बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules.

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

याद रखने योग्य बातें

  1. डबल्ज़ खिलाड़ियों के लिए कोर्ट का = 40′ × 20′, 13.40 × 6.10 मीटर आकार
  2. सिंगल्ज़ के लिए कोर्ट का आकार = 40′ × 17′, 13.40 × 5.18 मीटर
  3. जाल की चौड़ाई = 2′ × 6″
  4. जाल की केन्द्र से पृथ्वी से ऊंचाई = 5′, 1.52 मीटर
  5. पोलो से जाल की ऊंचाई = 5′, 1″, 1.55 मीटर
  6. शटल के परों की गिनती = 16
  7. शटल के परों की लम्बाई = 21/2″ से 33/4″, 62 से 70 मि० मी०
  8. डबल्ज़ खेल में अंक = 21
  9. स्त्रियों के सिंगल खेल के अंक = 21
  10. किनारों की गैलरी का आकार = 1.6″ 45 सी० मी०
  11. पिछली गैलरी का आकार = 2′ 6″, 75 सै० मी०
  12. रैकट का भार और लम्बाई = 85 से 140 ग्राम, लम्बाई 27″, 686 मि०मी०
  13. अधिकारी = रैफ़री एक, अम्पायर एक, सर्विस अम्पायर एक, लाइनमैन 10
  14. सैटों की संख्या = तीन
  15. रैकेट की लम्बाई = 27″ अथवा 80 मि०मी०
  16. फ्रेम की लम्बाई = 11″ या 270 मि०मी०
  17. फ्रेम की चौड़ाई = 9″

बैडमिन्टन खेल की संक्षेप रूपरेखा
(Brief outline of the Badminton Game)

  1. बैडमिन्टन खेल दो प्रकार की होती है-सिंगल्ज़ और डबल्ज़। सिंगल में एक खेलने वाला तथा एक अतिरिक्त खिलाड़ी होता है। डबल्ज़ में चार खिलाड़ी, दो खेलने वाले तथा दो स्थानापन्न (Substitutes) होते हैं।
  2. सिंगल्ज़ खेल के लिए बैडमिन्टन कोर्ट का आकार 13.40 मीटर × 5.18 मीटर (44′. × 17) होता है तथा डबल्ज़ के लिए 13.40 मीटर × 6.10 मीटर (44.20)
  3. टॉस जीतने वाला इस बात का फैसला करता है कि उसने पहले सर्विस करनी है या साइड लेनी है।
  4. पुरुषों का डबल्ज़ खेल भी 21 अंकों का होगा।
  5. लड़कियों के लिए सिंगल मैच के 11 प्वाईंट का होता है।
  6. सर्विस तब तक नहीं की जा सकती जब तक विरोधी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार न हो।
  7. सिंगल्ज़ खेल में 5 प्वाईंट हो जाने पर दोनों खिलाड़ी आधी कोर्ट बदल लेंगे।
  8. बैडमिन्टन खेल का समय नहीं होता बल्कि इसमें बैस्ट आफ थ्री गेम्ज़ होती हैं। जो टीम तीन में से दो गेमें जीत जाती है उसे विजयी घोषित किया जाता है।
  9. खेल में व्हिसल का प्रयोग नहीं किया जाता।
  10. इस खेल को प्राय: Indoor Stadium में ही खेला जाता है।

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बैडमिन्टन कोर्ट, जाल, बल्लियां और शटल काक के विषय में विस्तार से लिखें।
उत्तर-
बैडमिन्टन में दो प्रकार की खेलें होती हैं-सिंगल्ज़ और डबल्ज। इन दोनों खेलों के लिए बैडमिन्टन कोर्ट के नाप को चित्र में दिखाई \(1 \frac{1}{2}\) (4 सम) मोटी सफ़ेद या लाल रेखाओं से स्पष्ट किया जाएगा।
डबल्ज़ के लिए कोर्ट का आकार 44 फुट × 20 फुट तथा सिंगल्ज़ के लिए 44 फुट × 17 फुट होगा। नैट के दोनों ओर \(6 \frac{1}{2}\) फुट शर्ट सर्विस रेखा खींची जाएगी। कोर्ट को दो समान भागों में बांटने के लिए साइड लाइन के समानान्तर एक रेखा खींची जाएगी। कोर्ट का बायां आधा भाग बाईं सर्विस कोर्ट तथा दायां आधा भाग दाई सर्विस कोर्ट कहलाएगा। पीछे की गैलरी \(2 \frac{1}{2}\) फुट तथा साइड गैलरी \(1 \frac{1}{2}\) फुट होगी।

