PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

Punjab State Board PSEB 10th Class Agriculture Book Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Agriculture Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

PSEB 10th Class Agriculture Guide आषाढी की सब्जियों की खेती Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के एक-झे शब्दों में उतर दीजिए-

प्रश्न 1.
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन कितनी सब्जी खानी चाहिए ?
उत्तर-
284 ग्राम।

प्रश्न 2.
आलू कौन-सी ज़मीन में बढ़िया उगता है?
उत्तर-
रेतली मैरा भूमि में।

प्रश्न 3.
दो तरह की कौन-कौन सी खादें होती हैं ?
उत्तर-
दो प्रकार की-रासायनिक तथा जैविक।

प्रश्न 4.
काली गाजर की नयी किस्म कौन-सी है ?
उत्तर-
पंजाब ब्लैक ब्यूटी।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 5.
मूली की पूसा चेतकी किस्म की बुआई कब करनी चाहिए ?
उत्तर-
अप्रैल से अगस्त में।

प्रश्न 6.
मटरों की दो अगेती किस्मों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मटर अगेता-6 तथा 7, अरकल।

प्रश्न 7.
बरोकली की पनीरी बोने का उचित समय कौन-सा है ?
उत्तर-
मध्य अगस्त से मध्य सितम्बर।

प्रश्न 8.
आलू की दो पछेती किस्में कौन-सी हैं ?
उत्तर-
कुफरी सिन्धूरी तथा कुफरी बादशाह।

प्रश्न 9.
एक एकड़ की पनीरी पैदा करने के लिए बंदगोभी का कितना बीज चाहिए ?
उत्तर-
200 से 250 ग्राम।

प्रश्न 10.
फास्फोरस तत्त्व कौन-सी खाद से मिलता है?
उत्तर-
सिंगल सुपरफास्फेट, डाई अमोनियम फास्फेट।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों का एक – दो वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
सब्जी किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पौधे का वह नर्म भाग; जैसे-फूल, फल, तना, जड़, पत्ते आदि जिन्हें कच्चा सलाद के रूप में या पका कर खाया जाता है, को सब्जी कहते हैं।

प्रश्न 2.
पनीरी के साथ कौन-कौन सी सब्जियां लगायी जाती हैं ?
उत्तर-
पनीरी के साथ वे सब्ज़ियां लगायी जाती हैं जो उखाड़ने के बाद फिर से बोने का झटका सहन कर लें। ये सब्जियां हैं-बंदगोभी, चीनी बंदगोभी, प्याज, सलाद, फूलगोभी आदि।

प्रश्न 3.
काली गाजर के मानव के शरीर को क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
काली गाजर में लौह तत्व होता है जो एनीमिया से बचाव करती है। इनमें ऐथोसाइनिन तथा फिनोल, कैंसर से बचाव करते हैं। काली गाजर की काँजी बनाते हैं जो पाचन शक्ति को ठीक रखती है।

प्रश्न 4.
मटरों में खरपतवारों की रोकथाम कैसे की जाती है ?
उत्तर-
मटरों में खरपतवारों की रोकथाम के लिए स्टोंप 30 ताकत 500 ग्राम एक लीटर या एफालॉन 50 ताकत 500 ग्राम प्रति एकड़ नदीन उगाने से पहले तथा बुआई के 2 दिनों में 200 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 5.
आलू में से खरपतवारों की रोकथाम के बारे में लिखें।
उत्तर-
आलू में से खरपतवारों की रोकथाम के लिए स्टोप 30 ताकत एक लीटर या एरीलान 75 ताकत 500 ग्राम या सैनकोर 70 ताकत 200 ग्राम का 150 लीटर पानी में घोल बनाकर नदीनों के जमने से पहले तथा पहली सिंचाई के बाद छिड़काव करना चाहिए।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 6.
गाजर की बुआई का समय, प्रति एकड़ बीज की मात्रा तथा अंतर के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
बुआई का समय-ठंडा मौसम, सितम्बर से अक्तूबर माह। प्रति एकड़ बीज की मात्रा-4-5 किलोग्राम।
फासला-गाजरों को मेड़ों पर बोया जाता है तथा मेड़ों में फासला 45 सैं०मी० होना चाहिए।

प्रश्न 7.
आलुओं की उन्नत किस्मों, प्रति एकड़ बीज की मात्रा तथा बुआई के उचित समय के बारे में लिखिए।
उत्तर-
उन्नत किस्म-कुफरी सूर्य, कुफरी पुखराज, कुफरी ज्योति, कुफरी पुष्कर, कुफरी सिंधूरी, कुफरी बादशाह।
बीज की मात्रा प्रति एकड़-12-18 क्विंटल। बुआई का सही समय-पतझड़ के लिए अंत सितम्बर से मध्य अक्तूबर तथा बहार ऋतु के लिए जनवरी का पहला पखवाड़ा है।

