PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

Punjab State Board PSEB 12th Class Religion Book Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Religion Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
बौद्ध धर्म की चार उत्तम सच्चाइयों की आलोचनात्मक चर्चा कीजिए।
(Examine critically the Four Noble Truths of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म की चार सच्चाइयों बारे बताएँ।
(Explain the Four Noble Truths of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के चार सामाजिक सदगुणों की व्याख्या करो।
(Explain the Four Social Virtues of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के चार महान सत्य कौन से हैं ? व्याख्या करो।
(What are the Four Noble Truths of Buddhism ? Explain.)
अथवा
बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य (महान् सच्चाइयाँ) के बारे जानकारी दो।
(Describe the Four Noble Truths of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म की चार आर्य सच्चाइयों के बारे नोट लिखो।
(Write about the Four Noble Truths of Buddhism.)
उत्तर-
चार पवित्र सच्चाइयाँ बौद्ध धर्म का मूल आधार हैं। इन सच्चाइयों को महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन के अनुभव द्वारा प्राप्त किया था। ये चार पवित्र सच्चाइयाँ अपने आप में एक दर्शन हैं। इनको चार आर्य सत्य भी कहा जाता है। क्योंकि यह चिरंजीवी है और सच्चाई पर आधारित है। महात्मा बुद्ध का कहना था कि इन पर अमल करने से मनुष्य अपने दुःखों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है और निर्वाण प्राप्त कर सकता है। इन पर अमल करने के लिए मनुष्य को न तो किसी पुजारी और न ही अन्य कर्म कांडों की ज़रूरत है। पवित्र जीवन व्यतीत करना ही इसका मूल आधार है। चार पवित्र सच्चाइयाँ ये हैं—
1. जीवन दुःखों से भरपूर है।
2. दुःखों का कारण है।
3. दुःखों का अंत किया जा सकता है।
4. दुःखों का अंत करने का एक मार्ग है।

1. जीवन दुःखों से भरपूर है (Life is full of Sufferings)-महात्मा बुद्ध के अनुसार दुःख जीवन की पहली और निश्चित सच्चाई है, इससे कोई व्यक्ति इन्कार नहीं कर सकता कि जीवन में दुःख ही दुःख हैं। जो भी व्यक्ति इस संसार में जन्म लेगा उसको रोग, बुढ़ापा और मृत्यु को प्राप्त होना ज़रूरी है। यह महान् दुःख है। इन के अतिरिक्त अन्य भी अनेकों दुःख हैं जिनको मनुष्य भोगता है। उदाहरण के तौर पर मनुष्य जो चाहता है जब उसे प्राप्त नहीं होता तो वह दु:खी है। कोई मनुष्य ग़रीबी कारण दुःखी है और कोई अमीर होने पर भी दु:खी रहता है क्योंकि वह अधिक धन की लालसा करता है। कोई व्यक्ति बे-औलाद होने के कारण दुःखी रहता है और किसी की अधिक औलाद दुःख का कारण बनती है। यदि कोई भूखा है तो भी दुःखी है और कोई अधिक खा लेने के कारण दुःखी होता है। कोई अपने किसी रिश्तेदार के बिछड़ जाने के कारण दुःखी होता है और कोई अपने दुश्मन का मुँह देख लेने पर दुःखी होता है। जिनको मनुष्य सुख समझता है वह ही दु:ख का कारण बनते हैं क्योंकि सुख पल भर ही रहता है। वास्तव में दुःख मनुष्य के जीवन का एक ज़रूरी अंग है। यह मनुष्य के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक साथ रहता है। महात्मा बुद्ध का कहना है कि मृत्यु से दु:खों का अंत नहीं होता क्योंकि मृत्यु जीवन का अंत नहीं है। यह केवल एक कहानी का अंत है, नये जीवन में पुराने संस्कार जुड़े होते हैं। संक्षेप में जीवन दुःखों की एक लंबी यात्रा है।

2. दुःखों का कारण है (There is a Cause of Sufferings)-महात्मा बुद्ध की दूसरी पवित्र सच्चाई यह है कि दुःखों का कारण है। प्रत्येक घटना का कोई न कोई कारण ज़रूर होता है। यह नहीं हो सकता कि घटना का कोई कारण ही न हो। प्रत्येक घटना का संबंध किसी ऐसी पूर्ववर्ती घटना अथवा परिस्थितियों से होता है जिनके होने से यह होती है और जिनके न होने से यह नहीं होती। बिना कारण के परिणाम संभव नहीं। अब प्रश्न यह उठता है कि मनुष्य के दु:खों का क्या कारण है। महात्मा बुद्ध के अनुसार तृष्णा और अविद्या दुःखों का मूल कारण है। तृष्णा के कारण हम बार-बार जन्म लेते हैं और दुःख पाते हैं। तृष्णा दुःख का कारण है क्योंकि जहाँ तृष्णा है वहाँ मनुष्य असंतुष्ट है। यदि वह संतुष्ट हो तो तृष्णा पैदा ही नहीं होती। तृष्णा जीवन भर बनी रहती है। यह मरने पर भी नहीं मरती और नया जन्म होने से दुगुनी शक्ति से खुद को पूरा करती है। यह तृष्णा तीन प्रकार की होती है—

  • ऐश करने की तृष्णा,
  • जीते रहने की तृण्णा,
  • अनहोने की तृष्णा। अविद्या से भाव अज्ञानता से है।

इसी कारण ही मनुष्य आवागमन के चक्रों में फंसा रहता है जिसका परिणाम दुःख है। जब तक मनुष्य इस आवागमन के चक्र से मुक्त नहीं होता तब तक उसके दुःखों का अंत नहीं हो सकता। अविद्या के कारण ही मनुष्य अपने जीवन, संसार, सम्पत्ति और परिवार को स्थिर समझ लेता है जबकि वास्तव में यह सब नाशवान् है। जो जन्म लेता है वह मरता भी है।

3. दुःखों का अंत किया जा सकता है (Sufferings can be Stopped)-महात्मा बुद्ध की तीसरी पवित्र सच्चाई यह है कि दुःखों का अंत किया जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जीवन का दुःख तथ्यों पर आधारित एक ठोस सच्चाई है। परंतु इससे यह भाव नहीं कि बुद्ध दर्शन निराशावादी है। वास्तव में यह दुःखी मनुष्य के लिए एक दीये का काम करता है। इसका कहना है कि दुःखों का अंत किया जा सकता है। जैसे कि ऊपर बताया गया है कि प्रत्येक दुःख का कोई न कोई कारण ज़रूर होता है। यदि इन कारणों से छुटकारा पा लिया जाये तो दुःखों से छुटकारा पा लिया जा सकता है। दुःखों का मूल कारण तृष्णा है। तृष्णा के पूर्ण तौर पर मिट जाने से दुःख दूर हो जाता है। इस तृष्णा की समाप्ति का अर्थ अपनी सारी वासनाओं और भूखों पर रोक लगाना है। ऐसा करके मनुष्य अपने सारे दुःखों से छुटकारा और निर्वाण की प्राप्ति कर सकता है।

