PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती (2nd Language)

Hindi Guide for Class 8 PSEB हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती Textbook Questions and Answers

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 1
उत्तर :
छात्र स्वयं अभ्यास करें।

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 2
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं अभ्यास करें।

3. शब्दार्थ

  • हिम्मत = हौसला
  • नैया = जीवन रूपी नैया
  • रग = नाड़ी, नस
  • सिंधु = सागर, समुद्र
  • गोताखोर = पानी में डुबकी लगाने वाला
  • सहज ही = आसानी से
  • चुनौती = ललकार
  • चैन = आराम

उत्तर :
सप्रसंग व्याख्या में पद्यांशों के साथ दे दिए गए हैं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) कवि के अनुसार किन लोगों की हार नहीं होती?
उत्तर :
कवि के अनुसार हिम्मत करने वाले लोगों की हार नहीं होती।

(ख) नन्ही चींटी की क्या विशेषता है?
उत्तर :
नन्हीं चींटी दाना लेकर दीवार पर चढ़ने के लिए सैंकड़ों प्रयास करती है। दीवार पर बार – बार प्रयास करने से ही उसके मन में विश्वास भर जाता है और वह अंततः दीवार पर चढ़ने में सफल हो जाती है।

(ग) गोताखोर सिंधु में डुबकियाँ क्यों लगाता है?
उत्तर :
गोताखोर मोती निकालने के लिए सिंधु में डुबकियाँ लगाता है।

(घ) हिम्मत करने वालों को असफलता को किस रूप में स्वीकार करना चाहिए?
उत्तर :
हिम्मत करने वालों को असफलता को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(i) ‘चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है’ यह पंक्ति कवि ने किसके लिए कही है और क्यों?
उत्तर :
यह पंक्ति कवि ने चींटी के लिए कही है क्योंकि चींटी के मन का विश्वास उसकी रगों में भर गया था।

(ii) गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ?
उत्तर :
गोताखोर को सागर से मोती निकालने के लिए डुबकियाँ लगानी पड़ती हैं। उसे बार – बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।

(iii) इन काव्य-पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें:
असफ लता एक चुनौती ________________ मत भागो तुम।
उत्तर :
उत्तर के लिए व्याख्या भाग देखिए।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

6. पर्यायवाची शब्द लिखें :

  1. लहर = ____________________
  2. नैया = ____________________
  3. कोशिश = ____________________
  4. सिंधु = ____________________
  5. उत्साह = ____________________
  6. हाथ = ____________________
  7. संघर्ष = ____________________
  8. हिम्मत = ____________________

उत्तर :

  1. लहर = तरंग, कंप, उर्मि
  2. नैया = नाव, नौका, किश्ती
  3. कोशिश = प्रयास, प्रयत्न, यत्न
  4. सिन्धु = सागर, जलनिधि, समुद्र
  5. उत्साह = साहस, स्फूर्ति, हिम्मत
  6. हाथ = हस्त, कर, हत्थ
  7. संघर्ष = टकराव, प्रयत्न, युद्ध
  8. हिम्मत = साहस, वीरता, हौंसला।

7. विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें :

  1. नन्ही = _____________________
  2. मेहनत = _____________________
  3. विश्वास = _____________________
  4. सफल = _____________________
  5. हार = _____________________
  6. साहस = _____________________

उत्तर :

  1. नन्ही = बड़ी
  2. मेहनत = कामचोरी
  3. विश्वास = अविश्वास
  4. सफल = असफल
  5. हार = जीत
  6. साहस = कायरता।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

8. संज्ञा शब्द चुनकर सही का निशान () लगाओ:

डरकर [ ]
दाना [ ]
जब [ ]
चींटी [ ]
चढ़ना [ ]
मोती [ ]
देखो [ ]
असफलता [ ]
तुम [ ]
हाथ [ ]
सिंधु [ ]
साहस [ ]
उत्तर :
संज्ञा शब्द – चींटी, सिन्धु, दाना, हाथ, मोती।