प्रश्न 8.
रासायनिक खादें कौन-कौन सी होती हैं तथा नाइट्रोजन तत्व वाली खादों के बूटे के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
रासायनिक खादें कारखानों में तैयार की जाती हैं। ये हैं नाइट्रोजन तत्व वाली जैसे यूरिया, किसान खाद। फास्फोरस तत्व वाली जैसे सिंगल सुपरफास्फेट तथा डाईअमोनियम फास्फेट, पोटाश तत्व वाली खाद जैसे म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा कई अन्य तत्वों वाली खादें भी होती हैं। नाइट्रोजन खाद पौधों में वृद्धि का कार्य करती है तथा प्रोटीन की मात्रा बढ़ाती है।

प्रश्न 9.
सब्जियों के भविष्य से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
हमारे देश में प्रति व्यक्ति जितनी सब्जी खानी चाहिए। उससे कम मिल रही हैं तथा सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने की अत्यन्त आवश्यकता है इस प्रकार सब्जियों का भविष्य हमारे देश में उज्ज्वल है।

प्रश्न 10.
पोटाश तत्व वाली खाद का पौधों के लिए क्या महत्त्व है?
उत्तर-
यह तत्व फसल को रोगों से बचाता है तथा पौधे में पानी का प्रवेश ठीक रखने में सहायक है। इस तत्व की अधिक आवश्यकता आलू, गाजर तथा शक्करकंदी की फसलों में होती है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के पांच-छः वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
मूली की सारा साल खेती कैसे की जाती है ?
उत्तर-
मूली की सारा साल खेती निम्न सारणी के अनुसार की जाती है-
PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती 2

प्रश्न 2.
मानव के खाद्य में सब्जियों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-मानव के खाद्य में सब्जियों का बहुत महत्त्व है। इनमें आहारीय तत्व कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, धातु, विटामिन होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार एक वयस्क को प्रतिदिन 284 ग्राम सब्जियां खानी चाहिए। इनमें 114 ग्राम पत्तों वाली, 85 ग्राम जड़ वाली तथा 85 ग्राम अन्य सब्जियां होनी चाहिए। सब्जियों को कच्चा ही अथवा आग पर पका कर खाया जाता है। भारत जैसे देश में यहां अधिक जनसंख्या शाकाहारी है इसलिए सब्जियों का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।

प्रश्न 3.
सर्दियों की सब्जियों को कीड़ों तथा बीमारियों से कैसे बचाया जा सकता है ?
उत्तर-
सर्दियों की सब्जियों का कीड़ों तथा बीमारियों से बचाव –

  1. गर्मी के मौसम में हल के द्वारा जुताई करने से धरती की कीड़े, उल्ली तथा कई नीमाटोड मर जाते हैं।
  2. यदि सही फसल चक्र अपनाया जाए तो आलू तथा मटर की कुछ बीमारियों से बचाव हो जाता है।
  3. अगेती फसल की बुआई की हो तो कीड़ों को हाथ से समाप्त किया जा सकता है।
  4. रोग वाले पौधों को नष्ट करके अन्य पौधों को रोगों से बचाया जा सकता है।
  5. बीज की सफाई करके बोने से रोगों तथा कीटों से बचा जा सकता है। बीज की सफाई कैपटान अथवा थीरम से की जाती है।
  6. सेवन, फेम आदि कीटनाशक का प्रयोग करके संडियों को मारा जा सकता है। इन चूसने वाले कीड़ों तथा तेले पर काबू पाने के लिए रोगर, मैटासिसटाकस तथा मैलाथियान का प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
अगेती मटरों की खेती के बारे में संक्षेप में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
उन्नत किस्म-अगेते मटर की उन्नत किस्में हैं-मटर अगेता-6 तथा 7, अरकल।
पैदावार-20-32 क्विंटल प्रति एकड़।
मौसम-ठंडा मौसम।
बुआई का समय-मध्य अक्तूबर से मध्य नवम्बर।
बीज की मात्रा-45 किलो प्रति एकड़। यदि बुआई पहली बार करनी हो तो राईजोबीयम का टीका लगाना चाहिए।
फासला-30 × 7 सैं०मी० ।
सिंचाई-पहली 15-20 दिन बाद, दूसरी फूल आने पर तथा तीसरी फलियां पड़ने पर।
खरपतवारों की रोकथाम-सटोंप 30 ताकत एक लीटर या टैफलान 50 ताकत 500 ग्राम प्रति एकड़ नदीन उगने से पहले तथा बुआई से 2 दिनों में 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए।
तुड़ाई-खाने के लिए ठीक अवस्था में फलियां तोड़ लेनी चाहिए।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 5.
फूल गोभी की अगेती, मुख्य तथा पछेती फसल के लिए पनीरी बोने का समय, प्रति एकड़ बीज की मात्रा तथा अंतर के बारे में लिखिए।
उत्तर-
1. पनीरी बोने का समय-