4. दुःखों का अंत करने का एक मार्ग है (There is a way to stop Sufferings)-महात्मा बुद्ध की चौथी पवित्र सच्चाई यह है कि दु:खों का अंत करने का एक मार्ग है। इस मार्ग को वह मध्य मार्ग बताते हैं ! उनके अनुसार प्रवृत्ति (भोग का मार्ग) और निवृत्ति (तपस्या का मार्ग) दोनों ही गलत हैं क्योंकि यह अति पर आधारित हैं। प्रवृत्ति मार्ग के अनुसार मनुष्य को अपनी इच्छाओं की पूर्ति करनी चाहिए, उनको मारना नहीं चाहिए। बुद्ध के अनुसार इच्छाओं को पूरा करने पर इच्छाएँ पीछा नहीं छोड़तीं बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाती हैं। प्रत्येक इच्छा की पूर्ति जलती पर घी डालने का काम करती है । इच्छाओं से केवल नाशवान् सुख की प्राप्ति होती है जिसका अन्त दुःख होता है। दूसरी ओर निवृत्ति के मार्ग के अनुसार मनुष्य को अपनी इच्छाओं का दमन करना चाहिए। महात्मा बुद्ध के अनुसार इच्छाओं के दमन से यह मनुष्य का पीछा नहीं छोड़तीं। ये अंदर ही अंदर दबी हुई आग की तरह सुलगती रहती हैं और अवसर मिलने पर भड़क उठती हैं। इसके अतिरिक्त इच्छाओं के दमन से कई मानसिक और शारीरिक कष्ट आदि उत्पन्न होते हैं। इसलिए महात्मा बुद्ध ने इन दोनों अतिवादी मार्गों को गलत कहा। उन्होंने मध्य मार्ग अपनाने के पक्ष में प्रचार किया। मध्य मार्ग पर चलने के कारण इच्छाएँ धीरे-धीरे संयम के अधीन हो जाती हैं और परम शांति की प्राप्ति होती है। बुद्ध का यह मार्ग आठ सद्गुणों पर निर्भर करता है जिस कारण इसको अष्ट मार्ग भी कहते हैं। ये आठ सद्गुण हैं—

    • सच्चा विचार
    • सच्ची नीयत
    • सच्चा बोल
    • सच्चा व्यवहार
    • सच्ची रोज़ी
    • सच्चा यत्न
    • सच्चा मनोयोग
    • सच्चा ध्यान

संक्षेप में मध्य मार्ग पर चलकर ही मनुष्य दुःखों से छुटकारा पा सकता है और निर्वाण प्राप्त कर सकता है। हरबंस सिंह और एल० एम० जोशी का यह कहना बिल्कुल ठीक है
“ये चार पवित्र सच्चाइयाँ यह बताती हैं कि दुःख हैं और दुःखों से मुक्त होने का एक मार्ग है।”1

1. “The four holy truths thus teach that there is suffering and that there is a way leading beyond suffering.” Harbans Singh and L. M. Joshi, An Introduction to Indian Religions (Patiala : 1996) p.134.

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

प्रश्न 2.
बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग स्पष्ट करो। (Describe the Ashta Marga of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्टांग मार्ग की आलोचनात्मक दृष्टि पर जांच कीजिए। (Examine critically the Ashtang Marga of Buddhism.)
अथवा
“बौद्ध धर्म की बुनियादी शिक्षाएँ अष्टांग मार्ग में संकलित हैं।” प्रकाश डालिए। (“Basic teachings of Buddhism are incorporated in Ashtang Marga.” Elucidate.)
अथवा
महात्मा बुद्ध के ‘अष्ट मार्ग’ के विषय में संक्षिप्त, परंतु भावपूर्ण चर्चा कीजिए।
(Discuss in brief, but meaningful Ashta Marga of Lord Buddha.)
अथवा
‘अष्ट मार्ग’ बुद्ध धर्म की कुंजी है। प्रकाश डालें।
(“Ashta Marga is the key to Buddhism.’ Elucidate.)
अथवा
अष्ट मार्ग बौद्ध धर्म का आधार है। चर्चा कीजिए।
(Ashta Marga is the base of Buddhism. Discuss.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्टांग मार्ग पर चर्चा करो। (Discuss the Ashtang Marga of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म में जीवन की कुंजी मध्य मार्ग है जिसकी प्राप्ति के लिए अष्टांग मार्ग बताया गया है। इसकी व्याख्या करो।
(In Buddhism the key to way of life is Middle Way which is realized through Ashtang Marga. Explain.)
अथवा
अष्टांग मार्ग की विस्तृत चर्चा करो।
(Discuss in detail the Ashtang Marga.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्टांग मार्ग के बारे जानकारी दो।
(Write about the Ashtang Marga in Buddhism.)
अथवा
महात्मा बद्ध ने दःखों से मुक्त होने के लिए कौन-सा मार्ग बताया है ? उसकी विशेषतायें और महत्त्व बताओ।
(Which way has been told by Lord Buddha to stop sufferings ? Explain its features and importance.)
अथवा
बौद्ध धर्म के मध्य मार्ग बारे आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about Madhya Marga in Buddhism ?)
अथवा
अष्ट मार्ग बौद्ध धर्म की नैतिकता का मूल आधार है।
(Ashta Marga is the basis of Buddhist ethics.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्ट मार्ग पर नोट लिखें। (Write a note on Ashta Marga of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्ट मार्ग पर एक विस्तृत नोट लिखें।
(Write a detailed note on the Ashta Marga of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के दर्शाए अष्टांग मार्ग के बारे जानकारी दो।
(Write about the Ashtang Marga of Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म के मध्य मार्ग की व्याख्या करें।
(Describe the Middle Path of Buddhism.)
अथवा
अष्ट मार्ग किसे कहते हैं ? संक्षिप्त उत्तर दें।
(What is the meaning of Ashta Marga ? Answer in brief.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अनुसार निर्वाण प्राप्त करने के मार्ग का वर्णन करें।
(Describe the way of Nirvana according to Buddhism.)
अथवा
अष्ट मार्ग की संक्षिप्त व्याख्या करें।
Explain briefly about Ashta Marga.)
अथवा
बौद्ध धर्म का अष्टांग मार्ग क्या है ? चर्चा कीजिए।
(What is the Ashtang Marga of Buddhism ? Discuss.)
अथवा
मध्य मार्ग बौद्ध धर्म की कुंजी है। प्रकाश डालें।
(Madhya-Marga is the key of Buddhism. Elucidate.)
उत्तर- महात्मा बुद्ध ने दुःखों से छुटकारा पाने के लिए शांति, सूझ, ज्ञान और निर्वाण प्राप्त करने के लिए लोगों को अष्ट मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके अनुसार भोग का मार्ग और तपस्या का मार्ग दोनों ही गलत हैं क्योंकि ये अति पर आधारित हैं। वह जीवन जो ऐश-ओ-आराम में व्यतीत होता है और वह जीवन जो कठोर संन्यास में व्यतीत होता है बहुत ही दुःखदायक और व्यर्थ होता है। महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन के अंदर सांसारिक भोग और कठोर तप के दोनों मार्ग देखे थे। उनका कहना था इन मार्गों पर चल कर इच्छाओं पर काबू नहीं पाया जा सकता। इच्छाओं को संयम से जीतना चाहिए। इसलिए महात्मा बुद्ध ने अष्ट मार्ग की खोज की। क्योंकि ये दोनों अति के मार्गों का मध्यम रास्ता है इसलिए इस को मध्य मार्ग भी कहा जाता है। यह मार्ग मनुष्य को यह बताता है कि वह अपना नैतिक और धार्मिक जीवन किस तरह व्यतीत करे। इसके निम्नलिखित आठ भाग हैं—