बल्लियां (Poles)-नैट (जाल) को तान कर रखने के लिए दो बल्लियां लगाई जाएंगी। ये बल्लियां, फर्श से 5 फुट 1 इंच (1.55 मी०) ऊंची होंगी।
जाल (Net)—जाल बढ़िया रंगीन डोरी का बना होगा। इसकी जाली \(\frac{3}{4}\)” से 1″ होगी। इसकी चौड़ाई 2 फुट 6 इंच (0.76 मीटर) होनी चाहिए। इसका ऊपरी भाग केन्द्र में भूमि से 5 फुट तथा बल्लियों से 5 फुट 1 इंच ऊंचा होना चाहिए। जाल के दोनों सिरों पर 3′ दोहरी टेप होनी चाहिए जिनके बीच डोरियां हों जो जाल को बल्लियों पर कस कर ताने रखने के काम लाई जा सकें।।

चिड़ियां (शटल कॉक) (Shuttle Cock)-चिड़िया का वज़न 73 ग्रेन (4.73 ग्राम) से 85 ग्रेन (5.50 ग्राम) हो। इसमें 1″ से \(1 \frac{1}{2}\)व्यास वाली कार्क में 14 से 16 तक कस कर पर लगे हुए हों। परों की लम्बाई \(2 \frac{1}{2}\) से \(2 \frac{3}{4}\) हो तथा ये \(2 \frac{1}{8}\) से \(2 \frac{1}{2}\) फैले हुए हों। कार्क का व्यास \(1 \frac{1}{2}\) तक होता है।
BADMINTON COURT
बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 1

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बैडमिन्टन खेल में खिलाड़ी, स्कोर और दिशाएं बदलना से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
खिलाड़ी (Players) डबल्ज़ खेल में प्रत्येक पक्ष में दो खिलाड़ी तथा सिंगल्ज़ खेल में प्रत्येक पक्ष में एक खिलाड़ी होगा। खेल के शुरू में जो टीम पहले सर्विस करेगी, उस टीम की साइड को इन साइड (Inside) और विरोधी टीम की साइड को आऊट साइड (Outside) कहेंगे।
बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 2

टॉस (Toss) खेल प्रारम्भ होने से पहले दोनों पक्षों द्वारा टॉस किया जाएगा। टॉस जीतने वाला पक्ष निम्नलिखित का चुनाव करेगा—

  1. पहले सर्विस करना या
  2. पहले सर्विस न करना या
  3. दिशा का चुनाव करना।

शेष बातों का चुनाव टॉस हारने वाला पक्ष करेगा।
स्कोर (Score)-(1) पुरुषों के डबल्ज़ और सिंगल्ज़ के लिए 15 अंकों की खेल होती है। (2) महिलाओं के खेल में 11 अंक होते है। पुरुषों के खेल में स्कोर 14-14 बराबर होने पर पहले 14 अंक बनाने वाला पक्ष 3 अंक पर खेल स्थिर (सैट) कर लेता है। 14 अंकों पर स्थिर होने पर 17 अंक पहले लेने वाला विजयी होता है। महिलाओं के खेल में 10 अंक बराबर होने पर 12 अंक की खेल होती है। जिसने पहले 10 अंक बनाए हों वह 12 अंकों की ऑपशन ले सकता है। जहां पर लड़के और लडकियां बैडमिंटन फैडरेशन के (I.B.E.) अनुसार लागू किए गए हैं।

