PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

Punjab State Board PSEB 10th Class Agriculture Book Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Agriculture Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

PSEB 10th Class Agriculture Guide प्रमाणित बीज उत्पादन Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के एक-दो शब्दों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
गेहूँ की दो मक्सीकन किस्मों के नाम लिखिए।
उत्तर-
लरमा रोहो, सोनारा 64.

प्रश्न 2.
बीज साफ करने वाली मशीन का नाम लिखिए।
उत्तर-
सीड ग्रेडर।

प्रश्न 3.
गेहूं की दो नई विकसित किस्मों के नाम लिखिए।
उत्तर-
डब्ल्यू० एच० 1105, पी० बी० डल्ल्यू० 621.

प्रश्न 4.
प्रमाणित बीज के थैले के ऊपर कितने टैग लगते हैं?
उत्तर-
दो, हरा तथा नीला।

प्रश्न 5.
बुनियादी बीज पर कौन-से रंग का टैग लगता है ?
उत्तर-
सफेद टैग।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 6.
टी० एल० बीज का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर-
टरुथफुली लेबलड (Truthfully Labelled)।

प्रश्न 7.
बीज कानून कौन-से वर्ष में बना था?
उत्तर-
वर्ष 1966 में।

प्रश्न 8.
गेहूँ के प्रमाणीकृत बीज की कम-से-कम कितनी उर्वरक शक्ति होनी चाहिए?
उत्तर-
85% से कम नहीं होनी चाहिए।

प्रश्न 9.
धान के प्रमाणीकृत बीज के लिए कम-से-कम कितनी शुद्धता होती है?
उत्तर-
98%.

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 10.
नरमे के किसी एक आनुवंशिकी (पुश्तैनी) गुण का नाम लिखिए।
उत्तर-
टींडों की संख्या, टींडों का औसत भार ।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के एक – दो वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
बीज अधिनियम के क्या उद्देश्य हैं तथा इसे कब लागू किया गया था?
उत्तर-
इस एक्ट का उद्देश्य था किसानों को उचित नस्ल का बीज उचित दाम पर प्रदान करवाना। इस कानून को 1966 में लागू किया गया।

प्रश्न 2.
नरमे की फसल के दो आनुवंशिकी गुण लिखिए।
उत्तर-
नरमे की फ़सल के आनुवंशिकी गुण हैं-टीडों की संख्या, टीडों का औसत भार, फलदार शाखाओं की संख्या आदि।

प्रश्न 3.
बुनियादी बीज से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
बुनियादी बीज वह बीज है जिससे प्रमाणित बीज तैयार किए जाते हैं।

प्रश्न 4.
बीज को प्रमाणित करने वाली संस्था का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर-
बीज को प्रमाणित करने वाली संस्था का पूरा नाम पंजाब राज्य बीज प्रमाणित संस्था (Punjab State Seed Certification Authority) है।

प्रश्न 5.
गेहूँ की फ़सल के तीन महत्त्वपूर्ण आनुवंशिकी गुण लिखिए।
उत्तर-
गेहूँ की फ़सल के आनुवंशिकी गुण हैं-प्रति पौधा शाख की संख्या, प्रति बल्ली दानों की संख्या, दानों का वजन, बल्ली की लम्बाई आदि।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 6.
ब्रीडर बीज किस संस्था की ओर से तैयार किया जाता है?
उत्तर-
जिस संस्था द्वारा उस किस्म की खोज की जाती है वह प्राथमिक बीज तैयार करती है।

प्रश्न 7.
बीज के कोई तीन बाहरी आभा वाले गुणों के बारे में लिखिए।
उत्तर-
बीज के बाहरी दिखाई देने वाले गुण हैं-बीज का रंग-रूप, आकार, भार आदि।

प्रश्न 8.
प्रमाणीकृत बीज की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-
प्रमाणीकृत बीज वह बीज है जो निश्चित किए गए मानकों के अनुसार पंजाब राज्य बीज प्रमाणित संस्था की निगरानी अधीन पैदा किए जाते हैं।