  1. सच्चा विचार (समयक दृष्टि)
  2. सच्ची नीयत (समयक संकल्प )
  3. सच्चा बोल (समयक वाक्य)
  4. सच्चा व्यवहार (समयक कर्म)
  5. सच्ची रोज़ी (समयक आजीविका)
  6. सच्चा यत्न (समयक व्यायाम)
  7. सच्चा मनोयोग (समयक स्मृति)
  8. सच्चा ध्यान (समयक समाधि)

1. सच्चा विचार (Right View)-सच्चा विचार नैतिक जीवन की आधारशिला है। इसको सच्चा ज्ञान भी कहा जा सकता है। यदि मनुष्य का विचार गलत हो तो उसका जीवन दुःखों में घिरा रहता है। वह निर्वाण प्राप्ति नहीं कर सकता और आवागमन के चक्रों में भटकता रहता है। अविद्या (अज्ञानता) के कारण वह ऐसा करता है। महात्मा बुद्ध के अनुसार चार पवित्र सच्चाइयों में विश्वास ही सच्चा विचार है क्योंकि इससे दुःख दूर करने का मार्ग खुलता है।

2. सच्ची नीयत (Right Intention)-महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की नीयत सच्ची होनी चाहिए। शुभ कर्म करने का निश्चय ही सच्ची नीयत कहलाता है। मनुष्य को सांसारिक भोग विलास से हमेशा कोसों दूर रहना चाहिए। उसको संसार में उस तरह अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए जैसे कीचड़ में कमल का फूल रहता है। मनुष्य को दूसरों के प्रति दया और अहिंसा की भावना रखनी चाहिए।

3. सच्चा बोल (Right Speech)-महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की वाणी सदा सच्ची और मीठी होनी चाहिए। बोल ऐसे होने चाहिएँ जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न लगे। यहाँ तक कि किसी अपराधी को सजा देते समय भी हमें उसके प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। हमें हर प्रकार के झूठों, निन्दा, अपमान और झूठी गवाही आदि से दूर रहना चाहिए। मीठे बोलों के द्वारा जहाँ मन को शांति मिलती है वहाँ मनुष्यों का आपसी प्यार भी बढ़ता है।

4. सच्चा व्यवहार (Right Action)-सच्चे व्यवहार से भाव है अच्छे कर्म करना। महात्मा बुद्ध के अनुसार कर्म दो तरह के हैं-(क) अपवित्र कर्म (ख) पवित्र कर्म। जिन कर्मों को करके मनुष्य को दुबारा जन्म लेना पडता है वे अपवित्र कर्म कहलाते हैं। जिन कर्मों के द्वारा मनुष्य इस भवसागर से छुटकारा प्राप्त करता है वे पवित्र कर्म कहलाते हैं। पवित्र कर्म करने के लिए महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, चोरी न करना, झूठ न बोलना, नशीली वस्तुओं का सेवन न करना और व्यभिचार से बचने के लिए ज़ोर देता है। चार पवित्र सच्चाइयों का चिंतन करना ही पवित्र कर्म की आधारशिला है।

5. सच्ची रोज़ी (Right Livelihood)-महात्मा बुद्ध ने सच्ची रोज़ी कमाने पर बहुत ज़ोर दिया है। उनका कहना था कि रोज़ी ईमानदारी से कमानी चाहिए। हमें ऐसी रोज़ी नहीं कमानी चाहिए जिसमें धोखे, हिंसा, चोरी और भ्रष्टाचार आदि से काम लेना पड़े। हथियारों, नशीली वस्तुओं, माँस और मनुष्यों आदि का व्यापार करना सच्ची रोजी के साधन नहीं हैं क्योंकि ये मनुष्य के दुःखों का कारण बनते हैं।

6. सच्चा यत्न (Right Effort)-सच्चा यत्न मन में बुराइयों को पैदा होने से रोकता है। इसका मनोरथ यह है कि मनुष्य के मन में जन्मे हुए बुरे विचारों का अंत किया जाये और मन को अच्छे मार्ग की ओर ले जावे। महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य को अपने मन की कारवाई और विचारों के प्रति सदा चौकसी रखनी चाहिए। एक पल की ढील होने पर कोई बुरा विचार हमारे मन के अंदर आ सकता है जो कि मनुष्य को गिरावट के खड्डे में गिरा सकता है। इसलिए हमें विकारों का विश्लेषण करना चाहिए और अच्छे विचारों के लिए प्रयत्न करना चाहिए।

7. सच्चा मनोयोग (Right Mindfulness)-सच्चा मनोयोग बुद्ध धर्म के योग और ध्यान की नींव है। इसका अर्थ है मनुष्य का शरीर और मन के कार्यों के प्रति चेतन होना। यदि मनोयोग शुद्ध हो तो सद्विचार और सद्व्यवहार अपने आप उपजते हैं। महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य को सदा चार पवित्र सच्चाइयों पर ध्यान रखना चाहिए। उसको शारीरिक अपवित्रता और मानसिक बुराइयों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