  • अगेती-जून से जुलाई।
  • मुख्य फसल-अगस्त से मध्य सितम्बर।
  • पछेती फसल-अक्तूबर से नवम्बर।

2. प्रति एकड़ बीज की मात्रा-

  • अगेती फसल के लिए 500 ग्राम बीज प्रति एकड़।
  • अन्य के लिए 250 ग्राम बीज प्रति एकड़।

3. फासला-45 x 30 सें०मी० के अनुसार।

Agriculture Guide for Class 10 PSEB आषाढी की सब्जियों की खेती Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
विशेषज्ञों के अनुसार एक वयस्क को प्रतिदिन ………. ग्राम सब्जी खानी चाहिए।
(क) 500
(ख) 285
(ग) 387
(घ) 197.
उत्तर-
(ख) 285

प्रश्न 2.
जड़ वाली सब्जी नहीं है-
(क) गाजर
(ख) मूली
(ग) शलगम
(घ) मटर।
उत्तर-
(घ) मटर।

प्रश्न 3.
पनीरी लगा कर बुआई करने वाली सब्जियां हैं-
(क) फूल गोभी
(ख) बरोकली
(ग) प्याज़
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 4.
आषाढ़ी की सब्ज़ियां हैं
(क) गाजर
(ख) मटर
(ग) फूल गोभी
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

प्रश्न 5.
मूली की किस्म नहीं है-
(क) पूसा चेतकी
(ख) जापानी व्हाइट
(ग) पूसा सनोवाल
(घ) पूसा पसंद।
उत्तर-
(ग) पूसा सनोवाल

प्रश्न 6.
आलू की किस्में हैं-
(क) कुफरी सूर्य
(ख) कुफरी पुष्कर
(ग) कुफरी ज्योति
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

प्रश्न 7.
फसलों को रस चूसने वाले कीटों से बचाने के लिए कौन-सा कीटनाशक प्रयोग किया जाता है ?
(क) राइजोबियम
(ख) कैप्टान
(ग) स्टौंप
(घ) मेलाथियान।
उत्तर-
(घ) मेलाथियान।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

II. ठीक/गलत बताएँ-

1. पालम समृद्धि बरोकली की किस्म है।
2. जपानी व्हाइट मूली की किस्म है।
3. खादें दो तरह की होती हैं।
4. काली गाजर की किस्म है-पंजाब ब्लैक ब्यूटी।
5. पूसा सनोवाल-1, फूल गोभी की उन्नत किस्म है।
उत्तर-

  1. ठीक
  2. ठीक
  3. ठीक
  4. ठीक
  5. ठीक।

III. रिक्त स्थान भरें-

1. पूसा हिमानी …………… की किस्म है।
2. कुफरी संधूरी ……………… की किस्म है।
3. मटर की मुख्य किस्म की पैदावार ……………… क्विंटल प्रति एकड़ है।
4. मटर के बीज को ……………… का टीका लगाया जाता है।
5. अर्कल ……………… की किस्म है।
उत्तर-

  1. मूली
  2. आलू,
  3. 47-55,
  4. राहजोबियम,
  5. मटर।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
वैज्ञानिकों के अनुसार प्रत्येक वयस्क को अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितने ग्राम सब्जी खानी चाहिए ?
उत्तर-
284 ग्राम।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 2.
हमारे देश में सब्जियों का भविष्य कैसा है ?
उत्तर-
भविष्य उज्ज्वल है।

प्रश्न 3.
सब्जियों को पकने के लिए कितना समय लगता है ?
उत्तर-
बहुत कम, वर्ष में 2-4 फसलें ही लगाई जा सकती हैं।

प्रश्न 4.
गेहूँ, चावल के फसली चक्कर की तुलना में सब्जियों का उत्पादन कितना अधिक है ?
उत्तर-
5-10 गुणा।

प्रश्न 5.
सब्जियों की कृषि के लिए कौन-सी भूमि अच्छी मानी जाती है ?
उत्तर-
रेतली मैरा या चीकनी मैरा भूमि।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 6.
जड़ वाली सब्जियों के लिए कैसी भूमि अच्छी रहती है ?
उत्तर-
रेतली मैरा भूमि।

प्रश्न 7.
खादें कितनी प्रकार की होती हैं ?
उत्तर-
दो प्रकार की।

प्रश्न 8.
खादों के प्रकार बताएं।
उत्तर-
रासायनिक तथा जैविक।

प्रश्न 9.
बीज कैसा होना चाहिए?
उत्तर-
बीज अच्छी किस्म का तथा रोग रहित होना चाहिए।

प्रश्न 10.
रासायनिक खादों में कौन-से तत्व होते हैं ?
उत्तर-
नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाश।

प्रश्न 11.
बीज बोने के कौन-से दो ढंग हैं ?
उत्तर-
सीधी बुआई तथा पनीरी लगाकर।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 12.
सीधी बुआई करके बोयी जाने वाली सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर-आलू, गाजर, मेथी, धनिया आदि।

