PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

Punjab State Board PSEB 10th Class Agriculture Book Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Agriculture Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

PSEB 10th Class Agriculture Guide कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के एक – दो शब्दों में उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
वर्ष 1962 में।

प्रश्न 2.
देश में पहला कृषि विश्वविद्यालय कब स्थापित किया गया ?
उत्तर-
वर्ष 1960 में।

प्रश्न 3.
कल्याण, सोना तथा डब्ल्यू० एल० 711 किस फसल की किस्में हैं ?
उत्तर-
गेहूँ की।

प्रश्न 4.
गेहूँ के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का नाम बताइए।
उत्तर-
डॉ० नोरमान ई० बोरलाग।

प्रश्न 5.
पी० ए० यू० में किसान मेलों का आरम्भ कब हुआ ?
उत्तर-
1967 में।

प्रश्न 6.
विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कितनी किस्मों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली ?
उत्तर-
वर्ष 2017 तक 161 किस्मों को।

प्रश्न 7.
देश में सर्वप्रथम कौन-सी फसल के लिए हाइब्रीड विकसित हुआ ?
उत्तर-
बाजरे का एच० बी० 1.

प्रश्न 8.
विश्वविद्यालय द्वारा कौन-सी फसलों के लिए उपयुक्त कृषि तकनीकें विकसित की गयीं ?
उत्तर-
शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन आदि।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 9.
किन्नू को पंजाब में कहां से लाया गया था ?
उत्तर-
कैलिफोर्निया से।

प्रश्न 10.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के किस विभाग के द्वारा किसानों को मौसम के बारे में जानकारी दी जाती है ?
उत्तर-
विश्वविद्यालय का कृषि मौसम विभाग।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के एक – दो वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पी० ए० यू० में से कौन-कौन से अन्य विश्वविद्यालय बने ?
उत्तर-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार तथा हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय बना।

प्रश्न 2.
कौन-कौन सी फ़सलों की अलग-अलग किस्मों ने हरित क्रान्ति लाने में योगदान दिया ?
उत्तर-
गेहूँ की-कल्याण, सोना, डब्ल्यू० एल० 711 चावल की-पी० आर 106 मक्की की-वी० जे०। गेहूँ, चावल तथा मक्की की इन किस्मों ने हरित क्रान्ति लाने में योगदान डाला।

प्रश्न 3.
पी० ए० यू० के कौन-कौन से मुख्य काम हैं ?
उत्तर-
पी० ए० यू० का मुख्य कार्य अनाज सुरक्षा को पक्का करना तथा अधिक पैदावार देने वाली, रोग रहित फसलों की खोज करना है। कृषकों को नई किस्मों तथा नई तकनीकों से अवगत करवाना है।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 4.
पी० ए० यू० द्वारा विकसित किफायती कृषि तकनीकों के नाम बताइए।
उत्तर-
पी० ए० यू० द्वारा विकसित कृषि तकनीक हैं-ज़ीरो टिलेज, पत्ता रंगचार्ट, टैंशीयोमीटर, हैपी सीडर तथा लेज़र कराहा आदि।

प्रश्न 5.
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की दो संस्थाओं के नाम बताइए, जिनसे विश्वविद्यालय ने सांझ डाली।
उत्तर-
मैक्सिको स्थित अन्तर्राष्ट्रीय गेहूँ तथा मक्की सुधार केन्द्र, सीमट, चावल की खोज के लिए मनीला (फिलीपीन्स) की अन्तर्राष्ट्रीय खोज संस्था, इंटरनैशनल राईस रिसर्च इंस्टीच्यूट (IRRI)।

प्रश्न 6.
पी० ए० यू० संदेशवाहक क्या काम करते हैं ?
उत्तर-
पी० ए० यू० संदेशवाहक विशेषज्ञों तथा कृषकों में मोबाइल फोन तथा इंटरनेट द्वारा पुल का कार्य करते हैं।

प्रश्न 7.
पी० ए० यू० का खेलों में क्या योगदान है ?
उत्तर-
पी० ए० यू० का खेलों में भी महत्त्वपूर्ण योगदान है। विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को ओलम्पिक खेलों में भारतीय हाकी टीम का कप्तान बनने का मान प्राप्त हैं।