दिशाएं बदलना (Changing Sides)-पूर्व निर्णय के अनुसार विपक्षी दल तीन खेल खेलेंगे। तीनों में से दो खेल जीतने वाला विजेता कहलाएगा। खिलाड़ी दूसरा खेल आरम्भ होने पर दिशाएं बदलेंगे। यदि खेल के निर्णय के लिए तीसरा खेल आवश्यक हो तो उसमें भी दिशाएं बदली जाएंगी।

प्रश्न-बैडमिन्टन खेल में डबल्ज़ और सिंगल्ज़ खेल क्या होते हैं ?
उत्तर-डबल्ज़ खेल (Doubles)-(1) पहले सर्विस करने वाले पक्ष का निर्णय होने पर उस पक्ष के दायें अर्द्ध-क्षेत्र का खिलाड़ी शुरू करेगा। वह दायें अर्द्ध-क्षेत्र के विपक्षी को सर्विस देगा। यदि विपक्षी खिलाड़ी चिड़िया (शटल कॉक) के भूमि से स्पर्श करने से पहले उसे वापिस कर दे तो खेल आरम्भ करने वाला खिलाड़ी फिर उसे वापिस करेगा। इस प्रकार खेल तब तक जारी रहेगा जब तक कि फाऊल न हो जाए या चिड़िया खेल में न रहे। सर्विस वापिस न होने अथवा विपक्षी द्वारा फाऊल होने की दशा में सर्विस करने वाला एक अंक जीत जाएगा। सर्विस करने अथवा विपक्षी द्वारा फाऊल होने की दशा में सर्विस करने वाला एक अंक जीत जाएगा। सर्विस करने वाले पक्ष के खिलाड़ी अपना अर्द्ध-क्षेत्र बदलेंगे। अब सर्विस करने वाला बायें अर्द्धक में रहेगा तथा सामने की ओर बायें अर्द्धक का खिलाड़ी सर्विस प्राप्त करेगा।
बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 3
(2) प्रत्येक पारी के आरम्भ में प्रत्येक टीम पहली सर्विस दायें अर्द्ध-क्षेत्र से करेगी।
सर्विस सम्बन्धी अन्य नियम (Some other rules regarding Service)—

  1. सर्विस वही खिलाड़ी प्राप्त करेगा जिसे सर्विस दी जाती है। यदि चिड़िया दूसरे खिलाड़ी को स्पर्श कर जाए या वह उसे मार दे तो सर्विस करने वाले को अंक मिल जाता है। एक खिलाड़ी खेल में दो बार सर्विस प्राप्त नहीं कर सकता।
    बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 4
  2. पहली पारी में खेल आरम्भ करने वाला केवल एक ही खिलाड़ी सर्विस करेगा। आगे की पारियों में प्रत्येक खिलाड़ी सर्विस कर सकता है। खेल जीतने वाला पक्ष ही पहले सर्विस करेगा। जीते हुए पक्ष का कोई भी खिलाड़ी सर्विस कर सकता है और हारे हुए पक्ष का कोई भी खिलाड़ी इसे प्राप्त कर सकता है।
  3. यदि कोई खिलाड़ी अपनी बारी के बिना या ग़लत अर्द्ध-क्षेत्र से सर्विस कर दे और अंक जीत जाए तो वह सर्विस ‘लैट’ (LET) कहलाएगी, परन्तु इस ‘लैट’ की मांग दूसरी सर्विस शुरू होने से पहले की जानी चाहिए।

सिंगल्ज खेल के लिए (For Singles) ऊपर के सभी नियम सिंगल्ज़ खेल में लागू होंगे परन्तु—

  1. खिलाड़ी उसी दिशा में दायें अर्द्ध-क्षेत्र में सर्विस करेगा या प्राप्त करेगा जब स्कोर शून्य (0) है या खेल में सम (Even) अंक प्राप्त किए गए हों। अंक विषय (Odd) होने की दशा में सर्विस सदैव बायें अर्द्ध-क्षेत्र की ओर से प्राप्त की जाएगी।
  2. अंक बन जाने पर दोनों खिलाड़ी बारी-बारी से अर्द्ध-क्षेत्र बदलेंगे।