प्रश्न 13.
पनीरी लगाकर बोई जाने वाली सब्जियां बतायें।
उत्तर-
चीनी बंदगोभी, फूलगोभी, बरोकली, प्याज, सलाद आदि।

प्रश्न 14.
सब्जियों के सम्बन्ध में गर्मी के मौसम में हल जोतने से क्या होता है ?
उत्तर-
धरती के कीड़े, फफूंदी तथा नीमाटोड मर जाते हैं।

प्रश्न 15.
सब्जियों के बीजों को कौन-सी दवाई से सोधा जा सकता है ?
उत्तर-
कैपटान या थीरम से।

प्रश्न 16.
सब्जियों में इंडियों को मारने के लिए कीटनाशक बताओ।
उत्तर-
सेवन, फेम।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 17.
रस चूसने वाले कीड़े तथा तेले पर काबू करने के लिए दवाई बताएं।
उत्तर-
रोगर, मैटासिसटाकस, मैलाथियान।

प्रश्न 18.
आषाढ़ी की सब्जियों के नाम बताएं।
उत्तर-
गाजर, मूली, बंदगोभी, फूलगोभी, आलू, मटर आदि।

प्रश्न 19.
गाजर की कौन-सी किस्म अधिक ताप सह सकती है ?
उत्तर-
देसी किस्म।

प्रश्न 20.
पंजाब में गाजर की किस्मों के नाम बताओ।
उत्तर-
पंजाब ब्लैक ब्यूटी, पंजाब कैरेट रेड।

प्रश्न 21.
पंजाब कैरेट रेड, गाजर की पैदावार तथा रंग बताएं।
उत्तर-
लाल रंग, 230 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 22.
गाजर कहां बोयी जाती है ?
उत्तर-
मेड़ों पर।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 23.
गाजर के लिए मेड़ों का फासला बताओ।
उत्तर-
मेड़ों का फासला 45 सैं०मी०।

प्रश्न 24.
गाजर के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
4-5 किलो बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 25.
गाजरों को अधिक पानी लगाने से क्या नुकसान होता है ?
उत्तर-
गाजर का रंग नहीं बनता।

प्रश्न 26.
गाजर की तैयारी को लगने वाला समय बताओ।
उत्तर-
90-100 दिनों में किस्मों के अनुसार गाजर तैयार हो जाती है।

प्रश्न 27.
मूली की किस्में बताओ।
अथवा
मूली की एक उन्नत किस्म का नाम लिखें।
उत्तर-
पंजाब पसंद, पूसा चेतकी, पूसा हिमानी, जापानी व्हाइट, पंजाब सफेद मूली-2.

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 28.
मूली की पैदावार बताओ।
उत्तर-
105-215 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 29.
मूली के बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
4-5 कि०ग्रा० बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 30.
मूली की बुआई कहां की जाती है तथा फासला बताओ।
उत्तर-
मेड़ों पर फासला लाइनों में 45 सैं०मी० तथा पौधों में 7 सैं०मी० ।

प्रश्न 31.
मूली कितने दिनों में निकालने योग्य हो जाती है ?
उत्तर-
45-60 दिनों में।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 32.
मटर की अगेती किस्में बताओ।
उत्तर-
अगेता-6 तथा 7, अरकल।

प्रश्न 33.
मटर की अगेती किस्मों की पैदावार बताओ।
उत्तर-
20-32 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 34.
मटर की मुख्य मौसम की किस्में बताओ।
उत्तर-
मिठी फली, पंजाब-89.

प्रश्न 34.
(क) ‘मिठीफली’ कौन सी सब्जी की उन्नत किस्म है ?
उत्तर-
मटर।

प्रश्न 35.
मटर की मुख्य किस्म की पैदावार बताओ।
उत्तर-47-55 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 36.
मटर की कौन-सी किस्म बिना छिले खाई जा सकती है ?
उत्तर-
मिठी फली।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 37.
मटर की बुआई का उचित समय बताओ।
उत्तर-
मध्य अक्तूबर से मध्य नवम्बर।

प्रश्न 38.
मटर के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
अगेती किस्म के लिए 45 कि०ग्रा० तथा मुख्य फसल 30 कि०ग्रा० बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 39.
मटर के लिए फासला बताओ।
उत्तर-
अगेती किस्म के लिए फासला 30 x 7 सैं०मी० तथा मुख्य फसल के लिए 30 x 10 सैं०मी० ।

प्रश्न 40.
मटर के बीज को कौन-सा टीका लगाया जाता है ?
उत्तर-
राईज़ोबियम का।

प्रश्न 41.
फूलगोभी की काश्त के लिए कितना तापमान ठीक है ?
उत्तर-
15-20 डिग्री सेंटीग्रेड।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 42.
फूलगोभी की मुख्य समय की किस्म बताओ।
उत्तर-
जाईंट सनोवाल।

प्रश्न 43.
फूलगोभी की पिछेती बुआई की किस्म बताओ।
उत्तर-
पूसा सनोवाल-1, पूसा सनोवाल के-1.

