PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 7 देश-प्रेम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 देश-प्रेम

Hindi Guide for Class 6 देश-प्रेम Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

मानचित्र = नक्शा
संस्कृति = सभ्यता का वह स्वरूप जो आध्यात्मिक एवं मानसिक विशिष्टता का द्योतक होता है
राष्ट्रवंदना = राष्ट्र अथवा देश का गुणगान
स्वाभाविक = प्राकृतिक
परतन्त्र = गुलाम
धर्मनिरपेक्ष = सभी धर्मों को समान मानना
शिष्टता = सभ्य व्यवहार
स्वाभिमान = आत्म-सम्मान
वात्सल्य = संतान के प्रति माता-पिता का स्नेह
संवद्धन = बढ़ाना
वशीभूत = वश में होना, अधीन
उल्लेखनीय = उल्लेख करने योग्य, बताने योग्य
लोकतांत्रिक = लोकतंत्र संबंधी
संरक्षण = रक्षा करना
पर्यावरण = चारों ओर का वातावरण
प्राकृतिक = कुदरती
आपदाओं = विपत्तियाँ
टिप्पणी = संक्षेप में प्रकट की गई राय
भद्दी = बुरी, गंदी

2. लिंग बदलो

1. अध्यापिका = ……………
2. लाला = …………
3. सिंह = ……………….
4. दास = …………….
उत्तर:
1. अध्यापिका – अध्यापक
2. सिंह – सिंहनी
3. लाला – ललाइन
4. दास – दासी

3. वचन बदलो

1. तिरंगा = ……………
2. चेहरा = ………….
3. बेड़ी = ……………
4. रेल = ………….
5. सीमा = ………….
6. चित्र = …………..
7. झील = …………..
8. कक्षा = ……………
उत्तर:
1. तिरंगा = तिरंगे
2. चेहरा = चेहरे
3. बेड़ी = ‘बेड़ियाँ
4. रेल = रेलें
5. सीमा = सीमाएँ
6. चित्र = चित्रो
7. झील = झीलें
8. कक्षा = कक्षाओं

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

4. विपरीतार्थक शब्द लिखो

1. पवित्र = ……………..
2. परतन्त्र = ……………..
3. शान्ति = ……………..
4. सहयोग = ………………
5. साकार = ………………
6. उच्च = ………………
7. निर्माण = …………………
8. अव्यवस्था = ……………..
उत्तर:
1. पवित्र = अपवित्र
2. परतन्त्र = स्वतन्त्र
3. शान्ति = अशान्ति
4. सहयोग= असहयोग
5. साकार = निराकार
6. उच्च = नीच
7. निर्माण = विध्वंस
8. अव्यवस्था = व्यवस्था

5. पर्यायवाची शब्द लिखो

1. भूमि = ……………..
2. माँ = ………………
3. सम्पत्ति = ………….
4. जंगल = ……………..
5. नदी = ………………
6. ध्वज = …………………..
7. प्रगति = ……………..
8. मनुष्य = ……………..
उत्तर:
1. भूमि = धरती, भू
2. माँ = माता, मातृ
3. सम्पत्ति = धन, दौलत
4. जंगल = वन, कानन
5. नदी = सरिता, तटिनी
6. ध्वज = झण्डा, पताका
7. प्रगति = तरक्की, उन्नति
8. मनुष्य = मानव, मनुज

6. वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखो

1. विद्या ग्रहण करने का स्थान = ……………………
2. जिसकी आत्मा महान् हो = ……………….
3. तीन रंगों वाला = …………………
4. जो विद्या ग्रहण करे = ………………..
5. अपना राज्य = ……………….
6. शिष्टतापूर्ण आचरण और व्यवहार = ………………………
7. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला = ……………..
8. शहीद होने को तैयार = …………………….
उत्तर:
1. विद्या ग्रहण करने का स्थान – विद्यालय।
2. जिसकी आत्मा महान् हो। – महात्मा।
3. तीन रंगों वाला – तिरंगा।
4. जो विद्या ग्रहण करे – विद्यार्थी।
5. अपना राज्य – स्वराज्य।
6. शिष्टतापूर्ण आचरण और व्यवहार -शिष्टाचार।
7. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला – ऐतिहासिक।
8. शहीद होने को तैयार – शहादतोन्मुख।