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बैडमिन्टन खेल में त्रुटियों का वर्णन करें।
उत्तर-
त्रुटियां (Faults) खेल रहे पक्ष के खिलाड़ी द्वारा त्रुटि होने पर उस पक्ष का सर्विस करने वाला खिलाड़ी आऊट हो जाएगा। यदि विपक्षी त्रुटि करता है तो खेल रहे पक्ष को एक अंक प्राप्त होगा।
त्रुटि मानी जाएगी—

  1. यदि सर्विस करते समय चिड़िया खिलाड़ी की कमर से ऊंची हो या रैकट का अगला सिरा चिड़िया को मारते समय सर्विस करने वाले रैकट वाले हाथ से ऊंचा उठा हो।
  2. यदि सर्विस करते समय खिलाड़ी के पांव ठीक अर्द्ध-क्षेत्र में न हों।
  3. यदि खिलाड़ी सर्विस करने से पहले या सर्विस करते समय जानबूझ कर विपक्ष के रास्ते में रुकावट डाले।
  4. यदि सर्विस करते समय, खेल के समय चिड़िया सीमाओं से बाहर निकल जाए, जाल के बीच या नीचे से निकल जाए या जाल न पार कर सके या किसी खिलाड़ी के किसी कपड़े या छाती को छू जाए।
  5. यदि खेल के समय जाल पर जाने पर पहले ही मारने वाली की ओर चिड़िया टकरा जाए।
  6. जब चिड़िया खेल में हो और खिलाड़ी रैकट शरीर या कपड़ों से जाल या बल्लियों को छू दे।
  7.  चिड़िया रैकट पर रुक जाए, कोई खिलाड़ी चिड़िया को लगातार दो बार मार दे या पहले वह और बाद में उसका साथी बारी-बारी लगातार मार दे।
  8. विपक्षी तैयार माना जाएगा यदि खेल के समय वह चिड़िया को वापिस करता है या मारने की चेष्टा करता है भले ही वह क्षेत्र की सीमा के बाहर खड़ा हो या भीतर।
  9. यदि कोई खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी की खेल में रुकावट डालता है।

साधारण नियम
(General Rules)

  1. सर्विस करने वाला या सर्विस प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अपने-अपने अर्द्ध-क्षेत्रों की सीमाओं में खड़े होंगे तथा इनके दोनों पांवों के कुछ अंग सर्विस प्राप्त होने तक भूमि से टिके रहेंगे।
  2. सर्विस उस समय तक नहीं करनी चाहिए जब तक कि विपक्षी तैयार नहीं होता, परन्तु यदि विपक्षी सर्विस प्राप्त करने की चेष्टा करता है तो उसे तैयार माना जाएगा।

खेल में आराम-यदि दोनों टीमें सहमत हों तो दूसरी तथा तीसरी खेल के मध्य में पांच मिनट का आराम ले सकती हैं।
फाऊल
(Foul)
अधिकारी फाऊल खेलने पर अथवा खेल में किसी प्रकार की अनुचित कारवाई के लिए खिलाडियों को दो प्रकार के कार्ड दिखा सकता है, जो इस प्रकार हैं—
पीला कार्ड (Yellow Card)- यह कार्ड खिलाड़ी को उसके अनुचित व्यवहार के लिए दिखाया जाता है।
लाल कार्ड (Red Card)- यह कार्ड मैच अथवा टूर्नामैंट से बाहर निकालने के लिए दिखाया जाता है।

PSEB 10th Class Physical Education Practical बैडमिन्टन (Badminton)

प्रश्न 1.
बैडमिन्टन में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं ?
उत्तर-
बैडमिन्टन में दो प्रकार की खेल होती है जैसे-सिंगल्ज़ और डबल्ज़। सिंगल्ज़ में 2 खिलाड़ी होते हैं जिनमें एक खिलाड़ी खेलता है और एक खिलाड़ी अतिरिक्त (Substitute) होता है। डबल्ज में तीन खिलाड़ी होते हैं जिनमें दो खेलते हैं और एक अतिरिक्त (Substitute) होता है।

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न 2.
बैडमिन्टन कोर्ट की लम्बाई-चौड़ाई बताओ।
उत्तर-
बैडमिन्टन में दो तरह के कोर्ट होते हैं—

