PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

Punjab State Board PSEB 10th Class Computer Book Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Computer Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

Computer Guide for Class 10 PSEB एच०टी०एम०एल०-II Textbook Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(A) बहुविकल्पीय प्रश्न

1. फार्म किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
(a) ई-मेल के कन्टैंट डिस्पले करने के लिए
(b) ऐनीमेशन इफैक्ट को डिस्पले करने के लिए
(c) यूज़र से इनपुट लेने के लिए
(d) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(c) यूज़र से इनपुट लेने के लिए

2. CSS का पूरा नाम क्या है ?
(a) Cascading style sheet
(b) Costume style sheet
(c) Cascading system style
(d) None of the Above.
उत्तर-
(c) Cascading system style

3. वैब पेज़ में लिंक दर्शाने के लिए कौन-सा लिंक सही है ?
(a) <LINK SRC = “abc.html”>
(b)<BODY LINK = “abc.html”>
(c) <A SRC = “abc.html”>
(d) < A HERF =”abc.html”>

उत्तर-
(d) < A HERF =”abc.html”>

4. Check box बनाने के लिए कौन-सा tag फार्म में इस्तेमाल किया जाता है ?
(a) <check box>
(b) <input = ”check box”>
(c) <input = check box>
(d) <input check box>

5. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे ज्यादा साधारण रूप में इस्तेमाल की जाने वाली HTTP विधि ?
(a) PRF और POST
(b) GET और SET
(c) ASK और REPLY
(d) GET और POST.
उत्तर-
(d) GET और POST.

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

6. क्या एक वैब पेज़ में लिंक स्थापित किया जा सकता है ?
(a) हाँ
(b) नहीं
(c) सिर्फ फ्रेम में
(d) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(a) हाँ

7. आप एक e-mail लिंक कैसे स्थापित कर सकते हो ?
(a) .
(b) mail href = “xxx@yyy'”>
(c) xxx@yyy</mail
(d)
उत्तर-
(d)

8. एक html फार्म में एक वैब पेज़ का हिस्सा है जिसमें वो स्थान शामिल है जहाँ कि
(a) जानकारी को उपभोक्ता द्वारा फीड किया जाता है
(b) और वैबसाइट सर्वर पर भेज दी जाती है
(c) दोनों ए और बी
(d) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(c) दोनों ए और बी

9. एक कंटेनर टैग और एक सिंगल इनपुट आइटम में टैक्सट की बहुत सारी लाइनों को अनुमति देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
(a) Text area
(b) Check box
(c) Radio Button
(d) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(a) Text area

10. चुनाव सूची वो सूचियाँ हैं जिसकी सूची दी गई सूची में से कौन-सा उपभोक्ता सिंगल या मल्टीपल विकल्प चुन सकता है। सूची की किस्में हैं –
(a) Scrolling lists
(b) Pull down pick-up lists
(c) Both a and b
(d) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(c) Both a and b.

(B) रिक्त स्थान भरें

1. ………… टैग को किसी वैब पेज़ पर एक लिंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उत्तर-
Anchor tag

2. …………. वैब पेज़ पर दिए गए हिस्से के लिए लिंक को परिभाषित करता है।
उत्तर-
href

3. …….. का उपयोग वैब सर्वर में जानकारी को भरने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
form

4. आप टैक्सट की बहुत सारी लाइनें ……… के द्वारा फार्म में इस्तेमाल कर सकते हो।
उत्तर-
Text Area

5. एक फार्म में कई विकल्प चुनने के लिए हम …………………………… का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उत्तर-
Check box

6. …………………… का इस्तेमाल एक बार में बहुत विकल्पों को एक ही चुनाव को देखने के लिए की जाती है।
उत्तर-
Radio Button

7. सर्वर पर जानकारी भेजने के लिए ……………………. बटन का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
Submit Button

8. फार्म से सारे विकल्पों को साफ करने के लिए हम …………………….. बटन का प्रयोग कर सकते हैं।
उत्तर-
Reset Button

9. ………… वैब ब्राऊज़र विंडो को मल्टीपल HTML डाक्यूमैंट में बांटता है।
उत्तर-
Frames

10. Frametest टैग में हम ……….. और ………… को ऐट्रीब्यूट के तौर पर प्रयोग कर सकते है।
उत्तर-
Row and Colom.

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

(C) सही या गलत

1. एक अनविजटिड लिंक अंडरलाइन होता है और इसका रंग नीला होता है।
उत्तर-
True

2. बुकमार्क को वैब पन्ने के बाहर लिंक को एक्सटर्नल लिंक के तौर पर जाना जाता है।
उत्तर-
False

3. वैबसाइट से बाहर वाले लिंक को एक्सटर्नल लिंक के रूप में जाना जाता है।
उत्तर-
True

4. <input type=”Password” /> टैक्सट बाक्स में स्टार (***) दिखायेगा।
उत्तर-
True

5. सिलैक्शन लिस्ट ड्राप डाउन लिस्ट को दर्शाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
उत्तर-
True.