7. विशेषण बनाओ

1. भारत = …………….
2. राष्ट्र = ………………
3. देश = ………………
4. शिक्षा = …………….
5. विज्ञान = ………….
6. संस्कृति = …………….
उत्तर:
1. भारत = भारतीय
2. राष्ट्र = राष्ट्रीय
3. देश = देशीय
4. शिक्षा = शिक्षित
5. विज्ञान = वैज्ञानिक
6. संस्कृति = सांस्कृतिक

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

7. शुद्ध करो

1. भूकमप = ………………
2. संसकृति = …………..
3. प्रकृतिक = …………..
4. महातमा = ………………
5. शान्ति = ………………
6. शिस्टाचार = ………….
7. सम्पत्ती = ………………
उत्तर:
शुद्ध शब्द
1. भूकमप = भूकम्प
2. संसकृति = प्राकृतिक
3. प्रकृतिक = संस्कृति
4. महातमा = महात्मा
5. शान्ति = शान्ति
6. शिस्टाचार = शिष्टाचार
7. सम्पत्ती = सम्पत्ति

9. वाक्यों में प्रयोग करो

ध्वज = …………….
संकल्प =  …………..
अर्पित = …………..
मातृभूमि = ……………..
विस्फोट ………….
संग्राम = …………………
आकार = ………………….
पर्यावरण = ………….
निमग्न = ……….
उत्तर:
1. ध्वज – लाल किले पर तिरंगा ध्वज लहरा रहा है।
2. संकल्प – मैंने दहेज न लेने का संकल्प किया है।
3. अर्पित – मैं अपनी सेवाएं देश के प्रति अर्पित करता हूँ।
4. मातृभूमि – भारत हमारी मातृभूमि है।
5. विस्फोट – मन्दिर के बाहर भयंकर विस्फोट हुआ।
6. संग्राम – स्वतन्त्रता संग्राम में कई वीर शहीद हुए।
7. आकार – इस बल्ले का आकार ठीक नहीं है।
8. पर्यावरण – हमें अपने आस – पास के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना चाहिए।
9. निमग्न – महात्मा जी प्रभु भक्ति में निमग्न हो गए।

10.(1) ये सब वे देश प्रेमी हैं।
इन दोनों का स्थान उच्च है।
ऊपर लिखे वाक्यों में ‘ये’, ‘इन’ किसी निश्चित व्यक्ति का बोध कराते हैं, अतः निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
जिस सर्वनाम से दूरवर्ती अथवा समीपवर्ती व्यक्ति, प्राणी, वस्तु और घटना का निश्चित बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे-यह, ये, वह, वे।

(2) कुछ तिरंगा चित्रित कर रहे थे।
आपके पड़ोस में कोई अशिक्षित है।
काव्या कुछ पूछने के लिए खड़ी हो गई।

पीछे दिए वाक्यों में ‘कुछ’, ‘कोई’ किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराते, अतः अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति, प्राणी या वस्तु का बोध नहीं होता उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं, जैसे-कोई, कुछ।

विचार-बोध

(क)
प्रश्न 1.
बच्चे चित्र प्रतियोगिता में क्या-क्या बना रहे थे ?
उत्तर:
चित्र प्रतियोगिता में बच्चे भारत का मानचित्र तथा तिरंगा तथा कुछ महात्मा गांधी, भगत सिंह आदि के चित्र बना रहे थे।

प्रश्न 2.
देश-प्रेम से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
देश प्रेम से अभिप्राय है अपने देश के प्रति प्रेम भाव रखते हुए देश की उन्नति और विकास में योगदान देना और देश के गौरव की रक्षा अपने प्राणों से भी बढ़ कर करना।

प्रश्न 3.
प्रेम के सम्बन्ध में माँ और मातृभूमि का उच्च स्थान कैसे है ?
उत्तर:
जिस प्रकार माँ अपनी ममता, करूणा और स्नेह तथा प्यार से अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसी मातृभूमि भी अपनी वायु, अन्न, जल तथा पोषक पदार्थों से सबका पालन करती है। इसीलिए प्रेम के सम्बन्ध में इन दोनों का स्थान उच्च है।