प्रश्न 8.
पी० ए० यू० बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर-
विश्वविद्यालय बनाने का मुख्य उद्देश्य देश की अनाज सुरक्षा को विश्वसनीय बनाना था। कृषि के क्षेत्र में पैदा चुनौतियों का हल खोजना तथा स्थाई कृषि विकास के लिए कृषि खोज का पक्का ढांचा बनाना था।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 9.
पी० ए० यू० को कौन-सी फसलों के प्रथम हाइब्रिड बनाने का गौरव प्राप्त किया है ?
उत्तर-
बाजरे का हाइब्रिड एच० बी-1, मक्की का सिंगल क्रास हाइब्रिड पारस, गोभी सरसों का पहला हाइब्रिड (पी० जी० एम० एच० 51)।

प्रश्न 10.
पी० ए० यू० का मशरूम उत्पादन में क्या योगदान है ?
उत्तर-
विश्वविद्यालय द्वारा मशरूम की अधिक पैदावार देने वाली तथा सारा वर्ष उत्पादन देने वाली विधियों को विकसित किया गया है। देश में पैदा हुई मशरूम में से 40% केवल पंजाब में ही पैदा होती है।

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के पांच-छः वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पी० ए० यू० में हो रहे प्रसार के कामों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
पी० ए० यू० द्वारा उच्च-कोटि की शिक्षा प्रदान की जाती है जिस के कारण विश्वविद्यालय का नाम विदेशों में भी गूंज रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा खोज, प्रसार तथा अध्यापन के क्षेत्र में बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान दिया गया है। विश्वविद्यालय अपने खोज तथा प्रसार के कार्यों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय ने कृषकों के साथसाथ राज्य के विकास से सम्बन्धित अन्य विभागों के साथ भी अच्छा सम्पर्क बना कर रखा हुआ है। किसान सेवा केन्द्रों का संकल्प भी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया जिसको भारतीय कृषि खोज परिषद की तरफ से देश भर में लागू किया गया। प्रसार शिक्षा डायरैक्टोरेट का भिन्न-भिन्न जिलों में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा किसान सलाहकार सेवा स्कीमों द्वारा किसान भाइयों के साथ सीधा सम्पर्क बना कर रखा जाता है। किसान भाइयों को समय-समय पर प्रशिक्षण, प्रदर्शनियों द्वारा जागरूक किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा किए गए खोज, प्रयोगों की जानकारी भी किसानों को मेलों, खेत दिवस में किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित की गई प्रकाशनाएं तथा पौधा रोग अस्पताल भी सम्पर्क के मुख्य साधन हैं। विश्वविद्यालय द्वारा कृषि दूत भी तैनात किए गए है जो इंटरनेट तथा मोबाइल फोन द्वारा कृषकों तथा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के बीच पुल का कार्य कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
पी० ए० यू० द्वारा लगाए जाने वाले किसान मेलों के बारे में संक्षेप में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
किसान मेलों का शुभारंभ 1967 में विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। यह मेले इतने प्रसिद्ध हुए कि किसान समूहों में किसान मेलों का हिस्सा बनने लगे। इन मेलों का ज़िक्र गीतों में होने लग पड़ा था, जैसे