प्रश्न 44.
फूलगोभी की फसल कब तैयार हो जाती है ?
उत्तर-
खेत में पनीरी निकाल कर लगाने के 90-100 दिनों के बाद।

प्रश्न 45.
बंदगोभी की पनीरी खेत में लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
सितम्बर से अक्तूबर।

प्रश्न 46.
बंदगोभी के लिए बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर-
200-250 ग्राम प्रति एकड़।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 47.
बंदगोभी की लाइनों में तथा पौधों में फासला बताएं।
उत्तर-
45 × 45 सैं०मी० फासला अगेती किस्म तथा 60 × 45 सैं०मी० फासला पिछेती किस्म के लिए।

प्रश्न 48.
(क) बरोकली की किस्म की पैदावार बताओ।
(ख) पंजाब बरोकली-1 कौन-सी सब्जी की उन्नत किस्म है ?
उत्तर-
(क) पंजाब बरोकली -1 तथा पालम समृद्धि, औसत पैदावार 70 क्विंटल प्रति एकड़।
(ख) यह बरोकली की किस्म है। यह फूलगोभी जैसी होती है।

प्रश्न 49.
बरोकली के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
250 ग्राम प्रति एकड़।

प्रश्न 50.
बरोकली के लिए पनीरी लगाने का उचित समय बताओ।
उत्तर-
मध्य अगस्त से मध्य सितंबर ।

प्रश्न 51.
चीनी बंदगोभी की पनीरी की बुआई का उचित समय बताओ।
उत्तर-
मध्य सितंबर में पनीरी बीज कर मध्य अक्तूबर में निकाल कर खेत में लगाएं।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 52.
चीनी बंदगोभी के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
पनीरी के लिए 200 ग्राम प्रति एकड़ तथा सीधी बुआई के लिए एक किलो बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता है।

प्रश्न 53.
चीनी बंदगोभी की कितनी कटाईयां हो जाती हैं ?
उत्तर-
कुल छः कटाईयां।

प्रश्न 54.
आलू की अगेती किस्में बताओ।
उत्तर-
कुफरी सूर्य तथा कुफरी पुखराज।

प्रश्न 55.
आलू की अगेती किस्में कितने दिनों में तैयार हो जाती हैं ?
उत्तर-
90-100 दिनों में।

प्रश्न 56.
आलू की अगेती किस्मों की पैदावार बताएं।
उत्तर-
100-125 क्विंटल प्रति एकड़।।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 57.
आलू की मध्यम समय की किस्में बताओ।
उत्तर-
कुफरी ज्योती, कुफरी पुष्कर।

प्रश्न 58.
आलू की मध्यम समय की फसलें कितने दिनों में तैयार हो जाती हैं ? पैदावार बताओ।
उत्तर-
100-110 दिन, पैदावार 120-170 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 59.
आलू की पिछेती किस्में बताओ।
उत्तर-
कुफरी सिंधूरी, कुफरी बादशाह।

प्रश्न 60.
आलू की पिछेती किस्मों की तैयारी तथा पैदावार बताओ।
उत्तर-
110-120 दिन, पैदावार 120-130 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 61.
आलू की बुआई के लिए मेड़ों के बीच तथा आलुओं के बीच फासला बताओ।
उत्तर-
60 सैं०मी०, 20 सैं०मी० ।

प्रश्न 62.
आलू का बीज कैसे बोना चाहिए ?
उत्तर-
काट कर।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 63.
फूलगोभी की उन्नत किस्मों के नाम लिखो।
उत्तर-
पूसा सनोबाल-1, पूसा सनोबाल के-1, जाईंट सनोवाल।

प्रश्न 64.
कुफरी पुखराज कौन सी सब्जी की उन्नत किस्म है ?
उत्तर-
आलू की।

लघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1.
सब्जी से क्या भाव है ?
उत्तर-
पौधे का नर्म भाग जैसे फल, फूल, तना, जड़ें, पत्ते आदि जिन्हें कच्चा स्लाद के रूप में या पका कर खाया जा सकता है, को सब्जी कहते हैं।

प्रश्न 2.
सब्ज़ी में कौन-से पौष्टिक तत्व होते हैं ?
उत्तर-
सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, धातु, विटामिन आदि मिलते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अति आवश्यक है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 3.
प्रत्येक वयस्क को 284 ग्राम सब्जी प्रतिदिन खानी चाहिए इसमें भिन्नभिन्न सब्जियों के भाग बताओ।
उत्तर-
284 ग्राम सब्जी में 114 ग्राम पत्तों वाली, 85 ग्राम जड़ों वाली, 85 ग्राम अन्य सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

प्रश्न 4.
जैविक खादों के लाभ बताओ।
उत्तर-
जैविक खादें भूमि की भौतिक तथा रासायनिक अवस्था को ठीक रखती हैं तथा भूमि ढीली रहती है जिसे वायु का आवागमन सरलता से हो जाता है।