प्रश्न 4.
स्वाधीनता संग्राम के कुछ देशप्रेमियों के योगदान का वर्णन करो।
उत्तर:
लाला लाजपत राय, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गाँधी, जवाहर लाल नेहरु तथा लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनेक देशप्रेमियों ने देश को स्वतन्त्र करवाने के लिए अनेकों कष्ट सहे। लाला लाजपतराय को अंग्रेज़ों की लाठियाँ खानी पड़ी, भगत सिंह ने फाँसी का फंदा हँसते-हँसते चूमा तो सुभाष चन्द्र बोस ने अपनी फौज बना कर देश को स्वतन्त्र करवाना चाहा। र देश को स्वतन्त्र करवाना चाहा।.

प्रश्न 5.
स्वतन्त्रता के बाद किस प्रकार के नए भारत का निर्माण हुआ ?
उत्तर:
स्वतन्त्रता के बाद नए भारत का निर्माण सबसे बड़े लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में हुआ। भारत का विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और संचार के साथ-साथ विज्ञान के क्षेत्र में हुआ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

प्रश्न 6.
स्वतंत्रता के बाद देश-प्रेम की परिभाषा कैसे बदली है ?
उत्तर:
स्वतंत्रता, के बाद देश-प्रेम की परिभाषा भी बदली है। आज केवल पन्द्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी तथा कुछ राष्ट्रीय पर्वो तक ही देश-प्रेम की भावना सीमित होकर रह गई है। अपने अधिकारों की बात तो हर कोई करता है लेकिन देश के प्रति अपने कर्तव्यों की बात कोई नहीं करता।

(ख)
प्रश्न 1.
देश, राष्ट्र और देश-प्रेम किसे कहते हैं ?
उत्तर:
देश-भूमि के टुकड़े का वह इलाका जहाँ कई लोग वास करते हैं।
राष्ट्र-राष्ट्र, भूमि, के उस इलाके के रहने वाले लोगों को और उनकी संस्कृति को . कहते हैं।
देश-प्रेम-देश-प्रेम के अभिप्राय है कि मनुष्य अथवा मनुष्यों के वे कार्य जिनसे उनके देश का हित, विकास और कल्याण होता हो, देश-प्रेम कहलाता है।

प्रश्न 2.
नागरिकों के देश के प्रति क्या कर्त्तव्य हैं जिनका पालन कर के देश-प्रेम का परिचय दे सकते हैं ?
उत्तर:
प्रत्येक नागरिक चाहे वह अध्यापक हैं, डॉक्टर है या इंजीनियर हैं अपना कार्य अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हुए देश के विकास में अपना सहयोग दें, राष्ट्र,-गान, राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय सम्पति का सम्मान करें तथा इसे हानि होने से बचाकर वह अपने देश-प्रेम का परिचय दे सकता है।

प्रश्न 3.
बच्चे देश-सेवा कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर:
बच्चे, किसी अशिक्षित को शिक्षा प्रदान करके, बाढ़, भूकम्प और सूखा पीड़ितों की रक्षा और सहायता करके देश सेवा कर सकते हैं।

आत्म-बोध

1. घर, समाज और स्कूल-सभी जगह हमारे व्यवहार में देश-प्रेम झलकना चाहिए।
2. स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियाँ पढ़े और प्रतिदिन प्रार्थना में इस विषय पर चर्चा करें। (विद्यार्थी स्वयं करें)।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत कब आज़ाद हुआ ?
(क) 15 अगस्त, 1947 को
(ख) 16 अगस्त, 1945 को
(ग) 15 अगस्त, 1942 को
(घ) 15 अगस्त, 1949 को
उत्तर:
(क) 15 अगस्त, 1947 को

प्रश्न 2.
युवा पीढ़ी को किसके विकास में सहयोग करना चाहिए ?
(क) अपने
(ख) दूसरों के
(ग) देश के
(घ) विदेश के
उत्तर:
(ग) देश के

प्रश्न 3.
आजाद हिंद फौज की स्थापना किसने की ?
(क) सुभाष चन्द्र बोस ने
(ख) लाला लाजपतराय ने
(ग) शहीद भगत सिंह ने
(घ) चंद्रशेखर आजाद ने
उत्तर:
(क) सुभाष चन्द्र बोस ने