(D) पूरा नाम लिखें
1.
2. HREF
3. URL
4. BGCOLOR
5. SRC
उत्तर
1.
– Anchor Tag
2. HREF – Hyper Text reference
3. URL – Uniform Resource Locator
4. BGCOLOR – BackGround COLOR
5. SRC – Source

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी वैब पेज़ को लिंक करने के लिए कौन-सा टैग इस्तेमाल किया जाता है ?
उत्तर-
Anchor log.

प्रश्न 2.
कौन-सा लिंक वैबसाइट से बाहर परिभाषित किया जाता है ?
उत्तर-
एक्सटर्नल लिंक।

प्रश्न 3.
जब एक फार्म को सबमिट किया जाता है तो कौन-सा ऐट्रीब्यूट यह परिभाषित करता है कि फार्म डाटा कहाँ भेजना है।
उत्तर-
Action ऐट्रीब्यूट।

प्रश्न 4.
यह विधि उपयोगकर्ता द्वारा यू० आर० एल० पाथ का इस्तेमाल करने के बाद फीड डाटा को इनकोड करने के लिए प्रयोग किया जाता है और सर्वर को भेजा जाता है।
उत्तर-
GET Method.

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

प्रश्न 5.
दिए गए वैब पन्ने पर कुछ कार्यवाही करने के लिए क्या प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
बटन।

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हाईपरलिंक क्या होता है ?
उत्तर-
हाईपरलिंक HTML में एक वैब पेज़ को दूसरे वैब पेज़ से जोड़ने का एक साधन है। यह एक लिंक की तरह काम करता है। यह लिंक टैक्सट, तस्वीर आदि पर लगाया जा सकता है। जब हम इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो इससे लिंक किया पेज़ खुल जाता है।

प्रश्न 2.
लिंक की किस्मों के नाम बताएं।
उत्तर-
लिंक दो प्रकार के होते हैं

  • अंदरूनी लिंक
  • बाहरी लिंक।

प्रश्न 3.
ऐंकर टैग क्या होता है ? उदाहरणों से समझायें।
उत्तर-
ऐंकर टैग वे टैग हैं जिसका इस्तेमाल लिंक बनाने के लिए किया जाता है। इसका सिन्टैक्स अग्रलिखित है Link Text यह एक paired टैग है। HTML में हाईपरलिंक इसकी मदद से ही तैयार किए जाते हैं। उदाहरण-Go to Google

प्रश्न 4.
HTML वैब पेज़ में बुकमार्क समझायें।
उत्तर-
बुकमार्क HTML में एक पेज़ के खास हिस्से तक पहुँच का ढंग है। वैब पेज़ के ज़रूरी खास हिस्से को एक नाम दे दिया जाता है जिसका इस्तेमाल अंदरूनी लिंक में किया जाता है। कई बार इसका इस्तेमाल बाहरी लिंक में भी किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
एक लिंक के रूप में चित्र कैसे बनाया जा सकता है ?
उत्तर-
चित्र को लिंक के रूप में प्रयोग करने के लिए पहले टैग का इस्तेमाल करके चित्र इनसर्ट करें और फिर उस टैग को ऐंकर टैग की मदद से लिंक करें।
उदाहरण

प्रश्न 6.
एक फार्म क्या होता है ?
उत्तर-
फार्म यूज़र से डाटा लेकर सर्वर तक पहुँचाने का एक साधन है। फार्म में ज़रूरत अनुसार ऑबजैक्ट जैसे कि टैक्सट बॉक्स, चैक बॉक्स, रेडियो बटन आदि में प्रयोग किए जाते हैं। यूज़र इसमें डाटा ऐंटर करता है और यह डाटा सर्वर तक पहुँचाया जाता है।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

प्रश्न 7.
फार्मों में चुनाव सूची का इस्तेमाल क्या है ?
उत्तर-
चुनाव सूची की मदद से यूज़र बहुत सारे उपलब्ध विकल्पों में अपनी ज़रूरत के विकल्प टाइप नहीं करने पड़ते। इससे समय की बचत होती है।

प्रश्न 8.
HTML फार्म में भिन्न-भिन्न बटनों की व्याख्या करें।
उत्तर-
HTML फार्म में निम्नलिखित बटन होते हैं-