8. सच्चा ध्यान (Right Concentration)-महात्मा बुद्ध के अनुसार योग साधना के रास्ते से मनुष्य निर्वाण प्राप्त कर सकता है। इसलिए उन्होंने सच्चे ध्यान (समाधि) पर अधिक जोर दिया। सच्चे ध्यान के लिए चार अवस्थाओं से गुजरना ज़रूरी है। पहली अवस्था में मनुष्य अपने मन को शुद्ध रख कर ध्यान में मग्न रहता है और उसे सुख की प्राप्ति होती है। दूसरी अवस्था में मनुष्य के सारे संदेह दूर हो जाते हैं और उसको आंतरिक शांति और आनंद प्राप्त होता है। तीसरी अवस्था में आनंद समाप्त हो जाता है और मन सुख दुःख से ऊपर उठ जाता है। इसको निर्विकार ध्यान कहते हैं। चौथी अवस्था में कुछ नहीं रहता और जीव शृंय (निर्वाण) को प्राप्त होता है। यह ध्यान की अंतिम मंजिल है। डॉक्टर एस० बी० शास्त्री का यह कहना बिल्कुल ठीक है,
“यह पवित्र अष्ट मार्ग बुद्ध की शिक्षाओं की वास्तविक कुंजी है जिससे मनुष्य जीवन के दुःखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।”2

2. “This noble Eightfold Path forms the keynote of the Buddha’s teachings for emancipating oneself from the ills of life.” Dr. S.B. Shastri, Buddhism (Patiala : 1969) pp. 55-56.

प्रश्न 3.
बौद्ध धर्म की चार महान् सच्चाइयाँ कौन-सी हैं ? अष्ट मार्ग का वर्णन करो।
(Which are the Four Noble Truths of Buddhism ? Describe Ashta Marga.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्टांग मार्ग एवं चार उत्तम सच्चाइयों के बारे में संक्षिप्त परंतु भावपूर्ण जानकारी दीजिए।
(Discuss in brief but meaningful the Ashtang Marga and Four Noble Truths of Buddhism.)
उत्तर-
(क) चार महान् सच्चाइयां (Four Noble Truths)–बौद्ध धर्म की चार महान् सच्चाइयाँ ये हैं:—

  1. जीवन दुःखों से भरपूर है।
  2. दुःखों का कारण है।
  3. दुःखों का अंत किया जा सकता है।
  4. दुःखों का अंत करने का एक मार्ग है।

(ख) महात्मा बुद्ध ने दुःखों से छुटकारा पाने के लिए शांति, सूझ, ज्ञान और निर्वाण प्राप्त करने के लिए लोगों को अष्ट मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके अनुसार भोग का मार्ग और तपस्या का मार्ग दोनों ही गलत हैं क्योंकि ये अति पर आधारित हैं। वह जीवन जो ऐश-ओ-आराम में व्यतीत होता है और वह जीवन जो कठोर संन्यास में व्यतीत होता है बहुत ही दुःखदायक और व्यर्थ होता है। महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन के अंदर सांसारिक भोग और कठोर तप के दोनों मार्ग देखे थे। उनका कहना था इन मार्गों पर चल कर इच्छाओं पर काबू नहीं पाया जा सकता। इच्छाओं को संयम से जीतना चाहिए। इसलिए महात्मा बुद्ध ने अष्ट मार्ग की खोज की। क्योंकि ये दोनों अति के मार्गों का मध्यम रास्ता है इसलिए इस को मध्य मार्ग भी कहा जाता है। यह मार्ग मनुष्य को यह बताता है कि वह अपना नैतिक और धार्मिक जीवन किस तरह व्यतीत करे। इसके निम्नलिखित आठ भाग हैं—

  1. सच्चा विचार (समयक दृष्टि)
  2. सच्ची नीयत (समयक संकल्प )
  3. सच्चा बोल (समयक वाक्य)
  4. सच्चा व्यवहार (समयक कर्म)
  5. सच्ची रोज़ी (समयक आजीविका)
  6. सच्चा यत्न (समयक व्यायाम)
  7. सच्चा मनोयोग (समयक स्मृति)
  8. सच्चा ध्यान (समयक समाधि)

1. सच्चा विचार (Right View)-सच्चा विचार नैतिक जीवन की आधारशिला है। इसको सच्चा ज्ञान भी कहा जा सकता है। यदि मनुष्य का विचार गलत हो तो उसका जीवन दुःखों में घिरा रहता है। वह निर्वाण प्राप्ति नहीं कर सकता और आवागमन के चक्रों में भटकता रहता है। अविद्या (अज्ञानता) के कारण वह ऐसा करता है। महात्मा बुद्ध के अनुसार चार पवित्र सच्चाइयों में विश्वास ही सच्चा विचार है क्योंकि इससे दुःख दूर करने का मार्ग खुलता है।

2. सच्ची नीयत (Right Intention)-महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की नीयत सच्ची होनी चाहिए। शुभ कर्म करने का निश्चय ही सच्ची नीयत कहलाता है। मनुष्य को सांसारिक भोग विलास से हमेशा कोसों दूर रहना चाहिए। उसको संसार में उस तरह अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए जैसे कीचड़ में कमल का फूल रहता है। मनुष्य को दूसरों के प्रति दया और अहिंसा की भावना रखनी चाहिए।

3. सच्चा बोल (Right Speech)-महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की वाणी सदा सच्ची और मीठी होनी चाहिए। बोल ऐसे होने चाहिएँ जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न लगे। यहाँ तक कि किसी अपराधी को सजा देते समय भी हमें उसके प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। हमें हर प्रकार के झूठों, निन्दा, अपमान और झूठी गवाही आदि से दूर रहना चाहिए। मीठे बोलों के द्वारा जहाँ मन को शांति मिलती है वहाँ मनुष्यों का आपसी प्यार भी बढ़ता है।

4. सच्चा व्यवहार (Right Action)-सच्चे व्यवहार से भाव है अच्छे कर्म करना। महात्मा बुद्ध के अनुसार कर्म दो तरह के हैं-(क) अपवित्र कर्म (ख) पवित्र कर्म। जिन कर्मों को करके मनुष्य को दुबारा जन्म लेना पडता है वे अपवित्र कर्म कहलाते हैं। जिन कर्मों के द्वारा मनुष्य इस भवसागर से छुटकारा प्राप्त करता है वे पवित्र कर्म कहलाते हैं। पवित्र कर्म करने के लिए महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, चोरी न करना, झूठ न बोलना, नशीली वस्तुओं का सेवन न करना और व्यभिचार से बचने के लिए ज़ोर देता है। चार पवित्र सच्चाइयों का चिंतन करना ही पवित्र कर्म की आधारशिला है।