जिंद माही जे चलिओं लुधियाणे,
उथों वधिया बीज लिआणे।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष आषाढी तथा सावनी की काशत से पहले मार्च तथा सितम्बर के महीनों में किसान मेले लुधियाना में तथा अन्य भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगाए जाते हैं। इन मेलों में भिन्न-भिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा किसानों के साथ विचार चर्चा की जाती है। विश्वविद्यालय की प्रकाशनियों के स्टाल लगाए जाते हैं। नई किस्मों के बीज,फूलदार पौधे तथा घरेलू बगीची के लिए सब्जियों के बीज छोटी-छोटी किस्तों में किसानों को दिए जाते हैं। इन मेलों में भिन्न-भिन्न प्रकार की मशीनों को प्रदर्शित किया जाता है। इन मेलों में प्रत्येक वर्ष लगभग तीन लाख किसान भाई तथा बहन भाग लेते हैं।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 3.
पी० ए० यू० के लिए आने वाली चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का उद्देश्य देश की अनाज सुरक्षा को पक्का करना तथा कृषि से संबंधित समस्याओं तथा चुनौतियों का हल निकालना तथा स्थाई विकास के लिए कृषि खोज का पक्का ढांचा तैयार करना है। विश्वविद्यालय ने लगभग 50 वर्षों से अधिक का लम्बा सफर बहुत ही सफलतापूर्वक तय किया है। देश में हरित क्रान्ति लाने में भी विश्वविद्यालय का भरपूर योगदान रहा है। हरित क्रान्ति से देश अनाज में स्वै-निर्भर बन गया है। आने वाले समय की मांग है कि कृषि में उभर रही चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जाए। उभर रही चुनौतियों में उत्पादन को बनाए रखना, फसलीय विभिन्नता द्वारा प्राकृतिक स्रोतों की संभाल करना, मौसमी बदलाव के खतरे का सामना करने के लिए खोज कार्य शुरू करने तथा इन सभी कार्यों के लिए मानवीय स्राोतों को विकसित करना मुख्य है। विश्वविद्यालय द्वारा अगले बीस वर्षों की आवश्यकताओं को सम्मुख रखते हुए कृषि खोज, अध्यापन तथा प्रसार के लिए कार्य नीतियां बनाई गई हैं। आने वाले समय का उत्तरदायित्व संभालने के लिए इस विश्वविद्यालय को अधिक शक्ति से अग्रणी बनकर भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

प्रश्न 4.
पी० ए० यू० का शहद उत्पादन में क्या योगदान है ?
उत्तर-
पंजाब शहद उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। इस समय देश में कुल शहद उत्पादन में से 37% शहद की पैदावार पंजाब में हो रही है। ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इतालवी मधु मक्खी का पालन शुरू किया गया, जिसके कारण पंजाब में शहद की नदियां बहने लगी हैं। मधुमक्खी पालन एक कृषि सहायक धंधा है। शहद के अलावा अन्य पदार्थों को प्राप्त करने के लिए भी खोज कार्य किए गए तथा चल रहे हैं। शहद उत्पादन का धंधा अपना कर किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है।

प्रश्न 5.
कृषि अनुसंधान के लिए पी० ए० यू० का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या योगदान है ?
उत्तर-
पी० ए० यू० ने कृषि अनुसंधान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कृषि खोज से सम्बन्धित वैज्ञानिकों तथा भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालयों अथवा संस्थानों से अच्छी सांझेदारी डाली हुई है। विश्वविद्यालय ने गेहूँ की खोज के लिए मैक्सिको स्थित अन्तर्राष्ट्रीय गेहूँ तथा मक्की सुधार केन्द्र सीमट (CIMMYT) तथा चावल की खोज के लिए मनीला (फिलीपीन्स) की अन्तर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्था, इंटरनैशनल राईस रिसर्च इंस्टीच्यूट (IRRI) से पक्की साँझेदारी की हुई है। अब विश्वविद्यालयों का कई प्रसिद्ध संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों से सहयोग चल रहा है।

गेहूँ की बौनी किस्मों के पितामाह तथा नोबल पुरस्कार विजेता डॉ नौरमन ई० बोरलाग ने इस विश्वविद्यालय से ऐसी घनिष्ठता थी जो उन्होंने आखिरी सांस तक निभाई। डॉ० गुरदेव सिंह खुश ने अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र में कार्य करते हुए भी इस विश्वविद्यालय से प्यार तथा समर्पण की भावना रखी। यह विश्वविद्यालय अपनी उच्च गुणवत्ता शिक्षा के लिए विदेशों में प्रसिद्ध है। अन्य देशों के विद्यार्थी भी इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

Agriculture Guide for Class 10 PSEB कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहु-विकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
कल्याण सोना किसकी किस्म है?
(क) गेहूँ
(ख) चावल
(ग) मक्की
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) गेहूँ

प्रश्न 2.
पहली फसल जिसके लिए देश में हाइब्रिड विकसित हुआ ?
(क) बाजरा
(ख) गेहूँ
(ग) चावल
(घ) मक्की ।
उत्तर-
(क) बाजरा

प्रश्न 3.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित है?
(क) अमृतसर
(ख) लुधियाना
(ग) जालन्धर
(घ) कपूरथला।
उत्तर-
(ख) लुधियाना