  1. Submit-इसका इस्तेमाल डाटा सर्वर पर भेजने के लिए किया जाता है।
  2. Reset-इसका इस्तेमाल फार्म को पहली ऐंटरी को साफ करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 9.
फ्रेमों की व्याख्या करें।
उत्तर-
फ्रेम एक से ज्यादा वैब पेजों को एक वैब पेज़ में दिखाने का साधन है। इनकी मदद से हम कई वैब पेज़ों को एक पेज़ में भिन्न-भिन्न दिखा सकते हैं और सारे वैब पेज़ अपने आप में आज़ाद होते

प्रश्न 10.
उदाहरण के साथ मारकिऊ टैग और इनके गुणों को समझायें।
उत्तर-
मारकिऊ टैग का इस्तेमाल वैब पेज पर किसी टैक्सट या तस्वीर को चलता दिखाने के लिए किया जाता है। This text is scrolling जब वैब पेज़ पर किसी खास टैक्सट की तरफ यूज़र का ध्यान दिलाना होता है तो मारकिऊ टैक्सट का इस्तेमाल काफी ज़रूरी होता है। यूज़र का ध्यान सीधा उस टैक्सट की तरफ ही जाता है। इसकी मदद से हम वैब पेज़ पर अनाउसमैंट दिखा सकते हैं।

प्रश्न 11.
हम एक html फाइल में ऑडियो और वीडियो फाइलों को कैसे जोड़ सकते हैं ?
उत्तर-
html में ऑडियो और वीडियो फाइलों को ऐंकर टैग की मदद से जोड़ा जा सकता है। ऐंकर टैग के href attribute में उस ऑडियो या वीडियो फाइल का नाम डाल दिया जाता है।

प्रश्न 12.
CSS की व्याख्या करें।
उत्तर-
CSS का पूरा नाम Cascading Style Sheet है। यह अपने वैब पेज़ या पूरी वैबसाइट को एकसार डिज़ाइन देने का एक साधन है। इसमें कुछ नियम निर्धारित किए जाते हैं। हर एक नियम बताता है कि कोई खास आब्जैक्ट जैसे कि टैक्सट, हैडिंग, बैक ग्राऊंड आदि किस प्रकार दिखाई देगी।

प्रश्न 13.
CSS की किस्मों को परिभाषित करें।
उत्तर-
ये निम्नलिखित तीन प्रकार की होती हैं –

  • इनलाइन स्टाइल
  • इनटर्नल या ऐमबैरिड स्टाइल।
  • एक्सटर्नल स्टाइल।

प्रश्न 14.
रेडियो बटनों और इसके गुणों के बारे में व्याख्या करें।
उत्तर-
रेडियो बटन वे बटन होते हैं जो हमें बहुत सारे विकल्पों में सिर्फ एक विकल्प चुनने की आजादी देते हैं। रेडियो बटन की विशेषता यह है कि हमें अपने विकल्प लिखना नहीं पड़ता और न ही बाकी विकल्प काटने पड़ते हैं। यह सारा काम रेडियो बटन अपने आप ही करता है।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

प्रश्न 15.
चैक बॉक्स क्या होता है ? ।
उत्तर-
चैक बॉक्स हमें बहुत सारे विकल्प प्रदान करने की सहूलियत देता है और साथ ही यह आज़ादी देता है कि हमें उन विकल्पों में से एक या ज्यादा विकल्पों का चुनाव कर सकें।

प्रश्न 16.
फार्म में प्राप्त होने की विधि का क्या काम है ?
उत्तर–
प्राप्त होने की विधि यूज़र द्वारा URL पाथ का इस्तेमाल करके फीड डाटा को एक्सैटट करने और सर्वर पर भेजने के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 17.
फार्म में पोस्ट विधि की व्याख्या करें।
उत्तर-
पोस्ट विधि का इस्तेमाल URL को बिना दखल दिए सर्वर पर डाटा स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह विधि ज्यादा सुरक्षित है। डाटा भेजने से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं होता।

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
दो भिन्न-भिन्न वैब पेजों को कैसे जोड़ा जाता है ?
उत्तर-
दो भिन्न-भिन्न वैब पेज़ों को जोड़ने के लिए लिंकिंग का प्रयोग किया जाता है। लिंकिंग HTML की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है। इस विशेषता के द्वारा हम किसी टैक्सट या इमेज का लिंक (संपर्क) दूसरे दस्तावेज़ से बना सकते हैं। लिंक को हाइपरटैक्सट लिंक (Hypertext link) या हाइपरलिंक (Hyperlink) भी कहा जाता है। ब्राऊज़र हाइपरलिंक को नीले रंग में दिखाता है और उसको अंडरलाइन कर देता है।