5. सच्ची रोज़ी (Right Livelihood)-महात्मा बुद्ध ने सच्ची रोज़ी कमाने पर बहुत ज़ोर दिया है। उनका कहना था कि रोज़ी ईमानदारी से कमानी चाहिए। हमें ऐसी रोज़ी नहीं कमानी चाहिए जिसमें धोखे, हिंसा, चोरी और भ्रष्टाचार आदि से काम लेना पड़े। हथियारों, नशीली वस्तुओं, माँस और मनुष्यों आदि का व्यापार करना सच्ची रोजी के साधन नहीं हैं क्योंकि ये मनुष्य के दुःखों का कारण बनते हैं।

6. सच्चा यत्न (Right Effort)-सच्चा यत्न मन में बुराइयों को पैदा होने से रोकता है। इसका मनोरथ यह है कि मनुष्य के मन में जन्मे हुए बुरे विचारों का अंत किया जाये और मन को अच्छे मार्ग की ओर ले जावे। महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य को अपने मन की कारवाई और विचारों के प्रति सदा चौकसी रखनी चाहिए। एक पल की ढील होने पर कोई बुरा विचार हमारे मन के अंदर आ सकता है जो कि मनुष्य को गिरावट के खड्डे में गिरा सकता है। इसलिए हमें विकारों का विश्लेषण करना चाहिए और अच्छे विचारों के लिए प्रयत्न करना चाहिए।

7. सच्चा मनोयोग (Right Mindfulness)-सच्चा मनोयोग बुद्ध धर्म के योग और ध्यान की नींव है। इसका अर्थ है मनुष्य का शरीर और मन के कार्यों के प्रति चेतन होना। यदि मनोयोग शुद्ध हो तो सद्विचार और सद्व्यवहार अपने आप उपजते हैं। महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य को सदा चार पवित्र सच्चाइयों पर ध्यान रखना चाहिए। उसको शारीरिक अपवित्रता और मानसिक बुराइयों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

8. सच्चा ध्यान (Right Concentration)-महात्मा बुद्ध के अनुसार योग साधना के रास्ते से मनुष्य निर्वाण प्राप्त कर सकता है। इसलिए उन्होंने सच्चे ध्यान (समाधि) पर अधिक जोर दिया। सच्चे ध्यान के लिए चार अवस्थाओं से गुजरना ज़रूरी है। पहली अवस्था में मनुष्य अपने मन को शुद्ध रख कर ध्यान में मग्न रहता है और उसे सुख की प्राप्ति होती है। दूसरी अवस्था में मनुष्य के सारे संदेह दूर हो जाते हैं और उसको आंतरिक शांति और आनंद प्राप्त होता है। तीसरी अवस्था में आनंद समाप्त हो जाता है और मन सुख दुःख से ऊपर उठ जाता है। इसको निर्विकार ध्यान कहते हैं। चौथी अवस्था में कुछ नहीं रहता और जीव शृंय (निर्वाण) को प्राप्त होता है। यह ध्यान की अंतिम मंजिल है। डॉक्टर एस० बी० शास्त्री का यह कहना बिल्कुल ठीक है,
“यह पवित्र अष्ट मार्ग बुद्ध की शिक्षाओं की वास्तविक कुंजी है जिससे मनुष्य जीवन के दुःखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।”2

2. “This noble Eightfold Path forms the keynote of the Buddha’s teachings for emancipating oneself from the ills of life.” Dr. S.B. Shastri, Buddhism (Patiala : 1969) pp. 55-56.

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बौद्ध धर्म की चार पवित्र सच्चाइयाँ क्या हैं ? (What are the Four Noble Truths of Buddhism ?)
अथवा
बौद्ध धर्म की चार महान् सच्चाइयाँ। (Four Noble Truth of Buddhism.)
उत्तर-
महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का आधार यह चार पवित्र सच्चाइयाँ हैं—

  1. जीवन दु:खों से भरपूर है। जन्म, रोग, बुढ़ापा तथा मृत्यु दुःख का कारण है।
  2. दुःखों का कारण तृष्णा है। इस तृष्णा के कारण मनुष्य आवागमन के चक्र में फँसा रहता है।
  3. तृष्णा का त्याग करने से दुःखों का अंत किया जा सकता है।
  4. अष्ट मार्ग पर चल कर इन दुःखों का अंत किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
मध्य मार्ग अथवा अष्ट मार्ग से क्या अभिप्राय है ? (What do you understand by Middle Path or Eightfold Path ?)
उत्तर-
महात्मा बुद्ध ने लोगों को आवागमन के चक्करों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए अष्ट मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। अष्ट मार्ग को मध्य मार्ग भी कहा जाता था क्योंकि यह कठोर तपस्या और भोग-विलास के बीच का मार्ग है। अष्ट मार्ग के सिद्धांत ये थे—

  1. सच्चा विचार
  2. सच्ची नीयत
  3. सच्चा बोल
  4. सच्चा व्यवहार
  5. सच्ची आजीविका
  6. सच्चा यत्न
  7. सच्चा मनोयोग
  8. सच्चा ध्यान।

यह पवित्र अष्ट मार्ग महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का आधार है जिसको अपनाकर मनुष्य जीवन के दुःखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।

प्रश्न 3.
बौद्ध धर्म की चार पवित्र सच्चाइयाँ क्या हैं ?
(What are the Four Noble Truths of Buddhism ?)
उत्तर-
चार पवित्र सच्चाइयाँ बौद्ध धर्म का मूल आधार हैं। इन सच्चाइयों को महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन के अनुभव द्वारा प्राप्त किया था। ये पवित्र सच्चाइयाँ अपने आप में एक दर्शन हैं। इनको चार आर्य सत्य भी कहा जाता है। क्योंकि यह चिरंजीवी है और सच्चाई पर आधारित है। महात्मा बुद्ध का कहना था कि इन पर अमल करने के मनुष्य अपने दुःखों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है और निर्वाण प्राप्त कर सकता है। इन पर अमल करने के लिए मनुष्य को न तो किसी पुजारी और न ही अन्य कर्म कांडों की ज़रूरत है। पवित्र जीवन व्यतीत करना ही इसका मूल आधार है। चार पवित्र सच्चाइयाँ ये हैं—

  1. जीवन दुःखों से भरपूर है।
  2. दुःखों का कारण है।
  3. दुःखों का अंत किया जा सकता है।
  4. दु:खों का अंत करने का एक मार्ग है।