प्रश्न 9.
बीज उत्पादन में विलक्षण दूरी का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
इस तरह दूसरी फ़सलों का प्रभाव बीज की गुणवत्ता पर नहीं पड़ता।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 10.
अनजान पौधों को बीज फसल में से निकालना क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
इस तरह बीज गुणवत्ता वाले मिलते हैं तथा मिलावटी नहीं होते।

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के पांच-छः वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
बीजों के आनुवंशिकी तथा बाहरी आभा वाले गुणों में क्या तर है ?
उत्तर-
बीज की बाहरी दिखावट वाले गुण-बीज का रंग-रूप, आकार, भार, टूट फूट रहित, कूड़ा-कर्कट रहित, नदीन रहित तथा अन्य फ़सलों के बीजों की मिलावट से रहित बीजों को अच्छी गुणवत्ता के शुद्ध बीज माना जाता है।
फसलों के आनुवंशिक गुण-यह वह गुण है जो बाहर से देख कर पता नहीं लगते, यह बीज के अंदर होते हैं, यह एक फ़सल से अगली फसल में प्रवेश करते हैं। इन्हें नसली गुण भी कहा जाता है। भिन्न-भिन्न पौधों के नस्ली गुण भी भिन्न-भिन्न होते हैं। किसी फ़सल की भिन्न-भिन्न किस्मों में जो अन्तर दिखाई देते है वह इन्हीं गुणों के कारण है।

प्रश्न 2.
बीज फसल के कोई तीन स्तर लिखिए।
उत्तर-

  • बीज वाली फसल की दूसरी फसलों से दूरी।
  • बीज वाली फसल में अन्य पौधों की संख्या।
  • बीज वाली फसल में रोग वाले पौधों की संख्या।

प्रश्न 3.
प्रमाणित बीज गुणवत्ता के बारे में प्रकाश डालिए।
उत्तर-
प्रमाणित बीजों का उत्पादन करने के लिए दो तरह के मानकों की पालना की जाती है-

  1. खेत में बीज वाली फसल के मानक
  2. बीजों के मानक।

1. खेत में बीज वाली फसल के मानक-बीज फसल को फेल या पास करने के लिए निम्नलिखित मानक हैं –

  • बीज वाली फसल की दूसरी फसलों से दूरी।
  • बीज वाली फसल में अन्य पौधों की संख्या।
  • बीज वाली फसल में बीमारी वाले पौधों की संख्या।

2. बीजों के मानक-प्रयोगशाला में बीज के नमूनों की जांच करके ऐसे मानकों के बारे पड़ताल की जाती है। यह मानक इस तरह हैं-

  • बीज की उगने योग्य शक्ति
  • बीज की शुद्धता
  • बीमारी वाले बीजों की मात्रा
  • बीजों में नदीन के बीजों की मात्रा।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 4.
व्यापारिक स्तर पर प्रमाणित बीज उत्पादन करने के लिए विधि लिखिए।
उत्तर-
व्यापारिक स्तर पर यह धंधा शुरू करने के लिए ढंग इस तरह हैं-