9. (क) मौखिक अभिव्यक्ति
अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की इसी भाव से मिलती-जुलती कविता ‘कर्मवीर’ की इन पंक्तियों को पढ़ें :

देखकर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं।
रह भरोसे भाग के दुख भोग पछताते नहीं।।
काम कितना ही कठिन हो, किंतु उकताते नहीं।
भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं।
हो गए इक आन में उनके बुरे दिन भी भले।
सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले-फले।।
उत्तर :
अर्थ – कवि कहता है कि वीर पुरुष अपने सामने अनेक बाधाओं और विघ्नों को देखकर भी घबराते नहीं। वे कभी भी भाग्य के भरोसे रहकर पश्चाताप नहीं करते। वे कठिन काम से भी जी नहीं चुराते और न ही वे भीड़ में जाकर अपनी चंचलता दिखाते। ऐसे वीरों की एक प्रतिज्ञा से ही बुरे दिन भी अच्छे हो गए। इसी कारण हर जगह और प्रत्येक काल में वे ही फूले – फले हैं, उन्होंने ही प्रगति की है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

(ख) रामधारी सिंह दिनकर की निम्नलिखित पंक्तियों से भी प्रेरणा लें :
जो लोग पाँव भीगने के खौफ से बचते रहते हैं, समुद्र में डूब जाने का खतरा उन्हीं के लिए है। लहरों में तैरने का जिन्हें अभ्यास है, वे मोती लेकर बाहर आयेंगे।
उत्तर :
छात्र स्वयं पढ़ें और प्रेरणा लें।

(ग) राजा ब्रूस की कहानी अपने अध्यापक से सुनें।
उत्तर :
अपने अध्यापक/अध्यापिका के सहयोग से स्वयं करें।

(घ) बच्चो ! अध्यापक की मदद से रामधारी सिंह दिनकर का लिखा ‘हिम्मत और जिंदगी’ प्रेरक निबंध जरूर पढ़ें।
उत्तर :
अपने अध्यापक/अध्यापिका के सहयोग से स्वयं पढ़ें।

10. लिखित अभिव्यक्ति :
मान लीजिए आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया। परंतु आप विजयी नहीं हो पाये। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
उत्तर :
ऐसी स्थिति में हम और अधिक प्रयास करेंगे। पहले से अधिक मेहनत करेंगे और अवश्य ही सफल होकर दिखलाएंगे।

11. सोचिए और लिखिये :
बॉक्स में दिये गये शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर सीढ़ी में लिखें। जिनसे आप सफलता के शिखर तक पहुँच सकें।
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 3
उत्तर :
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 1 हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती 4

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

परीक्षोपयोगी अन्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ कविता में कवि ने क्या प्रेरणा दी है?
उत्तर :
प्रस्तुत कविता में कवि डॉ० हरिवंशराय बच्चन ने मनुष्य को हिम्मत से संघर्ष करने की प्रेरणा दी है। चींटी और गोताखोर के द्वारा कवि ने बार – बार प्रयास करने तथा परिश्रम करने को कहा है।

प्रश्न 2.
इस कविता से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर :
इस कविता से हमें जीवन में हिम्मत और साहस से परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 3.
असफलता को किस रूप में स्वीकार करना चाहिए ?
उत्तर :
असफलता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

प्रश्न 4.
कवि ने जीवन में क्या त्यागने की प्रेरणा दी है ?
उत्तर :
कवि ने जीवन में नींद और आराम को त्यागने की प्रेरणा दी है।

प्रश्न 5.
जय – जयकार कैसे होती है ?
उत्तर :
जय – जयकार कठिन परिश्रम और संघर्ष करने से होती है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

प्रश्न 6.
नैया पार किसकी होती है ?
उत्तर :
जो लोग लहरों से डरकर नहीं भागते और उनके साथ साहसपूर्ण संघर्ष करते हैं। उनकी नैया पार होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें –

प्रश्न 1.
किन की हार नहीं होती?
(क) हिम्मतियों की
(ख) शैतानों की
(ग) कायरों की
(घ) दोगुलों की।
उत्तर :
(क) हिम्मतियों की

प्रश्न 2.
दीवारों पर चढ़ते हुए सौ बार कौन फिसलती है ?
(क) छिपकली
(ख) चींटी
(ग) गिरगिट
(घ) कॉकरोच।
उत्तर :
(ख) चींटी।

प्रश्न 3.
मन का विश्वास रगों में क्या भरता है ?
(क) रक्त
(ख) क्रोध
(ग) साहस
(घ) प्रेम।
उत्तर :
(ग) साहस।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

प्रश्न 4.
असफलता क्या है ?
(क) चुनौती
(ख) निराशा
(ग) बोझ
(घ) कष्ट।
उत्तर :
(क) चुनौती

प्रश्न 5.
हिम्मत करने वालों की क्या नहीं होती ?
(क) विजय
(ख) सफलता
(ग) हार
(घ) जीत।
उत्तर :
(ग) हार

प्रश्न 6.
कवि कया करने की प्रेरणा देता ?
(क) आराम
(ख) संघर्ष
(ग) गिड़गिड़ाओ
(घ) कुछ न करो।
उत्तर :
(ख) संघर्ष

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती Summary in Hindi

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती कविता का सार

“हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता डॉ० हरिवंशराय बच्चन द्वारा लिखित है। इसमें कवि ने साहसी पुरुषों की जीत का संदेश दिया है। साहसी लोगों की जीवन में कभी हार नहीं होती। जो लोग लहरों से डरते रहते हैं उनकी कभी नैया पार नहीं लगती। उदाहरण के रूप में वे समझाते है कि जैसे नन्हीं – सी चींटी दाना लेकर दीवारों पर चढ़ते हुए सैंकड़ों बार फिसलती है किन्तु वह हार नहीं मानती।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

उसके मन का विश्वास उसमें साहस पैदा करता है। इस विश्वास से उसे चढ़कर गिरना और गिरकर चढ़ना बुरा नहीं लगता था। वे अंत में सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं। वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर लेती है। एक गोताखोर मोती पाने की आशा में सागर में अनेक बार गोते लगाता है और अनेक बार खाली हाथ लौटता है किन्तु उसे पता है कि पानी में मोती आसानी से नहीं मिलते इसी बात से उसका उत्साह दुगुना बढ़ जाता है।

इसी उत्साह एवं हिम्मत से गोताखोर मोती प्राप्त कर लेता है। कवि ने प्रेरणा देते हुए कहा है कि असफलता को सदा एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। हमें उसमें कमी को ढूंढकर उसका सुधार करना चाहिए। सफलता न मिलने तक नींद आराम त्याग देना चाहिए। मैदान छोड़कर कभी भी नहीं भागना चाहिए बल्कि अंत तक संघर्ष करना चाहिए क्योंकि जीवन में कुछ किए बिना ही जय प्राप्त नहीं होती।

सप्रसंग व्याख्या

1. हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती
लहरों से डरकर नैया पार नहीं होती।

शब्दार्थ –

  • नैया = नाव, नौका।

प्रसंग – यह पद्यांश हिन्दी की पाठ्य पुस्तक में संकलित ‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ शीर्षक कविता से लिया गया है। यह डॉ० हरिवंशराय बच्चन द्वारा रचित है। इसमें कवि ने जीवन में साहसपूर्ण संघर्ष करने तथा हिम्मत रखने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या – कवि कहता है कि यह बात बिल्कुल सत्य है कि जो लोग जीवन में हिम्मत करते, परिश्रम करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती। वे सदा विजयी होते हैं। जीवन में लहरों से भयभीत होकर कभी नाव किनारे नहीं लगती अर्थात् जो लोग कठिनाई रूपी लहरों से घबरा जाते हैं उन्हें कभी अपनी मंज़िल नहीं मिलती।