प्रश्न 4.
पी० ए० यू० द्वारा विकसित कृषि तकनीकें हैं-
(क) जीरो टिलेज़
(ख) टैंशियोमीटर
(ग) हैपीसीडर
(घ) सभी।
उत्तर-
(घ) सभी।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 5.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रबी की फसलों के लिए किसान मेले किस महीने लगाए जाते हैं ?
(क) मार्च
(ख) दिसम्बर
(ग) सितम्बर
(घ) जून।
उत्तर-
(ग) सितम्बर

प्रश्न 6.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से ख़रीफ की फसलों के लिए किसान मेले किस महीने लगाए जाते हैं ?
(क) मार्च
(ख) दिसम्बर
(ग) सितम्बर
(घ) जून।
उत्तर-
(क) मार्च

प्रश्न 7.
किस नोबल पुरस्कार विजेता विज्ञानी को “बौनी गेहूँ का पितामह’ कहा जाता है ?
(क) डॉ० गुरदेव सिंह खुश
(ख) डॉ० नौरमन ई० बोरलाग
(ग) डॉ० एन० एस० रंधावा
(घ) डॉ० जी० एस० कालकट।
उत्तर-
(ख) डॉ० नौरमन ई० बोरलाग

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

II. ठीक/गलत बताएँ-

1. कृषि मशीनरी के लिए पंजाब देश का अग्रणी राज्य है।
2. देश के कुल शहद का 80% पंजाब में पैदा होता है ।
3. गेहूँ की बौनी किस्मों के पितामह डॉ० नौरमान ई० बोरलाग थे।
4. कल्याण सोना चावलों का किस्म है।
5. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में है।
उत्तर-

  1. ठीक
  2. गलत
  3. ठीक
  4. गलत
  5. ठीक।

III. रिक्त स्थान भरें –

1. पी० आर० 106 …………….. की किस्म है।
2. एच० बी० 1 ……………….. की हाइब्रिड किस्म है।
3. पी० ए० यू० के पहले कुलपति …………….. हैं।
4. किन्नू की कृषि का आरम्भ ………………. में हुआ।
उत्तर-

  1. धान
  2. बाजरा
  3. डॉ० प्रेम नाथ थापर
  4. 1955-56.इण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
पंजाब में कृषि और शिक्षा का कार्य देश के विभाजन से पहले कौन-से वर्ष में शुरू हुआ ?
उत्तर-
वर्ष 1906 में कृषि महाविद्यालय और खोज संस्था लायलपुर में।

प्रश्न 2.
पंजाब में कृषि महाविद्यालय लुधियाना कब खोला गया ?
उत्तर-
वर्ष 1957 में।

प्रश्न 3.
पी० ए० यू० के कैम्पस कौन-से थे ?
उत्तर-
लुधियाना और हिसार में।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 4.
पालमपुर कैम्पस कब बना ?
उत्तर-
वर्ष 1966 में।

प्रश्न 5.
पालमपुर कैम्पस हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का हिस्सा कब बना ?
उत्तर-
जुलाई 1970 में।

प्रश्न 6.
पी० ए० यू० की स्थापना के समय इसमें कितने महाविद्यालय थे ?
उत्तर-
पांच महाविद्यालय।

प्रश्न 7.
पी० ए० यू० के कौन-से कॉलेज को गडवासु में बदला गया ?
उत्तर-
वैटरनरी कॉलेज को।।

प्रश्न 8.
गडवासु की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
वर्ष 2005 में।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 9.
देश में पहला कृषि विश्वविद्यालय कब और कहाँ बना ?
उत्तर-
वर्ष 1960 में उत्तर प्रदेश में पंत प्रदेश में।

प्रश्न 10.
देश में दूसरी कृषि विश्वविद्यालय उड़ीसा में कब और कहां स्थापित की गई?
उत्तर-
1961 में भुवनेश्वर में।

प्रश्न 11.
देश में तीसरा कृषि विश्वविद्यालय कब और कहां स्थापित किया गया ?
उत्तर-
1962 में लुधियाना में।

प्रश्न 12.
पी० ए० यू० के पहले कुलपति कौन थे ?
उत्तर-
डॉ० प्रेमनाथ थापर।

प्रश्न 13.
गेहूँ की कौन-कौन सी किस्मों ने हरित क्रांति में योगदान डाला ?
उत्तर-
कल्याण सोना, डब्ल्यू० एल० 711.