  • यह धंधा शुरू करने से पहले बीज उत्पादन सम्बन्धी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यह जानकारी पी० ए० यू० लुधियाना, कृषि विज्ञान केन्द्रों, कृषि विभाग, पंजाब राज्य बीज प्रमाणित संस्था, पनसीड जैसी संस्था, विभागों से ली जा सकती है।
  • कौन-सी फसल का उत्पादन करना है उसकी चयन, बीज उत्पादन के लिए आवश्यक ढांचा, मण्डीकरण आदि के बारे में उचित योजनाबंदी करना आवश्यक है।
  • कंपनी बना कर कृषि विभाग से लाइसेंस लेना।
  • बीज साफ करने वाली मशीन, पक्का फर्श, स्टोर, थैले सिलने वाली मशीन, बीज पैक करने वाली थैलियां आदि प्राथमिक आवश्यकताएं हैं जिनके बारे में फैसला करने के लिए पूर्ण जानकारी तथा अनुभव की आवश्यकता है।
  • बुनियादी बीज को निर्देशक बीज, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से लिया जा सकता है। बीज का बिल फर्म/कंपनी के नाम पर होना ज़रूरी है।
  • फाऊंडेशन बीज से सिफ़ारिश अनुसार फसल पैदा करके फसल को पंजाब राज्य सीड सर्टीफिकेशन विभाग में रजिस्ट्रेशन करवानी चाहिए।
  • फसल में अन्य पौधे, रोग वाले पौधे तथा नदीनों को निकालते रहना चाहिए। ऊपर बताए विभाग द्वारा फसल का दो तीन बार निरीक्षण किया जाता है।
  • फसल काट कर साफ करके उचित ढंग से पैक करना चाहिए तथा आवश्यक टैग बीज वाले थैले पर लगा देने चाहिए। इससे पहले बीज को विभाग द्वारा बीज जांच प्रयोगशाला में जांचा जाता है।

प्रश्न 5.
प्रमाणीकृत बीज उत्पादन का व्यापार करने के लिए महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
प्रमाणीकृत बीज उत्पादन का व्यापार करने के लिए महत्त्वपूर्ण बिन्दु इस तरह है-

  • इस बात की अच्छी तरह जांच कर लें कि कौन-सी फसल का बीज उत्पादन अच्छा लाभ,देगा तथा इसको पैदा करना सरल है या नहीं।
  • फसल का चयन क्षेत्र के अनुसार करें या जिसकी कृषि करते हो उसे चुनो।
  • बड़े स्तर पर उपयोग होने वाला बीज चुनना चाहिए, जैसे-गेहूँ का।
  • पनसीड के रजिस्टर्ड किसान बन कर बीज पनसीड को बेचा जा सकता है।
  • जिस भी क्षेत्र से सम्बन्धित बीज उत्पादन करना है। उस की अच्छी जांच-पड़ताल करके, पूर्ण जानकारी तथा ट्रेनिंग ले कर ही धंधा शुरू करें।
  • हाइब्रीड बीज का उत्पादन करके अच्छा लाभ लिया जा सकता है परन्तु इसके लिए बहुत मेहनत, प्रशिक्षण तथा सब्र की आवश्यकता है।
  • इस कार्य के लिए प्राथमिक ढांचा तैयार करना पड़ता है जिस पर पैसा खर्च होता है। प्राथमिक ढांचे में स्टोर, पक्का फ़र्श, सीड ग्रेडर तथा अन्य मशीनों आदि की आवश्यकता होती है।

Agriculture Guide for Class 10 PSEB प्रमाणित बीज उत्पादन Important Questions and Answers

I. बहु-विकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
बीज की श्रेणियां हैं.
(क) प्राथमिक
(ख) ‘ब्रीडर
(ग) बुनियादी तथा प्रमाणिक
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 2.
बुनियादी बीज के थैले पर कौन-से रंग का टैग होता है ?
(क) सफेद
(ख) नीला
(ग) लाल
(घ) पीला।
उत्तर-
(क) सफेद

प्रश्न 3.
जनक (ब्रीडर) बीज के थैले के ऊपर किस रंग का टैग लगाया जाता है ?
(क) गोल्डन
(ख) सफेद
(ग) गुलाबी
(घ) नीला।
उत्तर-
(क) गोल्डन

प्रश्न 4.
गेहूँ को नई विकसित किस्में जिनको रोग कम लगता है
(क) डब्ल्यू० एच० 1105
(ख) पी० बी० डब्ल्यू० 621
(ग) एच० डी० 3086
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

प्रश्न 5.
प्रमाणिक बीज के थैले पर सरकारी टैग का रंग क्या होता है?
(क) नीला
(ख) हरा
(ग) सफेद
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) नीला