भावार्थ – मनुष्य को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

2. नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

शब्दार्थ –

  • रगों में = नसों में।
  • अखरता है = बुरा लगना।
  • मेहनत = परिश्रम।
  • कोशिश = प्रयास।

प्रसंग – यह पद्यांश डॉ० हरिवंशराय बच्चन द्वारा लिखित ‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने छोटी – सी चींटी के उदाहरण द्वारा मेहनत और कोशिश करने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या – कवि कहता है कि एक छोटी – सी चींटी जब अपने मुँह में दाना लेकर चलती है तो वह दीवार पर चढ़ते हुए सैंकड़ों बार फिसल जाती है। किन्तु उसके मन का विश्वास उसकी नसों में एक साहस भर देता है। जिससे उसे बार – बार गिरना और चढ़ना बुरा नहीं लगता। अंत में उसकी मेहनत और कोशिश रंग लाती है और वह अपनी मंज़िल को अवश्य ही प्राप्त कर लेती है। इसलिए यह सच है कि जीवन में कोशिश करने वाले लोगों की कभी हार नहीं होती। वे अवश्य विजयी होते हैं। उनका प्रयास सफल होता है।

भावार्थ – कवि ने मेहनत एवं प्रयास करने की प्रेरणा दी है क्योंकि मेहनती सदा सफल होते हैं।

3. डुबकियाँ सिन्धु में गोताखोर लगाता है
जा – जाकर खाली हाथ लौट आता है
मिलते न सहज ही मोती पानी में
बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।

शब्दार्थ –

  • सिन्धु = सागर, समुद्र।
  • गोताखोर = गोता लगाने वाला।
  • जा – जाकर = बार – बार जाकर या बार – बार गोता लगाकर।
  • सहज = आसानी से।
  • दूना = दुगुना।
  • हर = प्रत्येक।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 3 जय जवान! जय किसान!

प्रसंग – प्रस्तुत पद्यांश ‘हरिवंश राय बच्चन’ द्वारा लिखित ‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने गोताखोर के उदाहरण द्वारा हिम्मत करने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या – कवि कहता है कि कोई गोताखोर सागर से मोती ढूँढने के लिए बार – बार गोता लगाता है। वह बार – बार गोता लगाने के बावजूद भी बिना मोती लिए खाली हाथ ही वापस आ जाता है। उसका इसी हैरानी में दुगुना उत्साह बढ़ जाता है कि सागर से मोती आसानी से प्राप्त नहीं होते। वह अपनी हिम्मत से काम ले तो वह अवश्य सफल होता है। उसको हर बार निराशा नहीं मिल सकती। यह सच है कि जीवन में हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती।

भावार्थ – हिम्मत एवं उत्साह से कार्य करने वालों की कभी हार नहीं हो सकती।

4. असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन से त्यागो तुम
संघर्ष करो मैदान छोड़ो मत भागो तुम
कुछ किए बिना ही जय – जयकार नहीं होती
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।

प्रसंग – यह पद्यांश डॉ० हरिवंशराय बच्चन द्वारा रचित ‘हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’ नामक कविता से लिया गया है। यहाँ कवि ने मानव को असफलता को एक चुनौती स्वीकार कर संघर्ष करने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या – कवि मनुष्य को संघर्ष करने की प्रेरणा देते हुए कहता है कि जीवन में असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करना चाहिए। काम में कोई कमी रहने पर उसे देखकर सुधार करना चाहिए और जब तक इसमें सफलता नहीं मिले तो नींद और आराम भी त्याग देना चाहिए। जीवन में अंत तक संघर्ष करना चाहिए। संघर्ष से कभी भागना नहीं चाहिए। जीवन में कुछ कार्य किए बिना कभी किसी की जय – जयकार नहीं होती। हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती।

भावार्थ – कवि ने मानव को जीवन की राह में संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Leave a Comment