प्रश्न 4.
महात्मा बुद्ध के अनुसार क्या जीवन दुःखों से भरपूर है ? (According to Lord Buddha is life full of sufferings ?) .
उत्तर-
महात्मा बुद्ध के अनुसार दुःख जीवन की पहली और निश्चित सच्चाई है। इससे कोई व्यक्ति इंकार नहीं कर सकता कि जीवन में दुःख ही दुःख हैं। जो भी व्यक्ति इस संसार में जन्म लेगा उसको रोग, बुढ़ापा और मृत्यु को प्राप्त होना ज़रूरी है। यह महान् दुःख है। इन के अतिरिक्त अन्य भी अनेकों दुःख हैं जिनको मनुष्य भोगता है। उदाहरण के तौर पर मनुष्य जो चाहता है जब उसे प्राप्त नहीं होता तो वह दुःखी है। कोई मनुष्य ग़रीबी कारण दुःखी है और कोई अमीर होने पर भी दुःखी रहता है क्योंकि वह अधिक धन की लालसा करता है। कोई व्यक्ति बे-औलाद होने के कारण दुःखी रहता है और किसी की अधिक औलाद दुःख का कारण बनती है। यदि कोई भूखा है तो भी दु:खी है और कोई अधिक खा लेने के कारण दुःखी होता है। कोई अपने किसी रिश्तेदार के बिछड़ जाने के कारण दुःखी होता है और कोई अपने दुश्मन का मुँह देख लेने पर दु:खी होता है। जिनको मनुष्य सुख समझता है वह ही दुःख का कारण बनते हैं क्योंकि सुख पल भर ही रहता है। वास्तव में दुःख मनुष्य के जीवन का एक ज़रूरी अंग है। यह मनुष्य के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक साथ रहता है। महात्मा बुद्ध का कहना है कि मृत्यु से दुःखों का अंत नहीं होता क्योंकि मृत्यु जीवन का अंत नहीं है। यह केवल एक कहानी का अंत है, नये जीवन में पुराने संस्कार जुड़े होते हैं। संक्षेप में जीवन दु:खों की एक लंबी यात्रा है।

प्रश्न 5.
महात्मा बुद्ध के अनुसार दुःखों का क्या कारण है ?
(According to Lord Buddha is there a cause of sufferings ?)
उत्तर-
महात्मा बुद्ध की दूसरी पवित्र सच्चाई यह है कि दुःखों का कारण है। प्रत्येक घटना का कोई न कोई कारण ज़रूर होता है। यह नहीं हो सकता कि घटना का कोई कारण ही न हो। प्रत्येक घटना का संबंध किसी ऐसी पूर्ववर्ता घटना अथवा परिस्थितियों से होता है जिनके होने से यह होती है और जिनके न होने से यह नहीं होती। बिना कारण के परिणाम संभव नहीं। अब प्रश्न यह उठता है कि मनुष्य के दुःखों का क्या कारण है। महात्मा बुद्ध के अनुसार तृष्णा और अजानता दु:खों का मूल कारण है। तृष्णा के कारण हम बार बार जन्म लेते हैं और दुःख पाते हैं। तृष्णा दुःख का कारण है क्योंकि जहाँ तृष्णा है वहाँ मनुष्य असंतुष्ट है। यदि वह संतुष्ट हो तो तृष्णा पैदा ही नहीं होती। तृष्णा जीवन भर बनी रहती है। यह मरने पर भी नहीं मरती और नया जन्म होने से दुगुनी शक्ति से खुद को पूरा करती है। यह तृष्णा तीन प्रकार की होती है—

  1. ऐश करने की तृष्णा,
  2. जीते रहने की तृष्णा,
  3. अनहोने की तृष्णा।

अविद्या से भाव अज्ञानता से है। इसी कारण ही मनुष्य आवागमन के चक्रों में फंसा रहता है, जिसका परिणाम दुःख है। जब तक मनुष्य इस आवागमन के चक्र से मुक्त नहीं होता तब तक उसके दुःखों का अंत नहीं हो सकता। अज्ञानता के कारण ही मनुष्य अपने जीवन, संसार, सम्पत्ति और परिवार को स्थिर समझ लेता है जबकि वास्तव में यह सब नाशवान् है। जो जन्म लेता है वह मरता भी है।

प्रश्न 6.
महात्मा बुद्ध के अनुसार क्या दुःखों का अंत किया जा सकता है ? (According to Lord Buddha can sufferings be stopped ?)
उत्तर-
महात्मा बुद्ध की तीसरी पवित्र सच्चाई यह है कि दुःखों का अंत किया जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जीवन का दुःख तथ्यों पर आधारित एक ठोस सच्चाई है। परंतु इससे यह भाव नहीं कि बुद्ध दर्शन निराशावादी है। वास्तव में यह दुःखी मनुष्य के लिए एक दीये का काम करता है। इसका कहना है कि दुःखों का अंत किया जा सकता है। जैसे कि ऊपर बताया गया है कि प्रत्येक दुःख का कोई न कोई कारण ज़रूर होता है। यदि इन कारणों से छुटकारा पा लिया जाए तो दुःखों से छुटकारा पा लिया जा सकता है। दुःखों का मूल कारण तृष्णा है। तृष्णा के पूर्ण तौर पर मिट जाने से दुःख दूर हो जाता है। इस तृष्णा की समाप्ति का अर्थ अपनी सारी वासनाओं और भूखों पर रोक लगाना है। ऐसा करके मनुष्य अपने सारे दु:खों से छुटकारा और निर्वाण की प्राप्ति कर सकता है।

प्रश्न 7.
महात्मा बुद्ध के अनुसार क्या दुःखों का अंत करने के लिए एक मार्ग है ? (According to Lord Buddha is there a way to stop sufferings ?) .
उत्तर-
महात्मा बुद्ध की चौथी पवित्र सच्चाई यह है कि दुःखों का अंत करने का एक मार्ग है। इस मार्ग को वह मध्य मार्ग बताते हैं। उनके अनुसार प्रवृत्ति (भोग का मार्ग) और निवृत्ति (तपस्या का मार्ग) दोनों गलत हैं क्योंकि यह अति पर आधारित हैं। प्रवृत्ति मार्ग के अनुसार मनुष्य को अपनी इच्छाओं की पूर्ति करनी चाहिए, उनको मारना नहीं चाहिए। बुद्ध के अनुसार इच्छाओं को पूरा करने पर इच्छाएँ पीछा नहीं छोड़तीं बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाती हैं। प्रत्येक इच्छा की पूर्ति जलती पर घी डालने का काम करती है। इच्च्छाओं से केवल नाशवान् सुख की प्राप्ति होती है जिसका अंत दुःख होता है। दूसरी ओर निवृत्ति के मार्ग के अनुसार मनुष्य को अपनी इच्छाओं का दमन करना चाहिए। महात्मा बुद्ध के अनुसार इच्छाओं के दमन से यह मनुष्य का पीछा नहीं छोड़तीं। यह अंदर ही अंदर दबी हुई आग की तरह सुलगती रहती हैं और अवसर मिलने पर भड़क उठती हैं। इसके अतिरिक्त इच्छाओं के दमन से कई मानसिक और शारीरिक कष्ट आदि उत्पन्न होते हैं। इसलिए महात्मा बुद्ध ने इन दोनों अतिवादी मार्गों को गलत कहा। उन्होंने मध्य मार्ग अपनाने के पक्ष में प्रचार किया। मध्य मार्ग पर चलने के कारण इच्छाएँ धीरे-धीरे संयम के अधीन हो जाती हैं और परम शाँति की प्राप्ति होती है। बुद्ध का यह मार्ग आठ सद्गुणों पर निर्भर करता है जिस कारण इसको अष्ट मार्ग भी कहते हैं। ये आठ सद्गुण हैं—