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 6.
बुनियादी (फाऊंडेशन) बीज के थैले के ऊपर किस रंग का टैग लगाया जाता है ?
(क) गोल्डन
(ख) सफेद
(ग) गुलाबी
(घ) नीला।
उत्तर-
(ख) सफेद

प्रश्न 7.
प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज के थैले के ऊपर कितने टैग लगे होते हैं ?
(क) 2
(ख) 3
(ग) 5
(घ) 4.
उत्तर-
(क) 2

प्रश्न 8.
धान के प्रमाणित बीजों की कम-से-कम शुद्धता कितनी होनी चाहिए ?
(क) 98%
(ख) 80%
(ग) 85%
(घ) 13%.
उत्तर-
(क) 98%

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

II. ठीक/गलत बताएँ-

1. आनुवंशिक गुणों को नस्ली गुण भी कहा जाता है।
2. पी० बी० डब्ल्यू० 621 गेहूँ की किस्म है।
3. प्रमाणित बीजों के थैले पर दो टैग लगे होते हैं।
4. लरमा रोहो गेहूँ की मैक्सीकन किस्म है।
5. धान के प्रमाणीकृत बीज की कम से कम शुद्धता 98% है।
उत्तर-

  1. ठीक
  2. ठीक
  3. ठीक
  4. ठीक
  5. ठीक।

III. रिक्त स्थान भरें-

1. टींडों की संख्या ……………… का एक आनुवंशिक गुण है।
2. प्रमाणीकृत बीज के बैग पर सरकारी विभाग की तरफ से ………… रंग का टैग लगा होता है।
3. हरित क्रांति का मूल ……………… गेहूँ की किस्में हैं।
4. गोल्डन (सुनहरा) रंग का टैग ……………. बीज के थैले पर लगा होता है।
5. बुनियादी बीज के बैग पर …………… टैग लगा होता है।
उत्तर-

  1. नरमा
  2. नीले
  3. मैक्सीकन
  4. ब्रीडर
  5. सफेद।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मैक्सीकन गेहूँ की किस्मों की कृषि पहली बार कब की गई ?
उत्तर-
1955-56 में।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 2.
हरित क्रान्ति का मूल कहां से बना ?
उत्तर-
मैक्सीकन गेहूँ की किस्मों की कृषि से।

प्रश्न 3.
मक्की की फसल के आनुवंशिक गुण बताओ।
उत्तर-
मक्की की लम्बाई तथा मोटाई, प्रति छल्ली दानों की औसत संख्या, 1000 दानों का औसत भार, पकने के लिए समय आदि।

प्रश्न 4.
चावल के प्रमाणित बीज में उगने योग्य शक्ति के बारे में बताओ।
उत्तर-
उगने योग्य शक्ति 70% से कम नहीं होनी चाहिए।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 5.
प्रमाणित बीज के बैग तथा सरकारी विभाग द्वारा कौन-से रंग का बैग लगाया जाता है ?
उत्तर-
नीले रंग का।

प्रश्न 6.
पनसीड द्वारा गेहूँ के बीज तैयार करने के कितने रुपए सरकार द्वारा निश्चित मूल्य से अधिक दिए जाते हैं ?
उत्तर-
250/- रुपये प्रति क्विंटल।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अच्छे बीजों का अहसास किसानों को कब हुआ ?
उत्तर-
लगभग 50 वर्ष पहले जब मैक्सीकन गेहूँ की बौनी किस्मों की कृषि की गई तथा पैदावार एकदम दोगुणा हो गई।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 2.
बीज क्या है ?
उत्तर-
ऐसे दाने या पौधे के भाग, जैसे कि जड़ें, तना, ट्यूबर, गांठे आदि जिनको बो कर नई फसल पैदा की जाती है। इन सब को बीज कहा जाता है।

प्रश्न 3.
प्रमाणित बीजों के गुण बताओ।
उत्तर-
प्रमाणित बीज के निम्नलिखित गुण हैं –