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 14.
चावल की कौन-सी किस्म ने हरित क्रान्ति में योगदान डाला ?
उत्तर-
पी० आर० 106.

प्रश्न 15.
मक्की की कौन-सी किस्म ने हरित क्रान्ति में योगदान डाला ?
उत्तर-
वी० जे०।

प्रश्न 16.
गेहूँ की बौनी किस्मों के पितामाह कौन थे ?
उत्तर-
डॉ० नौरमान ई० बोरलाग।

प्रश्न 17.
चावल की अधिक पैदावार वाली बौनी किस्में पैदा करने वाले वैज्ञानिक के नाम बताओ।
उत्तर-
डॉ० गुरदेव सिंह ‘खुश’।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 18.
वर्ष 2013 तक पी०ए०यू० की तरफ से भिन्न-भिन्न फसलें, फल, सब्जियों की कितनी किस्में विकसित कर ली हैं ?
उत्तर-
730 किस्में।

प्रश्न 19.
खरबूजे की कौन-सी किस्म विश्वविद्यालय की देन है ?
उत्तर-
हरामधु।

प्रश्न 20.
विश्वविद्यालय की तरफ से कौन-सी मधुमक्खी को पालना शुरू किया ?
उत्तर-
इतालवी मधुमक्खी।

प्रश्न 21.
किन्नू की कृषि की शुरुआत कब की गई ?
उत्तर-
1955-56 में।

प्रश्न 22.
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय किस शहर में स्थापित है ?
उत्तर-
लुधियाना।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 23.
विश्वविद्यालय द्वारा किए गए तकनीकी प्रयासों द्वारा कितनी कलराठी भूमि का सुधार हुआ ?
उत्तर-
6 लाख हेक्टेयर कलराठी भूमि।

प्रश्न 24.
ड्रिप सिंचाई और फुव्वारा सिंचाई विधि के अलावा कौन-सी विधि से पानी की बचत होती है ?
उत्तर-
बैड प्लाटिंग तकनीक से।

प्रश्न 25.
खादों की संकोच से प्रयोग के लिए तकनीक का नाम बताओ ।
उत्तर-
पत्ता रंग चार्ट तकनीक।।

प्रश्न 26.
नरमा तथा बासमती फ़सलों में रसायनों के छिड़काव से 30 से 40% की कमी कौन-सी तकनीक के कारण आई है ?
उत्तर-
सर्व पक्षी-कीट प्रबन्ध तकनीक से।

प्रश्न 27.
सूक्ष्म कृषि की एक तकनीक बताओ।
उत्तर-
नैट हाऊस तकनीक।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 28.
कटाई किए हुए चावल के खेत में गेहूँ की बिजाई के लिए कौन-सी मशीन का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
हैपी सीडर।

प्रश्न 29.
विश्वविद्यालय की तरफ से बायोटैक्नालॉजी विधि के द्वारा चावल की कौन-सी किस्म तैयार की जाती है ?
उत्तर-
बासमती-31

प्रश्न 30.
विश्वविद्यालय के पुराने विद्यार्थी के नाम बताओ, जो देश की कृषि की सबसे बड़ी संस्था भारतीय कृषि खोज संस्था (ICAR) के डायरैक्टर बने ?
उत्तर-
डॉ० एन० एस० रंधावा।

प्रश्न 31.
भारतीय कृषि खोज परिषद् की तरफ से पी०ए०यू० को सर्वोत्तम विश्वविद्यालय होने का सम्मान कब दिया गया ?
उत्तर-
वर्ष 1995 में।

प्रश्न 32.
हैप्पी सीडर से गेहूँ की बिजाई के दो लाभ लिखो।
उत्तर-

  • इसमें 20% खर्चा कम हो जाता है।
  • धान की पुआल को जलाने से पैदा होने वाले प्रदूषण पर नियन्त्रण में सहायता मिलती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय कैसे अस्तित्व में आया ?
उत्तर-
देश की आज़ादी के बाद वर्ष 1957 में लुधियाना में कृषि कॉलेज खोला गया। इसको वर्ष 1962 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 2.
पी०ए०यू० की स्थापना के समय इसमें कितने तथा कौन-से कॉलेज थे ?
उत्तर-
पी०ए०यू० की स्थापना के समय इसमें पांच कॉलेज थे-कृषि कॉलेज, बेसिक साईस कॉलेज और ह्यूमेनेटीस कॉलेज, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, होम साईंस कॉलेज और वैटरनटी कॉलेज।