प्रश्न 5.
कौन-सी सब्जियां पनीरी लगा कर बोई जाती हैं ?
उत्तर-
ऐसी सब्जियां जो पनीरी को उखाड़ने तथा फिर से लगाने के झटके को सहन कर लें, जैसे-बंदगोभी, बरोकली, प्याज़ आदि।

प्रश्न 6.
सर्दी की सब्जियों के कीड़ों तथा रोगों की रोकथाम के लिए दवाइयों का क्या योगदान है ?
उत्तर-
बीज की सुधाई के लिए कैपटान या थीरम का प्रयोग किया जाता है जिससे कीड़े तथा रोगों के हमले से बचाव हो जाता है।
कुछ कीटनाशक दवाइयां जैसे फेम, सेवन आदि का प्रयोग करके संडियों को मारा जा सकता है। रस चूसने वाले कीड़े तथा तेले को काबू करने के लिए रोगर, मैटासिसटाकस तथा मैलाथियान दवाइयों का प्रयोग किया जाता है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 7.
गाजर की फसल के लिए सिंचाई के बारे में बताओ।
उत्तर-
गाजर को 3-4 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है। पहली सिंचाई बुआई से तुरन्त बाद, दूसरी 10-12 दिनों बाद करनी चाहिए।

प्रश्न 8.
मूली को किस प्रकार प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
मूली को सलाद के रूप में, सब्जी बनाने के लिए तथा परांठे बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 9.
मूली की पंजाब में बोई जाने वाली मुख्य किस्मों तथा पैदावार बताओ।
उत्तर-पंजाब पसंद, पंजाब सफेद मूली-2, पूसा चेतकी मूली की किस्में हैं जो पंजाब में मुख्य रूप से बोई जाती हैं तथा पैदावार 105-215 क्विंटल प्रति एकड़ होता है।

प्रश्न 10.
मूली की सिंचाई के बारे में बताओ।
उत्तर-
पहली सिंचाई बुआई से तुरन्त बाद तथा बाद में गर्मियों में 6-7 दिनों बाद तथा सर्दियों में 10-12 दिन बाद भूमि की किस्म के अनुसार करें।

प्रश्न 11.
यदि भूमि में मटर पहली बार बोए जाने हों तो बीज को कौन-सा टीका लगाया जाता है तथा क्यों ?
उत्तर-
मटर के बीज को राइजोबियम का टीका लगाया जाता है तथा इससे मटर की पैदावार बढ़ जाती है तथा भूमि में नाइट्रोजन इकट्ठी करने में सहायता मिलती है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 12.
मटर में खरपतवारों की रोकथाम के बारे में बताओ।
उत्तर-
खरपतवारों की रोकथाम के लिए टैफलान 50 ताकत 500 ग्राम या सटोंप 30 ताकत एक लीटर प्रति एकड़ नदीन उगने से पहले तथा बुआई से 2 दिन में 200 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 13.
फूल गोभी की सिंचाई के बारे में बताओ।
उत्तर-
इसको कुल 8-12 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है। पहली सिंचाई पनीरी उखाड़ कर खेत में लगाने के तुरन्त बाद करनी चाहिए।

प्रश्न 14.
फूल गोभी तथा बंद गोभी तथा बरोकली में खरपतवारों की रोकथाम के बारे में बताओ।
उत्तर-
खरपतवारों की रोकथाम के लिए सटोंप 30 ताकत एक लीटर प्रति एकड़ को 200 लीटर पानी में घोल कर अच्छी प्रकार नमी वाले खेत में पौधे लगाने से एक दिन पहले छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 15.
चीनी बंदगोभी के पत्ते किस काम आते हैं ? इसकी कटाई कितने दिनों में हो जाती है ?
उत्तर-
चीनी बंद गोभी के पत्ते साग बनाने के काम आते हैं। इसकी पहली कटाई 30 दिन बाद की जा सकती है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 16.
बंदगोभी लगाने का उचित समय तथा बीज की मात्रा लिखो।
उत्तर-
बंदगोभी के लिए पनीरी खेत में लगाने का समय सितम्बर से अक्तूबर है। एक एकड़ की पनीरी के लिए बीज की मात्रा 200-250 ग्राम है।

प्रश्न 17.
सब्जियों की कृषि के लिए कैसी भूमि का चुनाव किया जाता है ?
उत्तर-
सब्जियों की कृषि भिन्न-भिन्न तरह की भूमि में की जा सकती है। परन्तु रेतली मैरा या चीकनी मैरा ज़मीन सब्जियों की कृषि के लिए अच्छी है। जड़ वाली सब्जियां; जैसे-गाजर, मूली, शलगम, आलू आदि के लिए रेतली मैरा भूमि अच्छी है।