  1. सच्चा विचार
  2. सच्ची नीयत
  3. सच्चा बोल
  4. सच्चा व्यवहार
  5. सच्ची रोज़ी
  6. सच्चा यत्न
  7. सच्चा मनोयोग
  8. सच्चा ध्यान।

संक्षेप में मध्य मार्ग पर चलकर ही मनुष्य दुःखों से छुटकारा पा सकता है और निर्वाण प्राप्त कर सकता है।

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

प्रश्न 8.
महात्मा बुद्ध के मध्य मार्ग अथवा अष्ट मार्ग से क्या अभिप्राय है ?
(What do you understand by Middle Path or Eightfold Path of Lord Buddha ?)
अथवा
बुद्ध धर्म का अष्ट मार्ग क्या है ? जानकारी दीजिए।
(What is the Astha Marga of Buddhism ? Elucidate.)
अथवा
बौद्ध धर्म के अष्ट मार्ग का अध्यात्मिक महत्त्व दर्शाइए।
(Describe the religious importance of Ashta Marga in Buddhism.)
अथवा
बौद्ध धर्म का अष्टांग मार्ग क्या है ?
(What is Ashtang Marga of Buddhism ?)
उत्तर-
महात्मा बुद्ध ने लोगों को आवागमन के चक्करों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए अष्ट मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। अष्ट मार्ग को मध्य मार्ग भी कहा जाता था क्योंकि यह कठोर तपस्या और भोग-विलास के बीच का मार्ग है। अष्ट मार्ग के सिद्धाँत ये थे—

  1. व्यक्ति के कर्म शुद्ध होने चाहिएं और उसको चोरी, नशों एवं भोग-विलास से दूर रहना चाहिए।
  2. उसको यह पूर्ण विश्वास होना चाहिए कि इच्छाओं का अंत करके ही दुःखों का अंत किया जा सकता है।
  3. उस विचार शुद्ध होने चाहिएं और उसको सांसारिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
  4. व्यक्ति के वचन पवित्र होने चाहिएँ और उसको किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
  5. व्यक्ति को स्वच्छ जीवन व्यतीत करना चाहिए और उसको किसी के साथ कोई बुराई नहीं करनी चाहिए।
  6. व्यक्ति को बुरे कार्यों के दमन और दूसरों के कल्याण के लिए प्रयास करने चाहिए।
  7. व्यक्ति को अपना मन शुद्ध समाधि में लगाना चाहिए।
  8. व्यक्ति को अपना ध्यान पवित्र एवं सादा जीवन व्यतीत करने में लगाना चाहिए।

प्रश्न 9.
बुद्ध धर्म के किन्हीं दो मार्गों का वर्णन करें।
(Explain any two Margas of Buddhism.) ।
उत्तर-
1. सच्चा बोल-महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की वाणी सदा सच्ची और मीठी होनी चाहिए। बोल ऐसे होने चाहिएँ जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न लगे। यहाँ तक कि किसी अपराधी को सजा देते समय भी हमें उसके प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। हमें हर प्रकार के झूठों, निंदा, अपमान और झूठी गवाही आदि से दूर रहना चाहिए। मीठे बोलों के द्वारा जहाँ मन को शांति मिलती है वहाँ मनुष्यों का आपसी प्यार भी बढ़ता है।

2. सच्चा व्यवहार-सच्चे व्यवहार से भाव है अच्छे कर्म करना। महात्मा बुद्ध के अनुसार कर्म दो तरह के हैं-(क) अपवित्र कर्म (ख) पवित्र कर्म। जिन कर्मों को करके मनुष्य को दुबारा जन्म लेना पड़ता है वे अपवित्र कर्म कहलाते हैं। जिन कर्मों के द्वारा मनुष्य इस भवसागर से छुटकारा प्राप्त करता है वे पवित्र कर्म कहलाते हैं। पवित्र कर्म करने के लिए महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, चोरी न करना, झूठ न बोलना, नशीली वस्तुओं का सेवन न करना और व्यभिचार से बचने के लिए ज़ोर देता है। चार पवित्र सच्चाइयों का चिंतन करना ही पवित्र कर्म की आधारशिला

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. बौद्ध धर्म के महान् सत्य कितने हैं ?
उत्तर-चार।

प्रश्न 2. चार महान् सच्चाइयों का संबंध किस मत के साथ है ?
उत्तर-बौद्ध धर्म के साथ।

प्रश्न 3. बौद्ध धर्म का कोई एक महान् सत्य बताएँ।
उत्तर-संसार दुखों का घर है।

प्रश्न 4. अष्ट मार्ग का आरंभ किसने किया था ?
उत्तर-अष्ट मार्ग का आरंभ महात्मा बुद्ध ने किया था।

प्रश्न 5. अष्ट मार्ग से क्या भाव है ?
अथवा
अष्ट मार्ग क्या है ?
उत्तर-अष्ट मार्ग से भाव आठ मार्ग हैं जिन पर चलकर कोई भी व्यक्ति निर्वाण प्राप्त कर सकता था।

प्रश्न 6. बौद्ध धर्म में दुखों के अंत के लिए किस मार्ग पर चलना आवश्यक बताया गया है ?
उत्तर-बौद्ध धर्म में दुखों के अंत के लिए अष्ट मार्ग पर चलना आवश्यक बताया गया है।

प्रश्न 7. अष्ट मार्ग के कितने भाग हैं ? इसका दूसरा नाम क्या है ?
अथवा
अष्ट मार्ग के कुल कितने भाग हैं ?
उत्तर-