लिंक के लिए ऐंकर (anchor) टैग का प्रयोग किया जाता है। ऐंकर टैग टैग से शुरू होता है और टैग से समाप्त होता है। लिंक असल में एक-आयामी (One-Dimensional) संपर्क होता है जो मौजूदा (Source) दस्तावेज़ को दूसरे (destination) दस्तावेज़ से जोड़ता है।

ऐंकर टैग में HREF नामक ऐट्रीब्यूट प्रयोग किया जाता है। HREF ऐट्रीब्यूट लिंक किए जाने वाले डाक्यूमैंट का URL (यूनीफार्म रिसोर्स लोकेटर) सैट करता है। URL असल में डाक्यूमैंट का एडरैस होता है जैसे कि-http://www.yahoo.com/page2.html.

ऐंकर टैग का इस्तेमाल (Using an Anchor Tag)

  • ऐंकर टैग
  • टैक्सट टाइप करें। यह टैक्सट हाइपर टैक्सट के रूप में काम करेगा। (जैसे कि-Click)
  • ऐंकर टैग बंद कर दें। (जैसे कि )

आइये एक उदाहरण के द्वारा समझने की कोशिश कीजिए। नीचे की उदाहरण में page2. html डाक्यूमैंट का पाथ और VISIT to next page हाइपरलिंक है। दो भिन्न-भिन्न पेजों की कोडिंग और लिंक्स

The weather is very pleasant in Punjab VISIT to next page through this link ई-मेल एडरैस से लिंक बनाना (Linking to email address) आप ऐंकर टैग का इस्तेमाल करके ई-मेल एडरैस से लिंक बना सकते हैं। इससे यूज़र लिंक पर क्लिक करके आपको ई-मेल कर सकता है। ई-मेल एडरैस से लिंक बनाने के लिए निम्नलिखित कोड प्रयोग करें: mailme

यहाँ [email protected] मेल एडस और mailme हाइपरलिंक है। इमेज से लिंक बनाना (Linking to Image) आप किसी इमेज (चित्र) के द्वारा दूसरे डाक्यूमैंट से लिंक बना सकते हो। इसमें इमेज फाइल का नाम और उसका उचित फार्मैट लिखा जाता है। <a href=”link.”> <img src=”pc.jpg” /> </a> <a href=”link.”> <img src=”pc.jpg” /> </a> यहाँ link.html लिंक किए जाने वाले डाक्यूमैंट का नाम है।

इसी तरह imgsrc = “pc.jpg” में pc.jpg इमेज का नाम है जिसको हाईपरलिंक के रूप में प्रयोग किया जाता है। उदाहरण : इमेज के द्वारा लिंक बनाने की कोडिंगThis is page no. 1. Visit to next page please click on this image. <a> <img src=”sh.jpg” /> </a> बुकमार्क का प्रयोग (Using Bookmark)-इस के द्वारा एक या दूसरे डाक्यूमैंट के किसी विशेष भाग से लिंक बनाया जा सकता है। इसमें भी ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है। इस काम के लिए प्रयोग किए जाने वाले ऐंकर को नेमड ऐंकर (Named anchor) कहा जाता है। मान लीजिये आपका वैब डाक्यूमैंट काफी बड़ा है और उसकी आउटपुट स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रही। इस हालत में डाक्यूमैंट के एक भाग का दूसरे भाग से लिंक बनाया जाता है।

इसको बुकमार्क (Bookmark) भी कहा जाता है। बुकमार्क को समझने के लिए कई पेजों की कोडिंग टाइप करें। आप देखोगे कि ब्राउज़र की स्क्रीन के ऊपर सारी सामग्री नज़र नहीं आ रही है। जब आप लिंक पर क्लिक करोगे तो संबंधित सूची नज़र आयेगी। बुकमार्क स्थापित करने के लिए href ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।
Syntax : LinkName यहाँ चिन्ह # एक डाक्यूमैंट में लिंक को दर्शाता है। डाक्यूमैंट के भाग को दर्शाने के लिए Name ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है। Syntax : LinkName

प्रश्न 2.
विवरण के रूप में फार्म पर चर्चा करें।
उत्तर-
वैब पेज़ पर डाटा एंटर करने का एक साधन है। इसमें कई प्रकार के ऐलीमैंट जैसे टैक्सट बॉक्स, रेडियो बटन, लिस्ट बाक्स आदि शामिल किए फार्म में जो भी डाटा ऐंटर किया जाता है वो सर्वर तक पहुँचाया जाता है। इसके लिए Action और method ऐट्रीब्यूटस का प्रयोग किया जाता है।
Action : Action ऐट्रीब्यूट बताता है कि फार्म को सबमिट करने के बाद किस प्रकार की प्रोसैसिंग करनी है। इसमें एक पेज़ का स्क्रिप्ट को काल किया जाता है।
उदाहरण