प्रश्न 18.
चीनी बंदगोभी की उन्नत किस्में लिखें।
उत्तर–
चीनी सरसों-1, साग सरसों।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
गाजर की कृषि का विवरण दें-
(i) किस्में, रंग
(ii) पैदावार
(iii) बीज की मात्रा
(iv) तैयारी
(v) फासला।
उत्तर-
(i) किस्में-दो किस्में हैं-देसी तथा विदेशी। पंजाब में गाजर की दो किस्में हैं-पंजाब कैरेट रेड तथा पंजाब ब्लैक ब्यूटी। पंजाब कैरेट रेड लाल रंग की तथा पंजाब ब्लैक ब्यूटी जामुनी काले रंग की है।
(ii) पैदावार-काली किस्म 196 क्विंटल प्रति एकड़ तथा लाल किस्म 230 क्विंटल प्रति एकड़।
(iii) बीज की मात्रा-4-5 किलो प्रति एकड़।
(iv) तैयारी-किस्म के अनुसार 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है।
(v) फासला-गाजर मेड़ों पर बोई जाती है तथा मेड़ों में फासला 45 सैं०मी० रखें।

प्रश्न 2.
बरोकली की खेती का विवरण निम्नलिखित अनुसार दीजिए
(क) उन्नत किस्म
(ख) बुआई का समय
(ग) बीज की मात्रा प्रति एकड़
(घ) पौधों के बीच दूरी।
उत्तर-
(क) उन्नत किस्म-पंजाब बरोकली-1, पालम समृद्धि। पैदावार-70 क्विंटल प्रति एकड़।।
(ख) बुआई का समय-पनीरी बोने का समय मध्य अगस्त से मध्य सितंबर तक है तथा पनीरी एक महीने की हो जाने पर निकाल कर खेत में लगा दें।
(ग) बीज की मात्रा-250 ग्राम प्रति एकड़।
(घ) पौधों के बीच दूरी-पंक्तियों में तथा पौधों में फासला 45 सैं०मी० ।

प्रश्न 3.
आलू की कृषि के बारे बताओ –
उत्तर-
1. किस्में-

  • अगेती-कुफरी सूर्य, कुफरी पुखराज।
  • मध्मय समय की-कुफरी ज्योती, कुफरी पुष्कर।
  • पिछेती-कुफरी बादशाह, कुफरी सिंधूरी।।

2. पैदावार-

  • अगेती-100-125 क्विंटल प्रति एकड़।
  • मध्यम-120-170 क्विंटल प्रति एकड़।
  • पिछेती-120-130 क्विंटल प्रति एकड़।

3. तैयारी का समय-

  • अगेती-90-100 दिन।
  • मध्यम-100-110 दिन।
  • पिछेती-110-120 दिन।

4. बुआई का समय-उचित समय पतझड़ के लिए सितंबर से मध्यम अक्तूबर तथा बहार ऋतु के लिए जनवरी का पहला पखवाड़ा।
5. बीज की मात्रा-12-18 क्विंटल प्रति एकड़ 1 बहार ऋतु की अगेती किस्म का 8 क्विंटल तथा पिछेती किस्म का 4-5 क्विंटल बीज प्रति एकड़ प्रयोग करें तथा बीज को काट कर लगाना चाहिए।
6. फासला-मेड़ों में आपसी फासला 60 सैंमी० तथा आलुओं में 20 सैंमी० ।
7. खरपतवारों की रोकथाम-सटोंप 30 ताकत एक लीटर या एरीलान 75 ताकत 500 ग्राम या सैनकोर 70 ताकत 200 ग्राम का 150 लीटर पानी में घोल बना कर नदीनों के जमने तथा पहली सिंचाई के बाद छिड़काव करना चाहिए।
8. सिंचाई-बुआई से तुरन्त बाद पहली सिंचाई करो। इससे फसल जल्दी उगती है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 4.
सब्जियों की बिजाई के पांच लाभ लिखो।
उत्तर-

  • सब्जियों की फसल जल्दी तैयार हो जाती है तथा वर्ष में 3-4 या अधिक बार बेच कर अच्छी आमदन हो जाती है।
  • भारत में शाकाहारी लोग अधिक हैं तथा सब्जियों की खपत भी अधिक है।
  • सब्जियों में पौष्टिक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन, धातु आदि होते हैं।
  • सब्जियां रोज़गार का अच्छा साधन हैं।
  • सारे परिवार को घर पर ही रोजगार मिल जाता है, कृषि साधनों का पूर्णतः प्रयोग सारा वर्ष होता रहता है।

प्रश्न 5.
मूली की खेती का विवरण निम्नलिखित अनुसार दीजिए :
(क) दो उन्नत किस्में
(ख) बीज की मात्रा प्रति एकड़
(ग) मेड़ों के बीच की दूरी
(घ) खुदाई
(ङ) उपज प्रति एकड़।
उत्तर-
(क) दो उन्नत किस्में-पूसा चेतकी, पूसा हिमानी।
(ख) बीज की मात्रा प्रति एकड़-4-5 किलो प्रति एकड़।
(ग) मेड़ों की बीच की दूरी-45 सें.मी. ।
(घ) खुदाई-45-60 दिनों बाद।
(ङ) उपज प्रति एकड़-105-215 क्विंटल प्रति एकड़।