  • यह बीज़ निश्चित शुद्धता वाला होता है।
  • रोग तथा नदीनों के बीजों से रहित होता है।
  • निश्चित उगने योग्य शक्ति वाला होता है।

प्रश्न 4.
गेहूँ के प्रमाणित बीज़ के संभव गुण बताओ।
उत्तर-

  • उगने योग्य शक्ति -85% से कम न हो।
  • शुद्धता-98% से कम न हो।
  • नमी-12% से अधिक न हो।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 5.
प्रमाणित बीज पर लगे हरे टैग से क्या जानकारी मिलती है ?
उत्तर-
टैग के ऊपर बीज के उगने योग्य शक्ति, शुद्धता, रोग तथा अन्य मानकों का पूरा विवरण दिया होता है।

प्रश्न 6.
पंजाब राज्य बीज प्रमाणित संस्था का मुख्य कार्यालय कहां है ?
उत्तर-
क्षेत्रीय कार्यालय लुधियाना, जालन्धर, कोटकपुरा में है।

प्रश्न 7.
प्रमाणित बीज तक कैसे पहुंचा जाता है ?
उत्तर-
प्राथमिक बीज से ब्रीडर बीज मिलता है, ब्रीडर बीज से बुनियादी बीज तथा बुनियादी बीज से प्रमाणित बीज मिलता है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रश्न 8.
भिन्न-भिन्न बीजों की थैलियों से कैसे टैग लगाए जाते हैं ?
उत्तर-
ब्रीडर बीज पर गोल्डन टैग, बुनियादी बीज पर सफेद टैग, प्रमाणित बीज पर नीले टैग लगाए जाते हैं।

प्रश्न 9.
बीज कानून अनुसार बीज कितनी किस्म के हैं ?
उत्तर-
प्राथमिक बीज, ब्रीडर बीज, बुनियादी बीज़, प्रमाणित बीज, चार प्रकार के हैं।

प्रश्न 10.
टी० एल० बीज के बारे में बताओ।
उत्तर-
यदि किसी बीज की प्रमाणिकता नहीं करवाई गई तो इसको (Truthfully Labelled) टी० एल० कहा जाता है परन्तु ऐसे बीज की गुणवत्ता, जैसे आनुवंशिक शुद्धता, उगने योग्य शक्ति आदि ठीक होनी चाहिए।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बीज के संबंध में लाभ-हानि की संभावना तथा मण्डीकरण के बारे में बताओ।
उत्तर-
प्रमाणित बीज का धंधा लाभ वाला होता है। ऐसे बीजों की कीमत साधारण बीजों से अधिक होती है। परन्तु उन्हें पैदा करने के लिए कुछ प्राथमिक खर्चे भी होते हैं, जैसे-फाऊंडेशन बीज का खर्चा, सर्टीफिकेशन फीस, सील करना तथा बीज को स्टोर करना आदि। एक अनुमान के अनुसार गेहूँ तथा चावल के बीज पैदा करने पर ₹ 200 प्रति क्विंलट बीज का खर्चा हो जाता है। अप्रैल 2017 में गेहूँ का प्रमाणित बीज मार्किट में प्रमाणित बीज उत्पादन 2500 रु० प्रति क्विंटल से भी अधिक बेचा गया जबकि कुल लागत सारे खर्चे डाल कर 1825 रुः प्रति क्विंटल बनती थी। इस तरह बीज उत्पादन का धंधा प्रमाणित तथा हाइब्रीड बीज बहुत लाभदायक है।

इस धंधे में भी हानि होने का डर अन्य धंधों जैसे ही होता है। कई बार बीज बिना बिके ही रह जाता है तथा यह फेल भी हो सकता है। परन्तु बिना बिके रहने की संभावना बहुत ही कम होती है क्योंकि बीज की पहले ही इतनी मांग है कि जो पूरी नहीं हो रही। इसलिए यह धंधा बहुत ही लाभदायक है।