प्रश्न 3.
चावल की कृषि का क्षेत्रफल बढ़ने का क्या कारण है ?
उत्तर-
चावल की कृषि का क्षेत्रफल बढ़ने का कारण चावल की अधिक पैदावार देने वाली किस्मों का विकसित होना था।

प्रश्न 4.
1970 के दशक में अनाज संभालना क्यों मुश्किल हो गया था ?
उत्तर-
गेहूँ और चावल की अधिक पैदावार वाली किस्मों के कारण ढेरियों का आकार शिखरों को छू गया, जिसके कारण हरित क्रान्ति के समय 1970 के दशक में दानों की पैदावार बढ़ गई और इनको सम्भालना मुश्किल हो गया।

प्रश्न 5.
पी०ए०यू० की तरफ से वर्ष 2013 तक भिन्न-भिन्न प्रकार की कितनी किस्में विकसित की गई और इनमें से कितनी किस्मों की राष्ट्रीय स्तर पर सिफ़ारिश की गई ?
उत्तर-
वर्ष 2013 तक पी०ए०यू० की तरफ से भिन्न-भिन्न फसलों, फलों, फूलों और सब्जियों की 730 प्रकार की किस्में विकसित की गईं और इनमें से 130 किस्मों की राष्ट्रीय स्तर पर सिफ़ारिश की गई।

PSEB 10th Class Agriculture Solutions Chapter 2 कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय

प्रश्न 6.
किफ़ायती कृषि तकनीकों के बारे में बताओ।
उत्तर-
जीरो टिलेज़, पत्ता रंग चार्ट, टैंशियोमीटर, हैपी सीडर और लेज़र कराहा।

प्रश्न 7.
पंजाब में किन्नू की कृषि की शुरुआत कब की गई ?
उत्तर-
किन्नू की कृषि 1955-56 में कैलिफोर्निया से लाकर आरंभ की गई और ये पंजाब की प्रमुख बागबानी फ़सल बन चुकी है।

प्रश्न 8.
नरमा तथा बासमती फसलों में सर्वपक्षीय कीट प्रबन्ध व तकनीक के प्रयोग से क्या लाभ हुआ है ?
उत्तर-
इस तकनीक से रसायनों के छिड़काव में 30 से 40% कमी आई है तथा इस तरह वातावरण में प्रदूषण भी कम हुआ है।

प्रश्न 9.
कटाई किए चावल के खेत में गेहूँ की बिजाई के लिए कौन-सी मशीन का प्रयोग किया जाता है तथा क्या लाभ है ?
उत्तर-
इस कार्य के लिए हैपी सीडर मशीन का प्रयोग किया जाता है और इसके साथ 20% खर्चा कम हुआ है। चावल की पुआल को जलाने के बाद प्रदूषण पर भी काबू पाने में मदद मिलती है।

कृषि ज्ञान-विज्ञान का स्रोत : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय PSEB 10th Class Agriculture Notes