Method-Method उस तरीके को दर्शाती है जिसके द्वारा यूज़र की सूचना सर्वर तक भेजी और स्टोर की जाती है। यह दो प्रकार की होती है –
1. Get Method-इस ढंग में यूज़र द्वारा URL पाथ का प्रयोग करके डाटा को ऐनकोड करने और सर्वर भेजने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा लिमिटिड डाटा ही भेजा जा सकता है। इसके पैरामीटर ब्राउज़र की हिस्ट्री में रहते हैं।
उदाहरण-

2. Post Method-इस ढंग में बिना URL दाखिल किए डाटा सर्व तक भेजा जाता है। यह ज्यादा सुरक्षित और पाबंदी रहित ढंग है। इसमें डाटे की कोई लिमिट नहीं होती। फार्म के एलीमैंट-फार्म में निम्ननिखित प्रकार के ऐलीमैंट दाखिल किए जा सकते हैं

  • टैक्सट बॉक्स
  • टैक्सट एरिया
  • चैक बाक्स
  • रेडियो बटन
  • सिलैक्शन लिस्ट
  • बटन।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

प्रश्न 3.
HTML में मल्टीमीडिया कैसे जोड़ा जा सकता है ?
उत्तर-
मल्टीमीडिया का अर्थ है एक से ज्यादा मीडिया। HTML में मल्टीमीडिया अग्रलिखित ढंगों से दाखिल किया जाता है।
1. Marquee
2. आडियो और वीडियो फाइलें जोड़ना।

1. Marquee-Marquee टैक्सट तस्वीरों को गतिमान रूप में लिखने का एक ढंग है। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब यूज़र का ध्यान इस टैक्सट की तरफ दिलाना हो।

2. आडियो और वीडियो फाइलें जोड़ना-HTML वैब पेज़ में आडियो या वीडियो फाइलें जोड़ी जा सकती हैं। इसके लिए ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है। जब यूज़र उस लिंक पर क्लिक करता है तो वो फाइल डाउनलोड हो जाती है और फिर यूज़र उस को सुन या देख सकता है।

प्रश्न 4.
उदाहरण के रूप में भिन्न-भिन्न के बटनों के बारे में चर्चा करें।
उत्तर-
बटनों का प्रयोग किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए किया जाता है। बटन दो प्रकार के होते हैं
1. Submit बंटन
2. Rest बटन।

1. Submit बटन-Submit बटन का प्रयोग डाटा को सर्वर तक भेजने के लिए किया जाता है। उदाहरण :<input type=”Submit” value=”“Submit” /> जब यूज़र इस पर क्लिक करता है तो डाटा सर्वर पर सबमिट हो जाता है।

2. Reset बटन-Reset बटन का प्रयोग फार्म में डाटा साफ करने के लिए किया जाता है। कई बार हम गलत डाटा एंटर कर देते हैं तो एक-एक करके डाटा साफ करने की जगह पर सिर्फ Reset बटन ही क्लिक करके सारा डाटा साफ कर दिया जाता है।

प्रश्न 5.
फार्म में सिलैक्शन सूची क्या होती है ?
उत्तर-
सिलैक्शन सूची बहुत सारे विकल्पों में एक या ज्यादा विकल्प चुनने की सहूलियत प्रदान करती है। हमें ऑप्शन टाइप नहीं करने पड़ते सिर्फ सिलैक्ट ही करने होते हैं। इसके लिए\
<select>टैग का प्रयोग किया जाता है।
</select>

<select>
<option>option 1</option>
<option>option 2</option>…………………….
<option>option</option>
</select><select>इसमें कई प्रकार के ऐट्रीब्यूट भी प्रयोग किये जाते हैं। जैसे कि1. Size-Size ऐट्रीब्यूट बताता है कि एक बार में कितने विकल्प दिखाये जा सकते हैं।
</select>

2. Value-यह वो मूल्य होता है जो सर्वर को भेजा जाता है। 3. Selected—इसमें वो मूल्य दिया जाता है जो पहले से ही सिलैक्ट किया दिखाई देगा। सिलैक्ट सूची हमारे समय की काफी बचत करती है क्योंकि हमें डाटा टाइप नहीं सिर्फ सिलैक्ट ही करना पड़ता है।

प्रश्न 6.
टैक्सट एरिया की उदाहरण के साथ व्याख्या करें।
उत्तर-
टैक्सट एरिया का प्रयोग बहुत सारी लाइनों का इनपुट लेने के लिए किया जाता है जिसके लिए टैक्सट बॉक्स छोटा साबित हो सकता है।
इसके लिए Enter data </text area> एक कंटेनर टैग है। इसमें दो ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।
1. Rows
2. Cols