  1. सिंगल्ज़ में लम्बाई 44 फुट और चौड़ाई 17 फुट होती है।
  2. डबल्ज़ में लम्बाई 44 फुट और चौड़ाई 20 फुट होती है।

प्रश्न 3.
खेल किस प्रकार शुरू होता है ?
उत्तर-
टॉस जीतने वाला यह फैसला करता है कि सर्विस करनी है या साइड लेनी है।

प्रश्न 4.
खेल कितने अंकों की होती है ?
उत्तर-
बैडमिन्टन खेल लड़कों की 15 और लड़कियों की 11 अंकों की होती

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न 5.
बैडमिन्टन कोर्ट को हम कितने भागों में बांट सकते हैं ?
उत्तर-
इसको हम दो भागों में बांट सकते हैं-दाईं कोर्ट और बाई कोर्ट।

प्रश्न 6.
बैडमिन्टन कोर्ट में साइडों की गैलरी की लम्बाई-चौड़ाई बताओ।
उत्तर-
बैडमिन्टन कोर्ट में साइडों की लम्बाई 2/2 फुट और चौड़ाई 19 फुट होती है।

प्रश्न 7.
जाल की लम्बाई बताओ।
उत्तर-
जाल की लम्बाई इतनी हो कि सीमा रेखाओं के दोनों ओर फैल जाए। उसकी चौड़ाई 2 फुट-6 इन्च हो और स्तम्भों की तरफ से इसकी ऊंचाई 5 फुट 1 इन्च हो और मध्य में इसकी ऊंचाई 5 फुट हो।

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न 8.
शटल का भार बताओ।
उत्तर-
शटल का भार 73 ग्रेन से 85 ग्रेन तक होता है।

प्रश्न 9.
डबल्ज़ खेल के मुख्य नियम बताओ।
उत्तर-

  1. इसमें कुल चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। दो-दो की टीम होती है। टॉस के पश्चात् टीमें अपनी-अपनी कोर्ट सम्भाल कर सर्विस शुरू करती हैं।
  2. इसमें लड़कों के लिए 15 प्वाईंट और लड़कियों के 11 प्वाईंट होते हैं।
  3. यदि 15 प्वाईंट की खेल हो तो 14-14 बराबर होने पर यह गेम 3 प्वाईंट और आगे चल सकती है।

प्रश्न 10.
सिंगल खेल के क्या नियम हैं ?
उत्तर-
इस खेल के लिए डबल के सारे नियम लागू होते हैं। केवल निम्नलिखित बातें ध्यान योग्य हैं—

  1. जब सर्विस करने वाले का प्वाईंट Even हो तो सर्विस हमेशा दाईं कोर्ट में की जाती है या प्राप्त की जाती है। यदि Odd हो तो बाईं कोर्ट में से सर्विस करनी और प्राप्त करनी चाहिए।
  2. एक प्वाईंट हो जाने पर खिलाड़ी कोर्ट बदल लेते हैं।

बैडमिन्टन (Badminton) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न 11.
बैडमिन्टन खेल की मुख्य त्रुटियों का वर्णन करो।
उत्तर-

  1. यदि सर्विस ओवर हैड हो अर्थात् सर्विस करते समय शटल खिलाड़ी की कमर से ऊपर हो या उसका हाथ रैकट वाले हाथ से ऊपर हो।
  2. यदि सर्विस करते समय शटल गलत क्षेत्र में जाकर गिरे भाव वह सर्विस करने वाले के सामने वाले आधे भाग में जाकर गिरे या लम्बी सर्विस रेखा से एक तरफ जा गिरे।
  3. सर्विस करते समय खिलाड़ी के पैर ठीक आधे क्षेत्र में न हो या जब तक सर्विस न हो चुके, सर्विस प्राप्त करने वाले खिलाड़ी के पैर अपने अर्द्धक्षेत्र में न हों।
  4. यदि खेल के समय दोनों खिलाड़ी एक समय ही शटल पर चोट करें।
  5. यदि खेल के मध्य खिलाड़ी का रैकट, कपड़ा आदि नैट को छू जाएं।

Leave a Comment