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से मनुष्य का पर्याय है :
(क) मानव
(ख) दानव
(ग) रावण
(घ) रावन
उत्तर:
(क) मानव

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘ध्वज’ का पर्याय नहीं है ?
(क) झंडा
(ख) फंडा
(ग) पताका
(घ) तिरंगा
उत्तर:
(ख) फंडा

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से ‘भारत’ का विशेषण छांटिए :
(क) भारतीमाता
(ख) भारतमाता
(ग) भारतीय
(घ) विभारतीय
उत्तर:
(ग) भारतीय

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से विशेषण शब्द चुनें :
(क) राष्ट्रीय
(ख) राष्ट्र
(ग) भारत
(घ) देव
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन-सा शब्द है ?
(क) ये
(ख) कोई
(ग) कुछ
(घ) कहाँ
उत्तर:
(क) ये

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 7 देश-प्रेम

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
(क) ये
(ख) वे
(ग) कोई
(घ) कहां
उत्तर:
(ग) कोई

देश-प्रेम Summary

पाठ का सार

‘देश-प्रेम’ विषय पर ‘चित्र बनाओ’ प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत के मानचित्र, तिरंगे झंडे, राष्ट्रीय प्रतीकों और नेताओं के चित्र बनाए थे। अध्यापिका ने देश-प्रेम के विषय में बताया कि देश की रक्षा और इसकी उन्नति और विकास में सहयोग देने के देश-प्रेम कहते हैं। माँ हमें जन्म देती है और मातृभूमि हमारे पालन-पोषण में सहायक सिद्ध होती है। देशप्रेम की डोर से सारे देशवासी मोतियों की माता की तरह गुंथे रहते हैं। इसी भावना के कारण देशवासी ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एकजुट हो गए थे। महात्मा गांधी, तिलक, लाला लाजपत राय, सुभाषचंद्र बोस आदि सब देश-प्रेमी थे। इनके प्रयत्नों से देश 15 अगस्त, सन् 1947 को स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता के बाद देश ने बहुत तेजी से विकास किया है। यह देश हमारा है और हमें इसकी संपत्ति की सदा रक्षा करनी चाहिए। अपनी बातों को मनवाने के लिए कभी भी देश की संपत्ति की तोड़-फोड़ नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थियों को एन०सी०सी० और एन०एस०एस० से जुड़ कर देश-सेवा करनी चाहिए। हमें पर्यावरण की रक्षा, प्राकृतिक आपदाओं और विभिन्न दुर्घटनाओं की स्थिति में दूसरों की सहायता में हाथ बंटाना चाहिए। देश के विकास के हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में परिश्रम और निष्ठा से काम करना चाहिए। युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह देश का विकास करने में सहयोग करे।

कठिन शब्दों के अर्थ:
मानचित्र = नक्शा। प्रतीक = चिह्न। उकेर = बनाना, अंकित करना। महज = सिर्फ। उन्नति = तरक्की, विकास, प्रगति। योगदान = सहयोग। गौरव = बड़प्पन। जिज्ञासापूर्वक = उत्सुकता से भरकर। वात्सल्य = माता-पिता का । बालक के प्रति स्नेह। शिष्टता = सभ्य आचरण। संवर्द्धन = बढ़ाना। स्वाभाविक = सहज, प्राकृतिक। निमग्न = लीन। आघात = चोट, हानि। वशीभूत = वश में, अधीन। अर्पित = न्योछावर, वारना। स्वाधीनता संग्राम = आजादी की लड़ाई। उल्लेखनीय = वर्णन के योग्य। अहिंसा = हिंसा न करना। स्वराज = अपना राज्य। परतन्त्रता = गुलामी। लाचार = बेबस, मजबूर। भर्राए = भरे। सार्वजनिक सम्पत्ति = सब लोगों से सम्बन्धित सम्पत्ति। संरक्षण = बचाव। भददी = बुरी, असभ्य। आपदाओं = मुसीबतों, मुश्किलों। जज्बा = भावना। जुनून = उत्साह, जोश। सतत् = लगातार। कोसना = भला-बुरा कहना। संकल्प = प्रण, प्रतिज्ञा।

Leave a Comment