1. Rows : Rows ऐट्रीब्यूट बताता है कि टैक्सट एरिया की कितनी रोअ दिखाई देंगी।
2. Cols : Cols ऐट्रीब्यूट बताता है कि टैक्सट एरिया के कितने कॉल्म दिखाई देंगे। उदाहरण- Enter data in text area </text area> Name : Name ऐट्रीब्यूट टैक्सट एरिया के नाम को परिभाषित करता है।

प्रश्न 7.
उदाहरण के रूप में फ्रेमों की व्याख्या करें।
उत्तर-
फ्रेम का प्रयोग एक वैब पेज में कई वैब पेज दिखाने के लिए किया जाता है। हम हर एक फ्रेम के आकार को निश्चित कर सकते हैं और हर एक फ्रेम में एक अलग वैब पेज दिखा सकते हैं।
इसके लिए ……….. , टैग का प्रयोग किया जाता है। यह दो प्रकार का होता है।

फ्रेम सैट के निम्नलिखित ऐट्रीब्यूट हैं

  • Rows : विंडो को रोअज़ में बदलता है।
  • Cols : विंडो को कॉल्म में बदलता है।
  • Framespacing : फ्रेम में स्पेस पिक्सल बताता है।
  • Frame border : फ्रेम बार्डर दिखाने या न दिखाने में मदद करता है।
  • Border : बार्डर की मोटाई दर्शाता है।

प्रश्न 8.
फार्म में कार्रवाई (action) और विधि (Method) का क्या उद्देश्य होता है ?
उत्तर-
Action और Method फार्म टैग के महत्त्वपूर्ण ऐट्रीब्यूटस हैं। इनकी चर्चा आगे की गई है।
1. Action : Action ऐट्रीब्यूट बताता है कि जब फार्म को सबमिट करना है तो क्या करना है। इसमें एक पेज़ या स्क्रिप्ट काल की जाती है। उस पेज या स्क्रिप्ट में लिखा होता है कि डाटा का क्या करना है। उदाहरण :

2. Method : Method ऐट्रीब्यूट उस तरीके को परिभाषित करती है जिसके द्वारा यूज़र की सूचना फार्म में ऐंटर की जाती है और जिसको वैबसाइट सर्वर पर भेजा और स्टोर किया जाता है। दो तरीकों के द्वारा यह जानकारी भेजी जा सकती है। Get Method : यह ढंग यूज़र द्वारा URL पाथ का इस्तेमाल करके फीड डाटा को एनकोड करने और सर्वर को भेजने के लिए प्रयोग किया जाता है। लिमिटिड डाटा सर्वर पर भेजा जा सकता है। इसके पैरामीटर ब्राउज़र की हिस्ट्री में रहते हैं।

Post Method : इस ढंग का प्रयोग URL को बिना दखल दिये सर्वर पर डाटा स्टोर करने के लिए किया जाता है और वैबसाइट form को GET विधि के द्वारा सर्वर को भेजने के लिए ज्यादा सुरक्षित है। डाटा भेजने में कोई पाबंदी नहीं होती। इसके मापदंड ब्राऊजर की हिस्ट्री में नहीं है।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

PSEB 10th Class Computer Guide एच०टी०एम०एल०-II Important Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(A) बहुविकल्पीय प्रश्न

1. दो पेजों को ……………………….. का प्रयोग करके जोड़ा जा सकता है।
(a) पेज
(b) गोंद
(c) बटन
(d) हाईपर लिंक।
उत्तर-
(d) हाईपर लिंक।

2. फार्म में क्या नहीं इस्तेमाल किया जाता ?
(a) बटन
(b) टैक्सट बाक्स
(c) रेडियो बटन
(d) रो।
उत्तर-
(d) रो।

3. लिंक कितने प्रकार के होते हैं ?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5.
उत्तर-
(a) 2

4. फार्म में मैथड कितने प्रकार के होते हैं ?
(a) 1
(b) 2
(c) 2
(d) 4.
उत्तर-
(b) 2

(B) रिक्त स्थान भरें

1. ब्राउज़र जिस टैक्सट को उभार (Highlight) के नीले रंग में दिखाता है, को ……………………… कहा जाता है।
उत्तर-
हाईपरलिंक,

2. टेबल का कलर बदलने के लिए ……………………………… ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
BGCOLOR,

3. सैलज़ के बीच की स्पेसिंग बदलने के लिए ……………………………. ऐट्रीब्यूट का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
Cell spacing,