  • पंजाब में कृषि खोज तथा शिक्षा का कार्य 1906 में कृषि कॉलेज तथा खोज संस्था लायलपुर की स्थापना से हुआ था, जो अब फैसलाबाद पाकिस्तान में है।
  • पंजाब में 1957 में खोज का कार्य कृषि कॉलेज लुधियाना में शुरू हुआ जो 1962 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय बना।
  • उस समय विश्वविद्यालय के दो कैम्पस लुधियाना तथा हिसार में थे।
  • 1966 में तीसरा कैम्पस पालमपुर में बनाया गया।
  • यह तीनों कैम्पस बाद में तीनों राज्य पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालय बना दिए गए।
  • पी० ए० यू० की स्थापना के समय इसमें पांच कॉलेज-कृषि कॉलेज, बेसिक साईंस तथा ह्यूमैनटीज़ कॉलेज, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, होम साइंस कॉलेज तथा वैटरनरी कॉलेज थे।
  • वर्ष 2005 में वैटरनरी कॉलेज को गुरु अंगद देव वेटरनरी तथा एनीमल साईंसज़ , विश्वविद्यालय बना दिया गया।
  • देश में पहला कृषि विश्वविद्यालय 1960 में उत्तर प्रदेश के पंत नगर में, दूसरा 1961 में उड़ीसा कृषि विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में तथा तीसरा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में 1962 में स्थापित किया गया।
  • पी० ए० यू० ने गेहूँ की खोज के लिए मैक्सिको के अंतर-राष्ट्रीय गेहूँ तथा मक्की सुधार केन्द्र सिमट (CIMMYT) से साँझेदारी की।
  • चावल की खोज के लिए मनीला (फिलीपीन्स) की अन्तर्राष्ट्रीय खोज संस्था, इंटरनैशनल राईस रिसर्च इंस्टीच्यूट (IRRI) से पक्का समझौता किया।
  • हरित क्रांति लाने के लिए गेहूँ की कल्याण सोना, डब्ल्यू० एल० 711 तथा चावल की ,पी० आर० 106 किस्म तथा मक्की की वी० जे० किस्म का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
  • बौनी किस्म के गेहूँ के पितामा तथा नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ० नौरमान ई० बोरलाग की विश्वविद्यालय के साथ ऐसी घनिष्ठता थी जिसे उन्होंने अपनी । अन्तिम सांस तक निभाया।
  • चावल की अधिक पैदावार वाली बौनी किस्मों को वैज्ञानिक डॉ० गुरदेव सिंह खुश ने विकसित किया।
  • कृषक मेलों का आरम्भ विश्वविद्यालय द्वारा 1967 में किया गया।
  • विश्वविद्यालय द्वारा 2013 तक भिन्न-भिन्न फसलों, फलों, फूलों तथा सब्जियों की 730 किस्में विकसित की गई हैं।
  • 1960-61 में गेहूँ तथा चावल की पैदावार 12 तथा 15 क्विटल प्रति हेक्टेयर थी जो अब बढ़कर 51 से 60 क्विटल हो गई है।
  • पी० ए० यू० द्वारा विश्व का पहला बाजरे का हाइब्रिड (संकर) एच० बी० तथा देश का पहला मक्की का सिंगल क्रासहाइब्रिड पारस तथा गोभी सरसों का , पहला हाइब्रिड पी० जी० एस० एच० 51 विकसित किया गया।
  • देश के कुल शहद उत्पादन में से 37% शहद पंजाब में पैदा होता है।
  • पंजाब में किन्नू की कृषि का आरम्भ कैलीफोर्निया से लाकर 1955-56 में किया गया।
  • देश में पैदा हुई मशरूम में से 40% मशरूम केवल पंजाब में ही पैदा होती ।
  • विश्वविद्यालय द्वारा पंजाब की छ: लाख हेक्टेयर कलराठी भूमि का सुधार किया गया है।
  • कृषि मशीनरी के लिए पंजाब देश का अग्रणी राज्य है।
  • विश्वविद्यालय द्वारा रोगों का मुकाबला करने वाली बासमती की बढ़िया किस्म पंजाब बासमती-3 तैयार की गई है।
  • विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी तथा नैनो विज्ञान प्रयोगशाला एक उच्च गुणवत्ता वाली प्रयोगशाला है।
  • विश्वविद्यालय के पुराने विद्यार्थियों ने बहुत ऊँचे पद प्राप्त किए हैं। इनमें से डॉ० एन० एस० रंधावा देश की कृषि की सब से ऊँची संस्था भारतीय कृषि खोज  परिषद् के निदेशक जनरल बने।
  • विश्वविद्यालय द्वारा तैनात किए संदेशवाहक मोबाइल फोन तथा इंटरनैट द्वारा किसानों तथा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मध्य पुल का कार्य करते हैं।
  • विश्वविद्यालय द्वारा आषाढ़ तथा सावनी की काश्त से पहले किसान मेले लगाए जाते हैं।
  • पी० ए० यू० को 1995 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा देश का सबसे पहला सर्वोत्तम विश्वविद्यालय होने का मान दिया गया।

Leave a Comment