प्रश्न 6.
आलू की अगेती किस्मों की खेती का विवरण निम्नलिखित अनुसार दीजिए:
(क) दो उन्नत किस्में
(ख) बीज की मात्रा प्रति एकड़
(ग) मेड़ों की बीच की दूरी (घ) सिंचाई
(ङ) उपज प्रति एकड़।
उत्तर-
(क) दो उन्नत किस्में-कुफरी सूर्या, कुफरी पुखराज।
(ख) बीज की मात्रा प्रति एकड़-8 क्विंटल।
(ग) मेड़ों की बीच की दूरी-60 सें.मी तथा आलूओं में 20 सें.मी. ।
(घ) सिंचाई-बुआई के तुरंत बाद पहली सिंचाई करें।
(ङ) उपज प्रति एकड़-100-125 क्विंटल प्रति एकड़।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 4 आषाढी की सब्जियों की खेती

प्रश्न 7.
मटर की अगेती किस्मों की खेती का विवरण निम्नलिखित अनुसार दीजिए:
(क) दो उन्नत किस्में
(ख) बीज की मात्रा प्रति एकड़
(ग) दूरी
(घ) सिंचाई
(ङ) उपज प्रति एकड़।
उत्तर-
स्वयं करें।

आषाढी की सब्जियों की खेती PSEB 10th Class Agriculture Notes

  • मनुष्य के आहार में एक आवश्यक अंग सब्जियां हैं।
  • सब्जियों में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन, धातुएं, विटामिन आदि होते हैं।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार एक वयस्क को प्रतिदिन 284 ग्राम सब्जी खानी चाहिए।
  • सब्जियां कम समय में तैयार हो जाती हैं तथा एक वर्ष में 2-4 फसलें ली जा सकती हैं।
  • सब्जियों की पैदावार गेहूँ चावल के फसली चक्र से 5-10 गुणा अधिक है तथा इस प्रकार आमदन भी अधिक होती है।
  • सब्जी की कृषि के लिए रेतली मैरा या चिकनी मैरा भूमि अच्छी रहती है।
  • जड़ वाली सब्जियां हैं-गाजर, मूली, शलगम आदि के लिए रेतली मैरा भूमि ठीक रहती है। ।
  • खादें दो प्रकार की हैं-जैविक तथा रासायनिक।
  • जैविक खादें भूमि की रासायनिक तथा भौतिक अवस्था को ठीक रखती है।
  • रासायनिक खादों को कारखानों में बनाया जाता है तथा इनमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाश तत्व होते हैं।
  • बीज को दो तरीकों से बोया जाता है
    (i) सीधी बुआई (ii) पनीरी लगाकर।
  • गाजर, मूली, मेथी, धनिया, आलू आदि को सीधी बुआई द्वारा बोया जाता है।
  • पनीरी लगाकर बुआई करने वाली सब्जियां हैं-फूलगोभी, बंदगोभी, चीनी बन्द गोभी, बरोकली, प्याज, सलाद आदि।
  • सब्जी की फसल को मुरझाने से पहले ही पानी देना ज़रूरी है।
  • सब्जी के बीज को कैप्टान या थीरम से सुधाई करके बोने से कीड़ों तथा रोगों के हमले से बचा जा सकता है।
  • आषाढी या सर्दी की मुख्य सब्जियां हैं-गाजर, मूली, मटर, फूलगोभी, बंदगोभी, आलू, ब्रोकली, चीनी बंदगोभी आदि।
  • गाजर की दो किस्में हैं-देसी तथा विदेशी।
  • मूली की किस्में हैं–पंजाब पसंद, पूसा चेतकी, जापानी व्हाइट।
  • मटर ठंडे मौसम की मुख्य फसल है, इसमें प्रोटीन काफ़ी मात्रा में होते हैं।
  • फूलगोभी की कृषि के लिए 15-20 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता है।
  • फूलगोभी की किस्में हैं- जाईंट सनोवाल, पूसा सनोवाल-1, पूसा सनोवाल , के-1।
  • बंदगोभी की अगेती पैदावार के लिए सीधी बुआई की जा सकती है।
  • पंजाब बरोकली-1 तथा पालम समृद्धि बरोकली की उन्नत किस्में हैं। इसकी पैदावार 70 क्विंटल प्रति एकड़ है। 24. चीनी बंदगोभी की किस्में हैं-चीनी, सरसों तथा साग सरसों।
  • आलू की किस्में हैं-कुफरी सूर्य, कुफली पुखराज, कुफरी पुष्कर, कुफरी ज्योति, कुफरी सिंधूरी तथा कुफरी बादशाह ।

Leave a Comment