4. ……………………….. का प्रयोग सैल की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
Colspan,

5. ब्राउज़र हाईपरलिंक को …………………………….. रंग में प्रदर्शित करता है।
उत्तर-
नीले,

6. एक ही डाक्यूमैंट में किसी दूसरे भाग पर जाने के लिए ……………………. का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
बुकमार्क।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

(C) सही या गलत

1. हाईपरलिंक बनाने के लिए ऐंटर टैग का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
गलत,

2. इमेज दाखिल करने के लिए टैग प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
गलत,

3. HREF, टैग का ऐट्रीब्यूट है।
उत्तर-
गलत,

4. हम बैकग्राउंड में फोटो लगा सकते हैं।
उत्तर-
सही,

5. SCR, टैग का ऐट्रीब्यूट है।
उत्तर-
सही।

II. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ऐंकर टैग किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
उत्तर-
ऐंकर टैग वैब पेज़ में लिंक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 2.
लिंकिंग क्या होती है ?
उत्तर-
किसी एक वैब पेज में किसी टैक्सट या इमेज़ को किसी दूसरे वैब पेज से जोड़ने की क्रिया को लिंकिंग कहते हैं।

प्रश्न 3.
SCR ऐट्रीब्यूट क्या होती है ?
उत्तर-
वैब पेज पर फोटो दिखाने के लिए टैग का प्रयोग किया जाता है। इस टैग में फोटो की फाइल SCR ऐट्रीब्यूट से की जाती है।

प्रश्न 4.
इमेज को कौन-कौन से तरीकों से अलाइन किया सकता है ?
उत्तर-
इमेज को पाँच तरीकों से अलाइन किया जा सकता है।
यह हैं-

  • Left
  • Right
  • Top
  • Bottom
  • Middle

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सबमिट बटन क्या होता है ?
उत्तर-
हर फार्म में एक ऐसा बटन शामिल होना चाहिए जो डाटा फार्म सर्वर को भेजता है। आप इस बटन पर कोई भी लेबल लगा सकते हो। इसके दो ऐट्रीब्यूटस यह हैं। Type जिसकी सबमिट की जाने वाली कीमत होती है और value ऐट्रीब्यूट जो कि सबमिट बटन का नाम परिभाषित करता है, इसको बटन पर प्रदर्शित किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
Marquee पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
इस टैग को टैक्सट को वैब पेज़ पर मूव (गतिमान) करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह एक कंटेनर टैग है। इस टैग में कुछ ऐट्रीब्यूट हैं जो साधारण रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। इनको टेबल में परिभाषित किया गया है।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

प्रश्न 3.
इनलाइन स्टाइल क्या होता है ?
उत्तर-
इनलाइन स्टाइल वो स्टाइल है जो सीधा HTML दस्तावेज में टैग लिखा जाता है। इनलाइन स्टाइल शीट उस हालत में इस्तेमाल की जानी चाहिए यहाँ पेज/साइट पर किसी विशेष स्टाइल को दोहराया नहीं जाता। इनलाइन स्टाइल केवल खास टैग को प्रभावित करते हैं, जिन पर इनको लागू किया जाता है।

IV. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
CSS स्टाइल कितने प्रकार के होते हैं ? विस्तारपूर्वक बतायें।
उत्तर-
CSS स्टाइल निम्नलिखित प्रकार के हैं-
इनलाइन स्टाइल-इनलाइन स्टाइल वे स्टाइल हैं जिनमें सीधे HTML दस्तावेज में टैग लिखे जाते हैं। इनलाइन स्टाइल शीट उस हालत में प्रयोग की जानी चाहिए यहाँ पेज़/साइट पर किसी विशेष स्टाइल को दोहराया नहीं जाता। इनलाइन स्टाइल केवल खास टैग को प्रभावित करते हैं, जिन पर इनको लागू किया जाता इनटर्नल या एमबैडैड स्टाइलज-इसकी परिभाषा को एक पन्ने के मुख्य भाग में एक बार लिखा जाता है। इसको हर एक पन्ने पर लिखा होना चाहिए जिस पर इस स्टाइल को लगाना हो। नीचे इनटर्नल स्टाइल शीट कोऔरसैक्शन के अंदर परिभाषित किया गया है।

एमबेडैड स्टाइल वे स्टाइल हैं जो कि डाक्यूमैंट के हैड में शामिल किए जाते हैं। एमबेडैड स्टाइल उन पन्नों के टैराज को प्रभावित करते हैं जिसमें वे एमबेडैड होते हैं।

