली में स्थिर सरकार का निर्माण होता है। ऐसी सरकार जनमत की इच्छानुसार शासन चलाती है।
  2. स्पष्ट चनाव-इस प्रणाली के अन्तर्गत नवीन चुनावों के बाद घटित होने वाली बात के विषय में अधिक अनिश्चितता नहीं होती। मतदाता यह जानते हैं कि यदि एक दल हटता है तो दूसरा दल ही सत्तारूढ़ होगा।
  3. सुदृढ़ विरोधी दल-इस प्रणाली में विरोधी दल भी बड़ा सुदृढ़ होता है। वह हर समय सक्रिय रहता है एवं सत्तारूढ़ दल की गलत नीतियों की तीव्र आलोचना करता है।
  4. निश्चित उत्तरदायित्व-द्वि-दलीय प्रणाली में बहुमत दल की सरकार होती है। सरकार की बुराइयों के लिए सत्तारूढ़ दल को ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Civics Chapter 4 भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप

भारतीय लोकतन्त्र का स्वरूप PSEB 10th Class Civics Notes

  • लोकतन्त्र के प्रकार-लोकतन्त्र प्रत्यक्ष भी हो सकता है और अप्रत्यक्ष भी। प्रत्यक्ष लोकतन्त्र में जनता स्वयं अपने शासन का संचालन करती है। अप्रत्यक्ष लोकतन्त्र में शासन चलाने का कार्य जनता के प्रतिनिधि करते हैं।
  • लोकमत-प्रजातन्त्र की सफलता के लिए लोकमत अथवा जनमत की भूमिका अति अनिवार्य है। स्वस्थ जनमत राजनीतिक दलों पर नियन्त्रण रखता है। जनमत के निर्माण में अनेक संस्थाओं का योगदान होता है-समाचार-पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, राजनीतिक दल तथा अन्य समाज सेवी समूह।
  • जनमत की अभिव्यक्ति-जनमत निर्माण के साधन जनमत की अभिव्यक्ति भी करते हैं। राजनीतिक दल लोगों की राय की अभिव्यक्ति करते हैं।
  • आधुनिक लोकतन्त्र-प्रतिनिधि लोकतन्त्र-आधुनिक लोकतन्त्र प्रतिनिधि लोकतन्त्र है। इसका कारण यह है कि आधुनिक राज्यों का आकार बहुत बड़ा है और उनकी जनसंख्या बहुत अधिक है।
  • मताधिकार-नागरिकों के मत देने तथा मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं। भारत में ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के आधार पर सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाया गया है।
  • गुप्त मतदान-आह्यधुनिक लोकतान्त्रिक देशों में मतदान गुप्त प्रक्रिया से किया जाता है। इसका अर्थ यह है कि प्रत्येक नागरिक अपने प्रतिनिधि के चुनाव के लिए स्वेच्छा से मतदान करता है। वह किसी को बताने के लिए बाध्य नहीं कि उसने अपना मत किसके पक्ष में डाला है।
  • चुनाव प्रक्रिया-चुनावों की व्यवस्था तथा देख-रेख चुनाव आयोग करता है। इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस प्रक्रिया के मुख्य चरण हैं-चुनावों की तिथि की घोषणा, नामांकन-पत्र भरना, नामांकन-पत्रों की जांच, नाम वापिस लेना, चुनाव अभियान, मतदान, मतगणना तथा परिणामों की घोषणा।
  • चुनाव चिह्न-प्रत्येक राजनीतिक दल का अपना विशेष चुनाव चिह्न होता है। निर्दलीय उम्मीदवारों को भी चुनाव चिह्न प्रदान किए जाते हैं। इन चिह्नों से उम्मीदवारों की पहचान करना सरल हो जाता है। ये चिह्न चुनाव आयोग द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
  • चुनाव अभियान-यह चुनाव की समस्त प्रक्रिया का सबसे निर्णायक भाग है। जनसभाओं का आयोजन, चुनाव घोषणा-पत्र द्वारा जनता को दल की नीतियों की जानकारी देना, विभिन्न प्रकार के वाहनों तथा पोस्टरों द्वारा चुनाव प्रचार किया जाता है।
  • चुनाव घोषणा-पत्र-चुनाव के समय प्रत्येक राजनीतिक दल जनता को यह बताता है कि यदि वह सत्ता में आ गया तो वह क्या-क्या करेगा। राजनीतिक दलों के इस कार्यक्रम को चुनाव घोषणा-पत्र कहते हैं। इसी के आधार पर राजनीतिक दलों की परख होती है।
  • राजनीतिक दल-एक समान राजनीतिक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मिल कर कार्य करने वाले व्यक्तियों के समूह को राजनीतिक दल कहते हैं। जनमत का निर्माण, राजनीतिक शिक्षा, चुनाव लड़ना, सरकार का निर्माण, सरकार की आलोचना, जनता और सरकार में सम्पर्क स्थापित करना राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य हैं।
  • एक दलीय, द्विदलीय तथा बहुदलीय प्रणाली-जिस राज्य में एक ही राजनीतिक दल हो उसे एक दलीय, जिस राज्य में दो दल हों, उसे द्विदलीय तथा जिस राज्य में दो से अधिक दल हों, उसे बहुदलीय प्रणाली कहते हैं। भारत में बहुदलीय प्रणाली है।
  • भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दल-इण्डियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, साम्यवादी दल, साम्यवादी (मार्क्सवादी), एन० सी० पी०, तृणमूल कांग्रेस तथा राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं।
  • भारत के प्रमुख क्षेत्रीय दल-तमिलनाडु में ए० आई० ए० डी० एम० के०, आन्ध्र में तेलगू देशम्, जम्मूकश्मीर में नेशनल कान्फ्रैंस, पंजाब में अकाली दल, असम में असम गण परिषद् प्रमुख क्षेत्रीय दल हैं।
  • विपक्षी दलों की भूमिका-सत्ता में न होने के बावजूद विपक्षी दल का अपना महत्त्व होता है। विपक्षी दल सरकार की नीतियों की आलोचना द्वारा सरकार पर अंकुश रखता है। इस प्रकार वह सरकार को मनमानी करने से रोकता है।

Leave a Comment