  1. अष्ट मार्ग के आठ भाग हैं।
  2. इसका दूसरा नाम मध्य मार्ग है।

प्रश्न 8. अष्ट मार्ग को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?
उत्तर-अष्ट मार्ग को मध्य मार्ग के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 9. बौद्ध धर्म का मध्य मार्ग क्या है ?
उत्तर-सांसारिक भोगों तथा कठोर तप के बीच के मार्ग को मध्य मार्ग कहा जाता है।

प्रश्न 10. बौद्ध धर्म के अनुसार नैतिक जीवन की आधारशिला क्या है ?
उत्तर-सच्चा विचार।

प्रश्न 11. अष्टांग मार्ग का ‘सच्चा विचार’ क्या है ?
उत्तर-चार पावन सच्चाइयों में विश्वास ही सच्चा विचार है।

प्रश्न 12. बौद्ध धर्म के अनुसार रोजी-रोटी कैसे कमानी चाहिए ?
उत्तर-ईमानदारी से।

प्रश्न 13. बौद्ध धर्म के अनुसार निर्वाण की प्राप्ति के लिए किस मार्ग का पालन अनिवार्य बताया गया है ?
उत्तर-बौद्ध धर्म के अनुसार निर्वाण प्राप्ति के लिए अष्ट मार्ग का पालन अनिवार्य बताया गया है।

प्रश्न 14. अष्ट मार्ग का संबंध किस धर्म के साथ है ?
उत्तर-बौद्ध धर्म के साथ।

प्रश्न 15. बौद्ध धर्म के अनुसार कर्म कितने प्रकार के हैं ?
उत्तर-बौद्ध धर्म के अनुसार कर्म दो प्रकार के हैं।

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

प्रश्न 16. बौद्ध धर्म के अनुसार दो प्रकार के कर्म कौन से हैं ?
उत्तर-

  1. पवित्र कर्म
  2. अपवित्र कर्म।

प्रश्न 17. बौद्ध धर्म में योग और ध्यान की नींव किसे माना जाता है ?
उत्तर-सच्चे मनोयोग को।

प्रश्न 18. बौद्ध धर्म में शून्य से क्या भाव है ?
उत्तर-निर्वाण प्राप्त करना।

नोट-रिक्त स्थानों की पूर्ति करें—

प्रश्न 1. बौद्ध धर्म के महान् सच्च ………… हैं।
उत्तर-चार

प्रश्न 2. चार पावन सच्चाइयों को चार ………… के नाम से भी जाना जाता हैं।
उत्तर-आर्य सच

प्रश्न 3. बौद्ध धर्म के अनुसार जीवन ………. से भरपूर है।
उत्तर-दुखों

प्रश्न 4. बौद्ध धर्म के अनुसार वृष्णा ………. प्रकार की होती है।
उत्तर-तीन

प्रश्न 5. अविद्या से भाव है ……. ।।
उत्तर-अज्ञानता

प्रश्न 6. अष्ट मार्ग का संबंध ………. से है।
उत्तर-बौद्ध मत

प्रश्न 7. अष्ट मार्ग को ……… के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर-मध्य मार्ग

प्रश्न 8. ………. नैतिक जीवन की आधार शिला है।।
उत्तर-सच्चा विचार

प्रश्न 9. महात्मा बुद्ध के अनुसार मनुष्य की नीयत ……… होनी चाहिए। ..
उत्तर-सच्ची

प्रश्न 10. बौद्ध धर्म के अनुसार कर्म ………. प्रकार के हैं।
उत्तर-दो

प्रश्न 11. सच्चा ………. बौद्ध धर्म के योग और ध्यान की नींव है।
उत्तर-मनोयोग

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा ग़लत चुनें—

प्रश्न 1. चार महान् सच्चाइयां बौद्ध धर्म का मूल आधार हैं।
उत्तर-ठीक

प्रश्न 2. महात्मा बुद्ध के अनुसार दुःख जीवन की पहली और निश्चित सच्चाई है।
उत्तर-ठीक

प्रश्न 3. बौद्ध धर्म के अनुसार तृष्णा पाँच प्रकार की होती है।
उत्तर-ग़लत

प्रश्न 4. बौद्ध धर्म के अनुसार दुःखों का अंत कभी नहीं किया जा सकता।
उत्तर-ग़लत

प्रश्न 5. अष्ट मार्ग जैन धर्म के साथ संबंधित है।
उत्तर-ग़लत

प्रश्न 6. बौद्ध धर्म के अनुसार कृर्म दो प्रकार के हैं।
उत्तर-ठीक

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

प्रश्न 7. बौद्ध धर्म के अनुसार सच्चा प्रयत्न मन में बुराइयों के उत्पन्न होने को रोकता है।
उत्तर-ठीक

प्रश्न 8. महात्मा बुद्ध के अनुसार दुःखों से मुक्ति पाने के लिए अष्ट मार्ग पर चलना अनिवार्य है।
उत्तर-ठीक

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर चुनें—

प्रश्न 1.
बौद्ध धर्म कितनी पवित्र सच्चाइयों में विश्वास रखता है ?
(i) 3
(ii) 4
(iii) 5
(iv) 8
उत्तर-
(ii) 4

प्रश्न 2.
बौद्ध धर्म की पहली पावन सच्चाई कौन-सी है ?
(i) दुःखों का कारण है
(ii) जीवन दुःखों से भरपूर है
(iii) दुःखों का अंत किया जा सकता है
(iv) दुःखों का अंत करने का एक मार्ग है।
उत्तर-
(ii) जीवन दुःखों से भरपूर है

प्रश्न 3.
बौद्ध धर्म कितने मार्गों में विश्वास रखता है ?
(i) 5
(ii) 6
(iii) 7
(iv) 8
उत्तर-
(iv) 8

प्रश्न 4.
अष्ट मार्ग किस धर्म के साथ संबंधित है ?
(i) जैन धर्म ,
(ii) बौद्ध धर्म
(iii) हिंदू धर्म
(iv) इस्लाम धर्म।
उत्तर-
(ii) बौद्ध धर्म

प्रश्न 5.
अष्ट मार्ग को अन्य किस मार्ग के नाम से जाना जाता है ?
(i) शाँति मार्ग
(ii) मध्य मार्ग
(iii) प्रवृत्ति मार्ग
(iv) निवृत्ति मार्ग।
उत्तर-
(ii) मध्य मार्ग

PSEB 12th Class Religion Solutions Chapter 7 बौद्ध धर्म का अष्ट मार्ग

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से किस मार्ग को बौद्ध के योग और ध्यान की नींव माना जाता है ?
(i) सच्चा प्रयत्न
(ii) सच्चा विचार
(iii) सच्ची नियत
(iv) सच्चा मनोयोग।
उत्तर-
(iv) सच्चा मनोयोग।

Leave a Comment