एमबेडैड स्टाइल शीटों का फायदा यह है कि यह अन्य बाहरी फाइलों को लोड करने की जगह पर पन्ने पर तुरंत लोड होता है।एक्सटर्नल स्टाइल शीट-स्टाइल परिभाषा केवल एक बार लिखी जाती है और एक फाइल में सेव की जाती है। हर वैब पेज, जो कि फाइल को प्रयोग करना चाहता हो, फाइल के HEAD भाग में फाइल का लिंक रख सकता है।

सिनटैक्सCSS एक्सटर्नल फाइल-CSS फाइलें साधारण टैक्सट फाइलें होती हैं और नोटपैड जैसे साधारण टैक्सट ऐडीटर में लिखी जा सकती है। फाइल की एक्सटैंशन CSS होती है। ज्यादातर वैबसाइटें एक्सटर्नल स्टाइल शीटों का प्रयोग करती हैं। एक्सटर्नल स्टाइल वे स्टाइल हैं जो एक अलग दस्तावेज में लिखे गए हैं और फिर कई वैब डाक्यूमैंट के साथ जुड़े होते हैं। एक्सटर्नल स्टाइल शीट्स उन दस्तावेज़ों को प्रभावित कर सकते हैं जिसके साथ वे जुड़े हुए होते हैं।

प्रश्न 2.
HTML में हम बाहरी इमेज़ और मूवी किस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं ?
उत्तर-
आप अपने वैब पेज़ पर कोई बाहरी इमेज खोल सकते हो। इसी प्रकार बाहरी आवाज़ और मूवी (फिल्म) आदि को भी खोला जा सकता है। इमेज या मूवी अलग डाक्यूमैंट में खुलता है। बाहरी इमेज या मूवी देखने के लिए ऐंकर टैग का प्रयोग किया जाता है। ऐंकर टैग में HREF ऐट्रीब्यूट इस्तेमाल किया जाता है।
<a href=”Guru Nanak.gif”>link anchor </a> यहाँ और ऐंकर टैग हैं। HREF ऐट्रीब्यूट, Guru Nanak.gif इमेज का नाम और link anchor लिंक का नाम है।

इसी तरह किसी बाहरी मूवी को अलग डाक्यूमैंट में खोलने का तरीका है-
<a href=”harrypotter.mov”> view the movie Harry Potter </a> इससे हैरी पौटर की मूवी चलनी शुरू हो जायेगी। पर यहाँ याद रखने योग्य बात यह है कि संबंधित मूवी की फाइल उसी फोल्डर में पड़ी होनी चाहिए जहाँ आपका HTML डाक्यूमैंट सेव पड़ा है। टैक्सट, मूवी या साऊंड के लिए कुछ निम्नलिखित फाइल एक्सटैंशनज याद रखनी चाहिए

  • वेव (Wave) साऊंड फाइल के लिए – .Wav
  • क्विक टाइम मूवी के लिए – .Mov
  • प्लेन टैक्सट के लिए। – .txt
  • HTML डाक्यूमैंट के लिए – .html

तस्वीर दिखाना-एक वैब पेज़ में तस्वीरें भी दिखाई जा सकती हैं। यह तस्वीर किसी भी तरह की हो सकती है। इन तस्वीरों की मदद से हम अपने वैब पेज को सुंदर और आकर्षित बना सकते हैं। इसके लिए tag का इस्तेमाल किया जाता है। इस टैग में हम तस्वीर का नाम बताते हैं। हम तस्वीर को उस स्थान पर रखते हैं जो स्थान हमने टैग में लिखा होता है।

PSEB 10th Class Computer Solutions Chapter 3 एच०टी०एम०एल०-II

Attributes : टैग के साथ हम निम्नलिखित attributes का प्रयोग कर सकते हैं।
Width : तस्वीर की चौड़ाई बताने के लिए इस का इस्तेमाल किया जाता है। तस्वीर की चौड़ाई नंबरों या प्रतिशत में दी जा सकती है।
Height : चौड़ाई की तरह ही तस्वीर की लंबाई बताने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह भी नंबरों या प्रतिशत में दी जाती है।
Border : तस्वीर का बार्डर दिखाने के लिए इस attribute का इस्तेमाल किया जाता है।
Alignment : तस्वीर को दायें, बायें या मध्य आदि जगह पर दिखाने के लिए इस attribute का इस्तेमाल किया जाता है।
Alt : Alt attribute का प्रयोग शब्द दिखाने के लिए किया जाता है। यह शब्द तब दिखाई देते हैं जब हम माउस तस्वीर के ऊपर लेकर जाते हैं।
उदाहरण-सभी attributes के प्रयोग से टैग की उदाहरण दी गई है। <img alt=”circle” width=”70%” height=”200″ border=”5″ />

Leave a Comment