Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना Textbook Exercise Questions and Answers.
PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 18 साथी हाथ बढ़ाना (2nd Language)
साथी हाथ बढ़ाना अभ्यास
नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :
- ਸਾਥੀ = साथी
- ਅਧਿਆਪਕ = अध्यापक
- ਕੰਡਕਟਰ = कंडक्टर
- ਸੀਟੀ = सीटी
- ਟਿਫਿਨ = टिफिन
- ਨਾਸ਼ਤਾ = नाश्ता
- ਕਬੂਤਰ = कबूतर
- ਜਾਲ = जाल
- ਪਕੌੜੇ = पकौड़े
- ਪਿਕਨਿਕ = पिकनिक
![]()
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :
- ਅੰਨ = अनाज
- ਟੋਆ = गड्ढा
- ਇੱਟ = ईंट
पढ़ो, समझो और लिखो
(क) ध् + य = ध्य = अध्यापक
त् + न = न = प्रयत्न
स् + क = स्क = बिस्कुट
ड् + र = ड्र = ड्राइवर
स् + थ = स्थ = स्थ ल
ज् + य = ज्य = ज्यों
त् + थ = त्थ = पत्थर
त् + य = त्य = त्यों
क् + ट = क्ट = कंडक्टर
(ख) ड् + ड = ड्ड = लड्डू
बताओ
प्रश्न 1.
रवि धीरे-धीरे क्यों चल रहा था?
उत्तर :
रवि धीरे-धीरे चल रहा था क्योंकि उसके पैर में चोट लगी हुई थी।
प्रश्न 2.
बच्चों ने नाश्ता कैसे किया?
उत्तर :
बच्चा ने नाश्ता मिल-बाँट कर किया।
प्रश्न 3.
शिकारी ने कबूतरों को जाल में फँसाने के लिए क्या किया?
उत्तर :
शिकारी ने कबूतरों को जाल में फँसाने के लिए अनाज के दाने बिखराकर जाल बिछा दिया।
प्रश्न 4.
कबूतरों वाली कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :
कबूतरों वाली कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि मुसीबत के समय एकजुट होकर काम करना चाहिए।
![]()
प्रश्न 5.
बच्चों ने बस के पहिये को गड्ढे से बाहर कैसे निकाला?
उत्तर :
बच्चों ने बस के पहिये के नीचे ईंट पत्थर डाले और एकजुट होकर बस को धकेला। पहिया गड्ढे से बाहर निकल आया।
वाक्य बनाओ
- अध्यापक
- पिकनिक
- प्रतीक्षा
- कंडक्टर
- गड्ढा
उत्तर :
- अध्यापक-अध्यापक कक्षा में पढ़ाता है।
- पिकनिक-बच्चे पिकनिक मनाने गए।
- प्रतीक्षा-अध्यापक सबकी प्रतीक्षा कर रहा था।
- कंडक्टर-कंडक्टर ने सीटी बजाई।
- गड्ढा-बस का पहिया गड्ढे में फँस गया था।
पढ़ो, समझो और लिखो
(क) पूरी = पूरियाँ
कचौरी = कचौरियाँ
सीटी = सीटियाँ
कहानी = कहानियाँ
(ख) बच्चा = बच्चे
पकौड़ा = पकौड़े
दाना = दाने
पहिया = पहिये
मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ
- सहारा देना = सहायता करना
- टस से मस न होना = एक स्थान पर बने रहना
- हिम्मत न हारना = हौसला बनाये रखना
- मज़ा किरकिरा होना = खुशी में रुकावट होना
- आँखों में चमक आना = आशा दिखना
उत्तर :
- सहारा देना (सहायता देना)-हमें गरीबों को सहारा देना चाहिए।
- टस से मस न होना (एक स्थान पर बने रहना)मेरी दुःख भरी बातों को सुनकर भी वह टस से मस न हुआ।
- हिम्मत न हारना (हौंसला बनाए रखना)मुसीबत के समय भी बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी।
- मजा किरकिरा होना (खुशी में रुकावट होना)वर्षा के कारण सारा मजा किरकिरा हो गया।
- आँखों में चमक आना (खुश होना)-अपने पुराने मित्र को देखकर उसकी आँखों में चमक आ गई।
![]()
समझो
अध्यापक = शिक्षक
कहानी = कथा
प्रतीक्षा = इन्तज़ार
आकाश = नभ, आसमान
सहारा = सहायता
ड्राइवर = बस चालक
उत्तर :
उपरोक्त शब्दों के सामने उनके अर्थ के रूप में उनके पर्याय शब्द लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें समझ कर याद करें।
इनसे नये शब्द बनाओ
- ध्य
- स्क
- त्थ
- त्न
उत्तर :
- ध्य = ध्यान, मध्य।
- स्क = स्कूटर, वयस्क।
- त्थ = उत्थन
- ल = प्रयत्न।
रचनात्मक अभिव्यक्ति
बच्चे चित्र देखकर बतायें कि दोनों व्यक्ति एक दूसरे को किस प्रकार सहयोग कर रहे हैं।

साथी हाथ बढ़ाना बहुवकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1.
‘टस से मस न होना’ का अर्थ है
(i) एक जगह रहना
(ii) मस होना
(iii) टिस सेलना
(iv) मसूर होना।
उत्तर :
(i) एक जगह रहना
![]()
प्रश्न 2.
‘आँखों में चमक आना’ का अर्थ है
(i) आँखों में लाइट जलना
(ii) आँखों की बीमारी होना
(iii) आशा दिखना
(iv) तारे दिखना।
उत्तर :
(ii) आशा दिखना
प्रश्न 3.
मजा किरकिरा होना का अर्थ है
(i) खुशी में रुकावट होना
(ii) मजा करना
(iii) मजा आना
(iv) मजा न आना।
उत्तर :
(i) खुशी में रुकावट होना
प्रश्न 4.
अगर ‘सीटी’-सीटियाँ है तो ‘कहानी’ है
(i) कहानियाँ
(ii) कहानीपूर्ण
(iii) कहनीपूर्ण
(iv) कहना।
उत्तर :
(i) कहानियाँ
साथी हाथ बढ़ाना Summary in Hindi
बच्चे अपने अध्यापकों के साथ बस में बैठकर पिकनिक मनाने गए। रास्ते में सभी बच्चों ने मिलकर नाश्ता किया। बच्चों ने अध्यापिका को कोई कहानी सुनाने के लिए कहा तो अध्यापिका ने उन्हें उन कबूतरों की कहानी सुनाई जो जाल में फँस जाने पर एक होकर जाल को ले उड़े थे।
![]()

तभी अचानक बच्चों की बस का पहिया गड्ढे में धंस गया। अध्यापक ने सुझाव दिया कि यदि पहिये के नीचे कुछ ईंट, पत्थर – आदि डालकर बस को सरकाया जाये तो पहिया गड्ढे से अवश्य बाहर निकल आएगा।
बच्चों ने वैसा ही किया और बस का पहिया गड्ढे से बाहर निकल आया। बच्चे अपने पिकनिक स्थल पर पहुंच गए।
साथी हाथ बढ़ाना शब्दार्थ Meaning
- प्रतीक्षा = इन्तज़ार
- कंडक्टर = बस में टिकट देने वाला, परिचालक
- पिकनिक = किसी खूबसूरत स्थान पर जाकर खाने-पीने और खेलने का आनन्द लेना
- एकजुट = मिलकर, इकट्ठे होकर
- स्थल = स्थान, जगह