प्रश्न 2.
प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज का क्या अर्थ है ? इसके तीन गुण लिखो।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 3.
बीज परख प्रयोगशाला में बीजों की परख करके कौन-कौन से चार मानकों की पड़ताल की जाती है ?
उत्तर-
प्रयोगशाला में बीज के नमूनों की परख करके ऐसे मानकों के बारे पड़ताल की जाती है। यह मानक इस तरह हैं-

  • बीज की उगने योग्य शक्ति
  • बीज की शुद्धता
  • बीमारी वाले बीजों की मात्रा
  • बीजों में नदीन के बीजों की मात्रा।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 9 प्रमाणित बीज उत्पादन

प्रमाणित बीज उत्पादन PSEB 10th Class Agriculture Notes

  • गेहूँ की मैक्सीकन बौने कद वाली किस्में हैं –’लरमा रोहो’ ‘सोनारा-64’ ।
  • किसानों का बीज़ों की गुणवत्ता के बारे में ज्ञान अधूरा है।
  • बाहरी दिखावट (आभा) के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता के बीजों से भाव है;
  • बीज़ों का रंग-रूप, आकार, वजन, टूट-फूट रहित होना, कूड़ा-कर्कट रहित होना, नदीन के बिना तथा अन्य फसलों के बीजों का मिलावट रहित होना।
  • आनुवंशिक (पुश्तैनी) गुण बीज द्वारा एक फसल से अगली फसल में प्रवेश करते हैं। इन्हें नसली गुण भी कहा जाता है।
  • गेहूँ की नई किस्में जिन्हें रोग कम लगते हैं तथा पैदावार भी अधिक होती है डब्ल्यू० एच० 1105, पी० बी० डब्ल्यू० 621, एच० डी० 3086, पी० बी० डब्ल्यू 677.
  • आनुवंशिक गुण कैसे हों, यह पी० ए० यू० द्वारा छपी पुस्तक ‘पंजाब की फसलों के लिए सिफ़ारिशें’ में से पता लग सकता है।
  • प्रमाणीकृत बीज किसी विश्वसनीय संस्था से खरीदने चाहिए।
  • वे बीज जो निश्चित किए गए मानकों के अनुसार पंजाब राज्य बीज प्रमाणीकरण प्राधिकरण की निगरानी अधीन पैदा किए जाते हैं, सर्टीफाइड या प्रमाणिक बीज कहलाते हैं।
  • प्रमाणित बीजों के थैले के ऊपर दो टैग लगे होते हैं, एक नीला तथा एक हरा। नीला सरकारी तथा हरा कंपनी की तरफ से लगा होता है।
  • 1966 में एक कानून “बीज एक्ट 1966” लागू किया गया।
  • इस कानून के अनुसार बीजों को चार श्रेणियों में बांटा गया है- प्राथमिक, ब्रीडर, बुनियादी, प्रमाणिक बीज।
  • ब्रीडर बीज के ऊपर गोल्डन टैग, बुनियादी बीज के थैले के ऊपर सफेद टैग प्रमाणिक बीज के ऊपर नीले रंग का टैग पैकिंग के समय लगाया जाता है।
  • जो बीज प्रमाणित नहीं हैं तो उसे टी० एल० (Truthfully Labelled) बीज कहा जाता है।
  • पंजाब में गेहूँ लगभग 35 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में बोई जाती है तो इस प्रकार 35 लाख क्विटल से अधिक बीज की आवश्यकता पड़ती है।
  • गेहूँ का बीज तैयार करने पर पनसीड की तरफ से 250/- रु० प्रति क्विंटल, किसानों को सरकारी निश्चित भाव से अधिक दिए जा रहे हैं। इसी तरह चावल के बीज के पीछे 200 रुपए प्रति क्विंटल अधिक मिल रहे हैं।
  • मल्टी नैशनल कम्पनियां हाइब्रीड बीजों का करोड़ों अरबों का कारोबार कर रही है।
  • बीज उत्पादन का धंधा किसानों के लिए एक वरदान है, खुशहाली का मार्ग है।

Leave a Comment